—Advertisement—

आलीराजपुर में अवैध पटाखों और कार्बाइड गन पर पुलिस की कार्रवाई, 1.22 लाख के पटाखे जब्त

Author Picture
Published On: 29 October 2026
zzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzz

—Advertisement—

आलीराजपुर में अवैध पटाखों और कार्बाइड गन पर पुलिस की कार्रवाई, 1.22 लाख के पटाखे जब्त

कोतवाली क्षेत्र से 104 कार्बाइड गन बरामद; उदयगढ़ और जोबट में बिना लाइसेंस पटाखे रखने के तीन मामले दर्ज

ब्यूरो रिपोर्टर खलील मंसूरी, आलीराजपुर

आलीराजपुर, 29 अक्टूबर। आगामी त्योहारों को देखते हुए आलीराजपुर पुलिस ने अवैध पटाखों, कार्बाइड गन और अन्य विस्फोटक सामग्री के निर्माण, भंडारण तथा बिक्री के विरुद्ध जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया। 28 अक्टूबर को आलीराजपुर और जोबट अनुभाग में की गई कार्रवाई के दौरान कोतवाली पुलिस ने 104 कार्बाइड गन बरामद कीं। वहीं, जोबट अनुभाग के उदयगढ़ और जोबट थानों में तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर कुल ₹1,22,368 मूल्य के पटाखे जब्त किए गए।

पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध पटाखों, कार्बाइड गन, कार्बाइड लैम्प और अन्य विस्फोटक सामग्री के अवैध भंडारण, निर्माण तथा विक्रय पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

कोतवाली पुलिस ने 104 कार्बाइड गन बरामद कीं

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आलीराजपुर डॉ. शक्तिसिंह चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी सोनू सिटोले ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर अवैध कार्बाइड गन के निर्माण और विक्रय की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान वीटी मार्ग निवासी शाबीर हुसैन पिता मोहम्मद हुसैन और माली मोहल्ला, वीटी मार्ग निवासी इमरान पिता अहमद हुसैन के कब्जे से कुल 104 कार्बाइड गन बरामद कीं।

बरामद सामग्री में 29 सिल्वर रंग की कार्बाइड गन और 75 लोहे के सरिये से निर्मित गन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, निर्माण और विक्रय का वैध लाइसेंस मांगे जाने पर दोनों व्यक्ति दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जिला दण्डाधिकारी आलीराजपुर के आदेश क्रमांक का.व्य./2026/2325, दिनांक 23 अक्टूबर 2026 का उल्लंघन पाए जाने पर दोनों के विरुद्ध धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम और धारा 223 बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 511/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

उदयगढ़ में गोदाम से पटाखे जब्त

जोबट अनुभाग में एसडीओपी आशुतोष पटेल के निर्देशन में संबंधित थानों ने अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री के भंडारण तथा बिक्री के विरुद्ध जांच की। थाना उदयगढ़ पुलिस ने उदयगढ़ निवासी रवीन्द्र पिता संतोष राठौर, उम्र 34 वर्ष, की किराना दुकान के गोदाम से बिना वैध लाइसेंस रखे पटाखे जब्त किए। जब्त सामग्री का मूल्य ₹49,300 बताया गया है।

इस मामले में अपराध क्रमांक 329/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 125 और 288 बीएनएस तथा धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

जोबट में दो दुकानों से पटाखे बरामद

klklklklklklklklklklklklklklklklklklklklzzzzzzzzzzzzzzzzzzzz 1
थाना जोबट पुलिस ने गांधी चौक निवासी मुर्तजा पिता अब्दुल्ला सैफी वोहरा, उम्र 20 वर्ष, की किराना दुकान से ₹50,168 मूल्य के पटाखे जब्त किए। पुलिस के मुताबिक, दुकान में पटाखे रखने के लिए वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया। इस मामले में अपराध क्रमांक 444/2026 के तहत धारा 125 और 288 बीएनएस तथा धारा 5 और 9(ख) विस्फोटक अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया।

इसी थाना क्षेत्र में ग्राम देगांव निवासी महेश पिता रणछोड़ नागर, उम्र 59 वर्ष, की सरिया दुकान से भी बिना वैध लाइसेंस रखे पटाखे बरामद किए गए। जब्त पटाखों का मूल्य ₹22,900 बताया गया है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 446/2026 के तहत धारा 288 बीएनएस और धारा 5 तथा 9(ख)(1)(क) विस्फोटक अधिनियम में मामला दर्ज किया है। जोबट अनुभाग में दर्ज इन तीनों प्रकरणों में जब्त पटाखों का कुल मूल्य ₹1,22,368 है।

सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने की अपील

zzzzzzzzzzzzzzzzcapture 3

आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने जिले के नागरिकों से पटाखों के उपयोग और खरीद-बिक्री के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों तथा प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि पटाखे केवल अधिकृत और लाइसेंसधारी विक्रेताओं से खरीदें तथा उनका अवैध भंडारण या विक्रय न करें।

पटाखे खुले और सुरक्षित स्थान पर जलाने, घरों, दुकानों, वाहनों, पेट्रोल पंपों और ज्वलनशील पदार्थों के पास आतिशबाजी से बचने की सलाह दी गई है। बच्चों को पटाखे जलाते समय निगरानी में रखने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा गया है। पुलिस ने जलते पटाखे के पास जाकर उसे दोबारा जलाने या पटाखे को हाथ में पकड़कर जलाने से भी मना किया है। लोगों से आवश्यकतानुसार पानी और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखने की अपील की गई है।

पुलिस ने प्रतिबंधित या बिना वैध अनुमति वाले कार्बाइड गन और अन्य विस्फोटक उपकरणों का निर्माण, भंडारण, विक्रय या उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध पटाखों के भंडारण की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया गया है। आलीराजपुर पुलिस ने कहा कि त्योहारों के दौरान निगरानी और चेकिंग जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आलीराजपुर पुलिस ने नागरिकों से सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp