—Advertisement—

Damoh : संविधान की भावना के अनुरूप निष्ठा और ईमानदारी से करें दायित्वों का निर्वहन : कलेक्टर प्रताप नारायण यादव

Author Picture
Published On: 26 November 2026
Damoh

—Advertisement—

संविधान की भावना के अनुरूप निष्ठा और ईमानदारी से करें दायित्वों का निर्वहन : कलेक्टर प्रताप नारायण यादव

संविधान दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली कर्तव्य पालन की शपथ

Damoh । संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की मूल भावनाओं के अनुरूप अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।

अधिकारों के साथ कर्तव्यों का बोध कराता है संविधान

इस अवसर पर कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि भारतीय संविधान हमें समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व का संदेश देने के साथ ही हमारे अधिकारों एवं कर्तव्यों का भी बोध कराता है। संविधान की मूल भावना है कि समाज में कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा नहीं है। शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों के साथ उसके कर्तव्यों और दायित्वों को भी निर्धारित करता है। हम जिस भी पद पर कार्यरत हैं, वहां हमारी जिम्मेदारियां तय हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों को समझते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी, संवेदनशीलता और कुशलता के साथ उनका निर्वहन करे, तो व्यवस्थाएं बेहतर बनेंगी और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचेगा।

कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि वे संविधान की भावना को अपने कार्य व्यवहार में आत्मसात करें और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। संविधान हमें अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ अपने दायित्वों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर बृजेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

whatsapp image 2026 11 26 at 5.02.47 am

विभिन्न कार्यालयों और संस्थाओं में हुआ उद्देशिका का वाचन

संविधान दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में भी संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। जल निगम कार्यालय, मत्स्य विभाग, जिला आयुष कार्यालय एवं जिले की समस्त आयुष संस्थाओं, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय तथा शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह में अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने संविधान की उद्देशिका का वाचन किया।

डाइट हटा में भी मनाया गया संविधान दिवस

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के परिपालन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), हटा में भी संविधान दिवस का आयोजन किया गया। संस्थान के प्राचार्य आर.पी. विश्वकर्मा ने प्रातःकालीन सभा में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया।

इस दौरान छात्राध्यापकों एवं शिक्षकों को संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित मूलभूत आदर्शों और मूल्यों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से संविधान के प्रति सम्मान, नागरिक कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व का संदेश दिया गया।

दैनिक स्वराज वाणी
कोमल अहिरवार (जिला ब्यूरो चीफ), दमोह

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp