—Advertisement—

भैसोदामंडी मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: ₹16 लाख की MD व डोडाचूरा जब्त, 2 गिरफ्तार

Author Picture
Published On: 16 September 2026
whatsapp image 2026 09 16 at 7.04.44 pm

—Advertisement—

भैसोदामंडी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजस्थान के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 160 ग्राम MD और 6 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया।

भैसोदामंडी में बड़ी कार्रवाई: 16 लाख की MD, अफीम व डोडाचूरा जब्त, राजस्थान के 2 आरोपी गिरफ्तार

दैनिक स्वराज वाणी | प्रियंका गुजराती

मंदसौर। भैसोदामंडी में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत मंदसौर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में भानपुरा थाना पुलिस की चौकी भैसोदामंडी टीम ने राजस्थान के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 160 ग्राम एमडी, अफीम तथा 6 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया है। पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ की कुल कीमत करीब 16 लाख 13 हजार रुपये बताई है।

भैसोदामंडी में मादक पदार्थ तस्करी पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार 15 सितंबर 2026 को चौकी भैसोदामंडी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने भैसोदामंडी स्थित सोनू चाय की दुकान, आम रोड तिराहे के पास कार्रवाई की।

यहां से सुरेन्द्र सिंह पिता महिपाल सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सरवर, थाना उन्हैल नागेश्वर, जिला झालावाड़, राजस्थान को पकड़ा गया।

पुलिस का कहना है कि एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 160 ग्राम एमडी कीमती करीब 16 लाख रुपये तथा 6 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा कीमती करीब 13 हजार रुपये बरामद किया गया। मामले में धारा 8/15, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक मामले की विवेचना के दौरान सुरेन्द्र सिंह के साथी बताए गए संजीव कुमार पिता बाबूलाल व्यास, उम्र 28 वर्ष, निवासी जेताखेड़ी, थाना गंगधार, राजस्थान को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस दोनों आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

बाइक और मोबाइल भी जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा दोनों आरोपियों के एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में भानपुरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक विनय बुन्देला, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेश यादव सहित पुलिस टीम की भूमिका रही। कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।

whatsapp image 2026 09 16 at 7.04.44 pm 1 1

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp