—Advertisement—

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक को खर्चों पर नियंत्रण की सलाह, मीन को शेयर बाजार में नुकसान के योग

Author Picture
Published On: 26 October 2026
Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक को खर्चों पर नियंत्रण की सलाह, मीन को शेयर बाजार में नुकसान के योग

—Advertisement—

 

Aaj Ka Rashifal:25 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, मिथुन को धन लाभ, वृश्चिक और मीन रहें सावधान

12 राशियों के लिए खास रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है। कुछ राशियों को आज व्यापार, करियर और आर्थिक मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ को स्वास्थ्य और निवेश को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए आज धन लाभ और कार्यक्षेत्र में तरक्की के शुभ योग बन रहे हैं। वहीं वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को अपनी सेहत, विरोधियों और व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

मेष

आज आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में बड़ी लगन के साथ आप कार्य को पूरा करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और स्वास्थ्य को लेकर सुखद समाचार मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए अच्छा है और स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए लोगों के साथ जुड़ना होगा। आर्थिक लाभ के योग हैं और व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज आप नया वाहन ले सकते हैं। पारिवारिक लोगों का सपोर्ट मिलेगा।

मिथुन

आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा और व्यापार-व्यवसाय में विस्तार होगा। पुराना निवेश आज आपको बड़ा लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य में लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे और घर में नए मेहमान का आगमन होगा। नौकरी वालों को सुखद समाचार मिलेगा।

कर्क

आज आप परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी। तारीख की अधिकता के कारण भागदौड़ अत्यधिक रहेगी। स्वास्थ्य में नरमी-गरमी बनी रहेगी। आर्थिक लाभ के बड़े योग हैं और नया वाहन या मकान खरीदने के योग बनेंगे।

सिंह

आज का दिन आपके लिए अच्छा है, हालांकि स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा, नहीं तो किसी मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में साथी लोगों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी वालों के लिए पदोन्नति की संभावना है।

कन्या

आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में बड़े लोगों से जुड़ना होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे और करियर के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक लोगों के साथ दिन अच्छा रहेगा और मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।

तुला

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घर में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है और स्वास्थ्य में लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के योग हैं। बचत में आज आप निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य के कारण आपके महत्वपूर्ण कार्य टल सकते हैं। कारोबार में किसी सहयोगी का साथ लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें। पारिवारिक लोगों से मतभेद हो सकते हैं।

धनु

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। आज आप अपना कार्यक्षेत्र बदल सकते हैं। व्यापारिक लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा और बड़े मुनाफे के योग बनेंगे। आज अत्यधिक परिश्रम करना होगा। लंबी यात्राओं पर जाने के योग बन सकते हैं।

मकर

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चल रहा उतार-चढ़ाव खत्म होगा। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे और व्यापार-व्यवसाय का विस्तार होगा। करियर के लिए दिन अच्छा है। घर में किसी व्यक्ति की जॉब लग सकती है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनेगी और घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए अच्छा है और कोई सुखद समाचार मिलेगा। किसी पुराने केस में विजय प्राप्त होगी। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ होगा और आर्थिक मामलों में नए रास्ते बनेंगे। किसी नए व्यापार की शुरुआत आज कर सकते हैं। मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। वाणी विवाद से दूर रहें।

मीन

आज आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विवादों से दूर रहें। नौकरी वालों के लिए दिन विवादों से भरा रहेगा। शत्रु पक्ष से सावधान रहें। व्यापार आदि में उतार-चढ़ाव रहेगा। हालांकि कहीं से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में नुकसान के योग हैं।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp