—Advertisement—

बघेरवाल समाज की प्रतिभा डॉ. लीना जैन का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, 27 शोध पत्रों से बनाई खास पहचान

Author Picture
Published On: 8 September 2026
WhatsApp Image 2026 09 08 at 7.32.46 PM 1

—Advertisement—

भीलवाड़ा के आरवीआरएस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज की ENT विभागाध्यक्ष डॉ. लीना जैन को IAME Teacher Day Award 2026 के तहत नॉर्थ जोन से सम्मानित किया गया। चिकित्सा, शोध और आधुनिक सर्जरी के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां उल्लेखनीय हैं।

डॉ. लीना जैन की गौरवपूर्ण उपलब्धि: IAME Teacher Day Award 2026 से सम्मानित, 27 शोध पत्रों से चिकित्सा जगत में बनाई पहचान

रावतभाटा (राजस्थान)। डॉ. लीना जैन ने चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बघेरवाल समाज का नाम गौरवान्वित किया है। भीलवाड़ा स्थित आरवीआरएस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज की ईएनटी (ENT) विभागाध्यक्ष एवं एमडी आरयू की नोडल अधिकारी डॉ. लीना जैन को इंटरडिसिप्लिनरी एसोसिएशन ऑफ मेडिकल एजुकेशनिस्ट्स (IAME) द्वारा ‘IAME Teacher Day Awards 2026’ के तहत नॉर्थ जोन से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को रेखांकित करती है।

डॉ. लीना जैन वर्तमान में इंटरडिसिप्लिनरी एसोसिएशन ऑफ मेडिकल एजुकेशनिस्ट्स के नॉर्थ जोन की सचिव पद का दायित्व भी संभाल रही हैं।

डॉ. लीना जैन के 27 अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित

विगत 35 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले राष्ट्र गौरव पारस जैन ‘पार्श्वमणि’, पत्रकार कोटा ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. लीना जैन रावतभाटा के देव-शास्त्र-गुरु के परम भक्त, व्यवहार कुशल एवं कवि हृदय श्री ओम प्रकाश जी साँवला एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गुणमाला जैन की सुपुत्री हैं।

चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में भी डॉ. लीना जैन की महत्वपूर्ण उपलब्धियां रही हैं। उनके अब तक 27 शोध पत्र प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं। चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उनका यह योगदान उनकी विशिष्ट पहचान को दर्शाता है।

अत्याधुनिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी शुरू करने का श्रेय

डॉ. लीना जैन के नाम एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी हुई है। राजस्थान के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पहली बार ‘एंड्रॉयड आधारित कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी’ सफलतापूर्वक शुरू करने का ऐतिहासिक श्रेय भी डॉ. लीना जैन को जाता है।

यह उपलब्धि चिकित्सा क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जाती है।

डॉ. मनीष जैन MDS से हुआ विवाह

पारस जैन ‘पार्श्वमणि’ ने आगे बताया कि डॉ. लीना जैन का विवाह डॉ. मनीष जैन MDS से हुआ है। चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य करते हुए डॉ. लीना जैन ने अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से परिवार के साथ बघेरवाल समाज को भी गौरवान्वित किया है।

उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बघेरवाल दर्पण परिवार द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं।

प्रस्तुति

पारस जैन ‘पार्श्वमणि’
पत्रकार, कोटा (राजस्थान)
मोबाइल: 9414764980

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp