—Advertisement—

रतलाम में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ आयोजित, युवाओं को मतदान के प्रति किया जागरूक

Author Picture
Published On: 2 November 2026
8uuuuuuuuu

—Advertisement—

रतलाम में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ आयोजित, युवाओं को मतदान के प्रति किया जागरूक

योगेंद्र सागर इंस्टीट्यूट में ‘Know Your Vote’ कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची, SIR और MY Bharat पोर्टल की दी जानकारी

संवाददाता: अर्जुन कुमावत बछोड़िया

रतलाम। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित ‘मेरा युवा भारत, जिला रतलाम’ के तत्वावधान में योगेंद्र सागर इंस्टीट्यूट में ‘विकसित भारत युवा संवाद – Know Your Vote’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया और मताधिकार की जानकारी देने के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद भी हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, संस्थान के फाउंडर गोपाल प्रसाद शर्मा, चेयरमैन भारत कुमार शर्मा, डायरेक्टर डॉ. एल.वी. सिंह, आलोट ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दुर्गा शंकर मोयल और खेल आइकॉन प्रीति चरपोटा उपस्थित रहे।

SIR और मतदाता सूची की जानकारी दी

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने युवाओं से संवाद करते हुए SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण और मतदाता सूची से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। उन्होंने युवाओं को अपने मताधिकार के प्रति सजग रहने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

‘मेरा युवा भारत’ के जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने MY Bharat पोर्टल के बारे में बताया। उन्होंने युवाओं से पोर्टल पर पंजीकरण कराने और संगठन के आधिकारिक सोशल मीडिया मंचों से जुड़ने का आह्वान किया। निशित श्रीमाल ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और मतदान प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी।

खिलाड़ियों ने साझा किए अनुभव

कार्यक्रम के दौरान खेल आइकॉन प्रीति चरपोटा और अन्य प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। खिलाड़ियों ने अपनी खेल यात्रा और अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं को खेल, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

आयोजकों ने विद्यार्थियों की सहायता के लिए MY Bharat पोर्टल पंजीकरण सहायता डेस्क भी लगाई। कार्यक्रम में विशेष प्रस्तुति, युवाओं और अतिथियों के बीच खुला संवाद तथा प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। विद्यार्थियों और अतिथियों ने विचारों का आदान-प्रदान किया। उपस्थित युवाओं ने लोकतांत्रिक प्रतिज्ञा का सामूहिक वाचन भी किया।

स्वयंसेवकों का रहा सहयोग

कार्यक्रम का मंच संचालन गुनगुन टांक और शिवम परिहार ने किया। आयोजन को सफल बनाने में MY Bharat के स्वयंसेवक अर्जुन कुमावत, महेश चौहान, मनीष लूथ, अजय धारियां, जतिन पाटीदार और रोशनी मकवाना का योगदान रहा।

अंत में संस्थान के डायरेक्टर ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके बाद सामूहिक छायाचित्र लिया गया और युवाओं के वीडियो संदेश रिकॉर्ड किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक जागरूकता और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका का संदेश दिया गया।

 

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp