—Advertisement—

“सीएम मोहन यादव बोले – विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक”

Author Picture
Published On: 2 October 2025
11 10 2024 df178b75

—Advertisement—

विजयादशमी पर सीएम और राज्यपाल ने दी शुभकामनाएँ

बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश, कन्या-पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वयं परोसा प्रसाद

भोपाल। विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। दोनों ही नेताओं ने इस पर्व को अच्छाई की विजय और बुराई के अंत का प्रतीक बताते हुए नागरिकों से जीवन में सद्गुण अपनाने और नकारात्मकताओं को दूर करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विजयादशमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का जीवंत संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि सभी लोग अपने जीवन में नकारात्मक भावनाओं और कुरीतियों को त्यागकर सकारात्मक सोच और सद्गुणों को अपनाएँ।
डॉ. यादव ने इस अवसर पर प्रदेश की शांति, सौहार्द्र और नागरिकों की सुख-समृद्धि की मंगलकामनाएँ भी व्यक्त कीं।

images 2

मुख्यमंत्री निवास में कन्या-पूजन

शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर कन्या-पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की परंपरा के अनुसार कन्याओं का तिलक किया, उनके चरण धोकर चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारी।
उन्होंने स्नेहपूर्वक कन्याओं से बातचीत की और उन्हें दुलार दिया। पूजन उपरांत डॉ. यादव ने स्वयं कन्याओं को भोजन परोसा। कन्याओं की पसंद के अनुसार उन्हें खीर, पूरी और मिष्ठान बड़े प्रेम से खिलाए गए। अंत में मुख्यमंत्री ने उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

mohan1

राज्यपाल का संदेश

विजयादशमी के अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व उल्लास, विजय और उत्साह का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी अन्याय पर न्याय, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।
राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति वीरता और शौर्य की पूजक रही है। भगवान श्रीराम के आदर्श, मर्यादा और त्याग से प्रेरणा लेकर हमें धैर्य, संयम और सदाचार के साथ जीवन जीना चाहिए और हर चुनौती पर विजय प्राप्त करनी चाहिए।
उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि और प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की।


Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp