भोपाल : भोपाल के आयोध्यानगर थाना पुलिस ने एक हाई-टेक चोरी की वारदात का खुलासा किया है। आरोपी घरों की रेकी करके उनकी लोकेशन गूगल मैप पर पिन करता था और रात के समय सुनसान मकानों में घुसकर हाथ साफ कर देता था। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र में दर्जनों चोरी के मामले सामने आए हैं।
आरोपी कौन है?
पुलिस ने विजय उर्फ बन्टी उर्फ कौशल (46) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी जब्त की गई है। पूछताछ में उसने कई राज्यों में चोरी करने की बात स्वीकार की है।
आरोपी का मूल निवासी हरियाणा है और वह वर्तमान में महाराष्ट्र के अमरावती में किराए पर रहता था। बताया गया कि वह बचपन से चोरी में लिप्त है और उसके खिलाफ NDPS, चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट समेत 28 मामले दर्ज हैं।

चोरी करने का तरीका
- आरोपी दिन में ताले लगे सुनसान मकानों की रैकी करता था।
- मकान की लोकेशन Google Map में सेव कर रात में चोरी को अंजाम देता था।
- घर के बाहर लगे ताले देखकर अंदाजा लगाता था कि अंदर कोई है या नहीं।
- मध्यप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र में दर्जनों वारदातें कर चुका है।
कैसे हुआ गिरफ्तारी?
2025 में मीनाल रेसिडेंसी क्षेत्र में हुई 6 नकबजनी की घटनाओं को सुलझाने के लिए पुलिस ने:
- घटनास्थल के आसपास CCTV फुटेज खंगाले।
- तकनीकी विश्लेषण किया।
- मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।
इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी विजेंद्र उर्फ बंटू (46 वर्ष) को इंदौर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने सभी 6 घटनाओं को कबूल किया।
पंजीबद्ध मामले (2025 की 6 घटनाएँ):
अपराध क्रमांक: 204/25, 205/25, 236/25, 269/25, 272/25, 274/25 – सभी धारा 331(4), 305 BNS के तहत।
आरोपी की जानकारी:
- नाम: विजेंद्र उर्फ बंटू
- उम्र: 46 वर्ष
- निवासी: झज्जर, हरियाणा (वर्तमान में अमरावती, महाराष्ट्र में किराए पर)
- शिक्षा: 5वीं
- व्यवसाय: पुरानी गाड़ियों की खरीद-बिक्री
आपराधिक रिकॉर्ड: NDPS, चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट सहित 28 प्रकरण
पुलिस की कार्रवाई और सफलता
पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी और DCP जोन-2 विवेक सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई सफल हुई। टीम में थाना प्रभारी महेश लिल्हारे, साइबर सेल और अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
