—Advertisement—

,

द मिलेनियम स्कूल इंदौर का 16वां वार्षिकोत्सव: शिवाजी महाराज के शौर्य और स्वराज्य की गाथा ने मोहा मन

Author Picture
Published On: 29 November 2026
be3c3edc 7d51 41a6 813c c56bcdf6c148

—Advertisement—

इंदौर के द मिलेनियम स्कूल के 16वें वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने ‘स्वराज्य की गाथा’ थीम पर छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रप्रेम को नृत्य-नाटिका के माध्यम से जीवंत किया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. आनंद पारे, विभागाध्यक्ष, यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग, आईआईटी इंदौर एवं श्री राजेश सिंह चौहान, डीएसपी (एसटीएफ) तथा द मिलेनियम विद्यालय श्रृंखला की हेड, मार्केटिंग एवं स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स श्रीमती ज्योति सहगल की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन एवं शिव वंदना के साथ हुआ। समारोह की शुरुआत पारिवारिक मूल्यों एवं संस्कारों को समर्पित ‘मिलेनियम ओथ’ से की गई। इसके पश्चात दादाजी द्वारा बच्चों को शिवाजी महाराज की वीरगाथा सुनाने के भावपूर्ण प्रसंग ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इसके माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का संदेश दिया गया।

3a05bce6 b498 47e8 9a89 449bc886b41e f1396c95 099c 49e9 b1c7 def984823881 ceb0d1ab 0272 48c9 8a7e dad86db7b939

विद्यार्थियों ने शिवाजी महाराज के जन्म एवं बाल्यकाल, माता जीजाबाई के प्रेरणादायी संस्कारों तथा मां तुलजा भवानी के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा को आकर्षक अभिनय और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया। अफजल खान के साथ ऐतिहासिक संघर्ष, शिवाजी महाराज की अद्भुत युद्धनीति, साहस एवं रणकौशल से जुड़े रोमांचक दृश्यों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रस्तुति का मुख्य आकर्षण रायगढ़ दुर्ग पर छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य राज्याभिषेक रहा। शंखनाद, रणघोष और जयकारों के बीच प्रस्तुत इस दृश्य ने पूरे सभागार को गौरव एवं राष्ट्रभक्ति के भाव से भर दिया।

नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने विभिन्न लोकनृत्यों के माध्यम से भारतीय लोकसंस्कृति के सुंदर रंग बिखेरे। वहीं नारी सम्मान, न्यायप्रिय शासन और जनकल्याण जैसे शिवाजी महाराज के उच्च जीवन मूल्यों को भी नृत्य एवं नाट्य के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर शैक्षणिक, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ममता शेखावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन केवल शौर्य और पराक्रम की गाथा नहीं, बल्कि दूरदर्शी नेतृत्व, मातृभूमि के प्रति समर्पण, नारी सम्मान, न्यायप्रियता और जनकल्याण की प्रेरणादायी मिसाल है। उनके आदर्श आज भी नई पीढ़ी को साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम का समापन ‘हर-हर महादेव’ एवं ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ के गगनभेदी जयघोष के साथ हुआ। अंत में उत्कर्ष बिहानी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp