—Advertisement—

देवास में जन विश्वास अभियान: ADG राकेश गुप्ता और DIG नवनीत भसीन ने टोंक खुर्द से बेराखेड़ी नाका तक लिया जायजा

Author Picture
Published On: 13 September 2026
WhatsApp Image 2026 09 13 at 4.35.46 PM 1

—Advertisement—

जन विश्वास अभियान देवास के तहत ADG राकेश गुप्ता और DIG नवनीत भसीन ने टोंक खुर्द थाना, इकलेरा जन विश्वास शिविर और बेराखेड़ी नाका का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।

जन विश्वास अभियान के तहत ADG राकेश गुप्ता और DIG नवनीत भसीन ने किया देवास जिले का दौरा

टोंक खुर्द थाने का निरीक्षण, इकलेरा में जन विश्वास शिविर का अवलोकन; बेराखेड़ी नाका पर दुर्घटनाएं रोकने के दिए निर्देश

देवास। जन विश्वास अभियान देवास के तहत शुक्रवार को एडीजी उज्जैन जोन श्री राकेश गुप्ता एवं डीआईजी उज्जैन रेंज श्री नवनीत भसीन ने देवास जिले का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली, जन शिकायतों के निराकरण और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।

जन विश्वास अभियान देवास: टोंक खुर्द थाने का किया निरीक्षण

दौरे के दौरान एडीजी राकेश गुप्ता एवं डीआईजी नवनीत भसीन ने थाना टोंक खुर्द का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने थाने की व्यवस्थाओं, पुलिस कार्यप्रणाली तथा आमजन से जुड़े मामलों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली।

अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए।

इकलेरा में जन विश्वास शिविर का अवलोकन

अधिकारियों ने ग्राम इकलेरा में आयोजित जन विश्वास शिविर का भी अवलोकन किया। शिविर में प्राप्त जन शिकायतों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों ने यह देखा कि शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किस प्रकार किया जा रहा है।

अधिकारियों ने पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करने पर जोर दिया। जन विश्वास अभियान देवास के माध्यम से आमजन की समस्याओं और शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 09 13 at 4.35.46 PM WhatsApp Image 2026 09 13 at 4.35.45 PM 1

बेराखेड़ी नाका पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के निर्देश

दौरे के दौरान एडीजी एवं डीआईजी ने एक्सीडेंट प्रोन बेराखेड़ी नाका का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुर्घटना संभावित स्थान का जायजा लेते हुए यातायात दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए।

इस दौरान राहवीर योजना एवं पीएम राहत योजना के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा दुर्घटना की स्थिति में उपलब्ध सहायता और राहत योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

जन विश्वास अभियान देवास के तहत अधिकारियों के इस दौरे का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जमीनी स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।

दैनिक स्वराज वाणी
रिपोर्टर: प्रियंका गुजराती

WhatsApp Image 2026 09 13 at 4.35.45 PM

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp