—Advertisement—

Damoh में फरार आरोपियों पर 18 हजार रुपये का इनाम घोषित, एसपी आनंद कलादगी ने जारी किया आदेश

Author Picture
Published On: 26 November 2026
Damoh

—Advertisement—

Damoh में फरार आरोपियों पर 18 हजार रुपये का इनाम घोषित, एसपी आनंद कलादगी ने जारी किया आदेश

चार अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी पर मिलेगा नकद पुरस्कार, एक अज्ञात आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम

Damoh। दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने जिले के चार अलग-अलग आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कुल 18 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें एक प्रकरण में अज्ञात आरोपी पर 10 हजार रुपये, जबकि तीन अन्य प्रकरणों में चार आरोपियों पर प्रत्येक के लिए 2-2 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।

तेजगढ़ थाना क्षेत्र के अज्ञात आरोपी पर 10 हजार का इनाम

पुलिस अधीक्षक ने थाना तेजगढ़ के अपराध क्रमांक 272/2026 में धारा 137(2), 103(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा इजाफा धारा 238(ए) बीएनएस के तहत फरार अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

तीन मामलों में चार आरोपियों पर 2-2 हजार रुपये का इनाम

इसी प्रकार थाना कोतवाली दमोह के अपराध क्रमांक 820/26 में धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी पम्पू उर्फ रोहित (22 वर्ष), पिता कनई बंसल, निवासी पुराना बाजार नंबर-2, मछरया कुआं दमोह और विक्की उर्फ विकास (45 वर्ष), पिता शंकर राय, निवासी सिविल वार्ड नंबर-7 दमोह पर 2-2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

थाना दमोह देहात के अपराध क्रमांक 587/26 में धारा 64(2)(एम), 127(2), 351(3) बीएनएस तथा एससी-एसटी एक्ट की धाराओं 3(1)(डब्ल्यू)(आई), 3(2)(वीए) और 3(2)(वी) के तहत आरोपी राहुल, पिता हीरालाल पटेल, निवासी खिरिया मड़ला, जिला दमोह पर 2 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।

वहीं थाना हटा के अपराध क्रमांक 373/25 में धारा 137(2), 96, 74, 75, 79 बीएनएस, पॉक्सो एक्ट की धारा 9/10 एवं 11/12 तथा एससी-एसटी एक्ट की धाराओं 3(1)(डब्ल्यू)(आई) और 3(2)(वीए) के तहत आरोपी कमल उर्फ कमल किशोर विश्वकर्मा (50 वर्ष), पिता बैजनाथ प्रसाद विश्वकर्मा, निवासी चंडी जी वार्ड, हटा, जिला दमोह पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

गिरफ्तारी में मदद करने वालों को मिलेगा नकद पुरस्कार

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया कि इन प्रकरणों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले व्यक्ति, कर्मचारी या अधिकारी अथवा ऐसी उपयोगी सूचना देने वाले व्यक्ति को नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जिससे आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सके। इनाम दिए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।

दैनिक स्वराज वाणी
कोमल अहिरवार (जिला ब्यूरो चीफ), दमोह

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp