—Advertisement—

रानीगांव में भाजपा सुखेड़ा मंडल की विशेष कार्यशाला संपन्न, ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर बनाई रणनीति

Author Picture
Published On: 9 September 2026
erew 1

—Advertisement—

रानीगांव में भाजपा सुखेड़ा मंडल की विशेष कार्यशाला संपन्न, ‘सेवा संकल्प अभियान’ की बनाई रणनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा-समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

संवाददाता: अर्जुन कुमावत बछोड़िया

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी जिला रतलाम के निर्देशानुसार बुधवार, 9 सितंबर 2026 को रानीगांव में भाजपा सुखेड़ा मंडल की विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर आयोजित इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री एवं सुखेड़ा मंडल प्रभारी मनोज शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखेड़ा मंडल अध्यक्ष रितेश कुमार जैन ने की।

इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य बद्रीलाल शर्मा, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम प्रभारी अनिल कियावत, रानीगांव सरपंच चांदनी रितेश जैन, मंडल महामंत्री घनश्याम बैरागी, कैलाश बारोड़ और बालाराम पटेल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्व

ewreकार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की मंडल स्तरीय कार्ययोजना तैयार करना था। बैठक में अभियान के अंतर्गत होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

वक्ताओं ने कहा कि अभियान को मंडल से लेकर शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का गंभीरता से निर्वहन करते हुए अधिक से अधिक नागरिकों को अभियान से जोड़ना होगा।

बूथ स्तर तक अभियान पहुंचाने पर जोर

ewewrबैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक समन्वय के साथ अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों में बूथ अध्यक्षों, सक्रिय सदस्यों, विभिन्न मोर्चों और शक्ति केंद्र की टीमों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन कैलाश बारोड़ ने किया। कार्यशाला के समापन पर मंडल महामंत्री घनश्याम बैरागी ने उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ कार्यकर्ता, जिला और मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शक्ति केंद्र स्तरीय पंच परमेश्वर टोली के सदस्य, सक्रिय सदस्य, विभिन्न मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और बीएलओ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp