भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिंक रोड नंबर-1 पर मंगलवार सुबह हड़कंप मच गया, एक लो-फ्लोर सिटी बस में अचानक आग लग गई। चलते वाहन के पिछले हिस्से से धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति गंभीर को समझते हुए ड्राइवर और कंडक्टर ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए बस रोक दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
ड्राइवर-कंडक्टर ने दिखाई समझदारी , यात्रियों को सुरक्षित निकला बहार :
यह घटना TR-4 रूट की है ये बस बैरागढ़ से एम्स जा रही थी। बस जैसे ही बस बोर्ड ऑफिस चौराहे को पार कर आगे बढ़ी, यात्रियों ने पीछे से घना धुआं उठते देखा और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद बस में अफरा तफरी का माहौल हो गया, ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका, जबकि कंडक्टर ने फौरन दरवाजे खोलकर यात्रियों को बाहर निकाला।
वहा मौजूद लोगो ने बताया की , बस में उस समय करीब 20–25 यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है और किसी को चोट नहीं आई। ड्राइवर-कंडक्टर की यही तेजी एक बड़ी दुर्घटना होने से बचाने में सफल रही ।

रखरखाव को लेकर फिर खड़े हुए सवाल :
यह घटना भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड BCLL की बसों के रखरखाव पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है। हाल के महीनों में कई लो-फ्लोर बसों में खराबी की शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें इंजन ओवरहीटिंग, वायरिंग में शॉर्ट-सर्किट और ब्रेक फेल जैसे मामले शामिल हैं। हालांकि शुरुआती जांच में पता चला कि इस हादसे की वजह भी इंजन में तकनीकी खराबी है।
महत्वपूर्ण रूट पर सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता :
TR-4 भोपाल का सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण रूट माना जाता है, जिस पर रोजाना हजारों छात्र, कर्मचारी, मरीज और आम नागरिक सफर करते हैं। चलती बस में आग लगने की इस घटना ने शहर के सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा पर नए सिरे से चिंता बढ़ा दी है।
