—Advertisement—

Indore : भारत से अमेरिका तक गूंज रही LVGC नारी शक्ति की पहल, पद्मश्री पंडिता तृप्ति मुखर्जी ने पत्र लिखकर दिया आशीर्वाद

Author Picture
Published On: 26 November 2026
Indore

—Advertisement—

Indore : भारत से अमेरिका तक गूंज रही LVGC नारी शक्ति की पहल, पद्मश्री पंडिता तृप्ति मुखर्जी ने पत्र लिखकर दिया आशीर्वाद

अमेरिका से मिला प्रोत्साहन, नारी शक्ति कार्यक्रम के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ LVGC चेयरमैन विनायक जैन लूनिया को भेजा शुभकामना संदेश

Indore । लूनिया विनायक ग्रुप ऑफ कंपनीज (LVGC) के महत्वाकांक्षी नारी शक्ति कार्यक्रम को अब देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी प्रोत्साहन मिल रहा है। भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं सांस्कृतिक विरासत की प्रतिष्ठित साधिका और पद्मश्री सम्मान से अलंकृत पंडिता तृप्ति मुखर्जी ने अमेरिका से पत्र लिखकर LVGC के चेयरमैन विनायक जैन लूनिया को नारी शक्ति कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं और अपना आशीर्वाद प्रदान किया है।

भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने में सक्रिय

पंडिता तृप्ति मुखर्जी अमेरिका में भारतीय शास्त्रीय संगीत और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए निरंतर सक्रिय हैं। वे पद्मविभूषण संगीत मार्तंड पंडित जसराज जी की संगीत विरासत को आगे बढ़ाने तथा अमेरिका में भारतीय संगीत और संस्कृति की जड़ों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

पंडित जसराज इंस्टीट्यूट ऑफ म्यूजिक, आर्ट एंड रिसर्च से जुड़ी उनकी संगीत एवं सांस्कृतिक साधना भारतीय विरासत को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित करने की दिशा में योगदान दे रही है।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की पहल को मिला प्रोत्साहन

अपने शुभकामना पत्र के माध्यम से पंडिता तृप्ति मुखर्जी ने LVGC नारी शक्ति कार्यक्रम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस पहल को प्रोत्साहित किया। उनका यह संदेश महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और उद्यमशील बनाने के प्रयास को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिल रहे समर्थन का प्रतीक है।

LVGC का नारी शक्ति कार्यक्रम महिलाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता और व्यवसाय के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को केवल रोजगार तलाशने तक सीमित न रखते हुए उन्हें स्वयं रोजगार और व्यवसाय के अवसर सृजित करने वाली उद्यमी बनाना है।

विनायक जैन लूनिया ने जताया आभार

पद्मश्री पंडिता तृप्ति मुखर्जी से प्राप्त शुभकामना संदेश पर LVGC के चेयरमैन विनायक जैन लूनिया ने उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की महान साधिका का आशीर्वाद और प्रोत्साहन नारी शक्ति अभियान के लिए प्रेरणादायी है। उनका स्नेह और विश्वास महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

LVGC नारी शक्ति कार्यक्रम का संकल्प महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनके सपनों को उड़ान देना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के अवसर उपलब्ध कराना है। भारत से अमेरिका तक मिल रहा प्रोत्साहन इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp