—Advertisement—

गुना पीजी कॉलेज गुना में बढ़ेंगी रोजगारपरक सुविधाएं, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने दिए निर्देश

Author Picture
Published On: 26 November 2026
6c8940a6 d381 4d63 97f9 9ccce682989f

—Advertisement—

गुना पीजी कॉलेज में रोजगारपरक प्रशिक्षण और कौशल विकास सुविधाएं बढ़ेंगी। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने करियर काउंसलिंग, प्लेसमेंट और इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए।

पीजी कॉलेज गुना में बढ़ेंगी रोजगारपरक प्रशिक्षण और करियर मार्गदर्शन की सुविधाएं, कलेक्टर ने दिए निर्देश

दैनिक स्वराज वाणी

गुना (सौरभ विरथरे)। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में पीजी कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या, शिक्षकों की उपलब्धता और शैक्षणिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में अनुशासन बनाए रखने के साथ उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुसार रोजगारपरक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए।

रोजगार एवं कौशल विकास पर जोर

कलेक्टर ने विशेषज्ञों, स्थानीय उद्योगों और रोजगारदाताओं के सहयोग से मार्गदर्शन सत्र, कार्यशालाएं एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, निजी क्षेत्र में रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसरों की जानकारी दी जाए।

स्थानीय मांग के अनुसार होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

उन्होंने स्थानीय उद्योगों और बाजार की जरूरतों के अनुरूप व्यावसायिक पाठ्यक्रम एवं कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने पर जोर दिया। साथ ही विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट और करियर काउंसलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करने की पहल

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कॉलेज में इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। इससे स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक विद्यार्थियों को तकनीकी जानकारी और उचित मार्गदर्शन मिल सकेगा। इसके अलावा व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल और साक्षात्कार की तैयारी के लिए नियमित प्रशिक्षण आयोजित करने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से विद्यार्थियों को रोजगार, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp