—Advertisement—

एसईसीएल की समीक्षा बैठक में सुरक्षा और मशीनों की उपलब्धता पर जोर, खैरहा खदान सहित 9 खदानें सम्मानित

Author Picture
Published On: 28 November 2026
15edca31 5632 4280 98c5 5592eab12c60

—Advertisement—

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में निदेशक तकनीकी रमेश चंद्र महापात्र ने सुरक्षा एवं तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। स्टील संरचनाओं के रखरखाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खैरहा यूजी माइन सहित 9 खदानों को सम्मानित किया गया।

*सुरक्षा और मशीनों की उपलब्धता पर विशेष जोर, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नौ खदानें सम्मानित*

*एसईसीएल मुख्यालय में निदेशक तकनीकी (संचालन) रमेश चंद्र महापात्र ने की समीक्षा बैठक, सुरक्षित एवं सुचारु खनन संचालन के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

मोहम्मद हारून कोयलांचल क्षेत्र रिपोर्टर दैनिक स्वराज वाणी

*धनपुरी।* साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड सोहागपुर क्षेत्र में स्टील संरचनाओं की स्थिति एवं रखरखाव के विशेष अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खदानों को सम्मानित किया गया। इसमें सोहागपुर क्षेत्र से *खैरहा यूजी माइन को भी सम्मानित किया गया।*

*बिलासपुर।* साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में खदानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और उत्पादन एवं उत्पादकता में सुधार लाने के उद्देश्य से मुख्यालय बिलासपुर में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री रमेश चंद्र महापात्र ने सभी क्षेत्रों के क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारियों एवं स्टाफ ऑफिसर्स (विद्युत एवं यांत्रिकी) के साथ खदानों में सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान निदेशक तकनीकी श्री महापात्र ने स्पष्ट किया कि कोयला उत्पादन के साथ श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खदानों में सुरक्षित एवं सुचारु संचालन के लिए सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन, समय पर निरीक्षण तथा आवश्यक मशीनों और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी तय करते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए।

d4fddc55 ba5c 4b2f bd82 bdbd0eb17f84

*सुरक्षा नियमों के पालन और जागरूकता पर जोर*

समीक्षा बैठक में सुरक्षा संबंधी उल्लंघनों का समयबद्ध निराकरण करने तथा जारी नोटिसों पर समुचित अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सुरक्षा अभियानों के तहत जारी सभी दिशा-निर्देशों को खदान स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया।

निदेशक तकनीकी ने पूर्व में हुई दुर्घटनाओं से सीख लेते हुए एनिमेटेड वीडियो के माध्यम से कामगारों को जागरूक करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों की काउंसलिंग की जाए, ताकि उनमें सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता विकसित हो सके। इसके अलावा मानसून की तैयारियों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा खदानों में जलभराव और अन्य संभावित जोखिमों से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए।

*मशीनों और कोयला प्रेषण व्यवस्था को मजबूत बनाने पर ध्यान*

बैठक में भूमिगत खदानों की मशीनों तथा कोयला प्रेषण से संबंधित आधारभूत संरचनाओं की उपलब्धता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए आवश्यक स्पेयर पार्ट्स की समय पर खरीद सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मशीनों के रखरखाव और मरम्मत में अनावश्यक देरी न हो तथा उत्पादन कार्य प्रभावित न होने पाए।

*इन खदानों को किया गया सम्मानित*

इस अवसर पर खदानों में स्टील संरचनाओं की स्थिति एवं रखरखाव के विशेष अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खदानों को सम्मानित किया गया। अभियान के अंतर्गत मुख्यालय की समिति ने कोल इंडिया द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सीएचपी, साइलो एवं बंकरों का निरीक्षण और मूल्यांकन किया। इस दौरान कोयला प्रेषण से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं के रखरखाव, गैर-विनाशकारी परीक्षण (एनडीटी) रिपोर्ट की अनुशंसाओं के अनुपालन तथा स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था के आधार पर खदानों के प्रदर्शन का आकलन किया गया।

45b323de 1b96 422d ba14 6077cbb6d223

सम्मानित खदानों में भद्रा एवं बरतराई-जमुना, कोतमा क्षेत्र; पाली-जोहिला क्षेत्र; भटगांव-भटगांव क्षेत्र; केतकी-बिश्रामपुर क्षेत्र; खैरहा-सोहागपुर क्षेत्र; मानिकपुर-कोरबा क्षेत्र; छाल-रायगढ़ क्षेत्र एवं कुसमुंडा-कुसमुंडा क्षेत्र शामिल हैं।

सम्मानित खदानों ने कोयला प्रेषण से संबंधित संरचनाओं के रखरखाव, निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुपालन और स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन प्रस्तुत किया। इस पहल का उद्देश्य खदानों में सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के साथ-साथ तकनीकी व्यवस्थाओं में सुधार और बेहतर कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।

*वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी*

समीक्षा बैठक में महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) श्री प्रकाश राय तथा महाप्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिकी) श्री श्रीकांत दास अपनी-अपनी टीमों के साथ उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सुरक्षा एवं तकनीकी अधिकारियों ने भी सहभागिता की।

एसईसीएल प्रबंधन की इस पहल को खदानों में सुरक्षा संस्कृति विकसित करने, तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने और कोयला उत्पादन के साथ श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खदानों का सम्मान अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा तथा भविष्य में सुरक्षा और तकनीकी मानकों को और बेहतर बनाने में सहायक होगा।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp