Jain व्यापारी वर्ग ने किया भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ओम प्रकाश अग्रवाल “बाबूजी” का स्वागत-सम्मान
अम्बाह/भिंड (पंकज जैन)
बाबूजी को मिली नई जिम्मेदारी
भिंड नगर में 25 अक्टूबर को भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश अग्रवाल “बाबूजी” को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया गया। इस नियुक्ति के बाद नगर के व्यापारी वर्ग में उत्साह देखने को मिला।

Jain समाज और व्यापारी संगठनों ने किया स्वागत
जिला संयोजक बनाए जाने के अवसर पर श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा महासभा, वैश्य महासम्मेलन और जिनागमपंथी जैन मित्र मंडल के कार्यकारिणी सदस्यों ने ओम प्रकाश अग्रवाल बाबूजी का स्वागत और सम्मान किया। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इन गणमान्य जनों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में संजीव जैन बल्लू, धर्मेंद्र जैन पोस्ट ऑफिस, एडवोकेट दिनेश चंद्र, विनोद जैन (विवेक इलेक्ट्रॉनिक), नवीन जैन, ऋषि जैन (तेल वाले), विकास जैन (साड़ी), संतोष गुप्ता, बंटू जैन, पत्रकार सोनल जैन, अभिषेक जैन मोनू, प्रशांत जैन रोमी, अनुभव जैन, शुभम जैन कालू, मुन्नू जैन, राजीव जैन (मुरार) और अभिषेक जैन सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
