—Advertisement—

Damoh में अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, 53 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

Author Picture
Published On: 14 September 2026
Damoh
— Damoh Police Seize 53 Litres of Mahua Liquor, Destroy 415 Kg of Mahua Lahan

—Advertisement—

Damoh में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 53 लीटर कच्ची शराब जब्त

दैनिक स्वराज वाणी,
कोमल अहिरवार (जिला ब्यूरो चीफ)

Damoh । पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में दमोह जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत हटा अनुविभाग क्षेत्र में पुलिस की संयुक्त टीम ने बंजारा बहुल ग्राम हरदूटोला में दबिश देकर अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की।

पांच मामलों में पांच आरोपी

पुलिस के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन और एसडीओपी हटा केपी सिंह के नेतृत्व में थाना रजपुरा क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। पुलिस व पुलिस लाइन दमोह की संयुक्त टीम ने गांव में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान अवैध शराब से जुड़े 5 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए और कुल 5 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

53 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद

पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे और संबंधित स्थानों से कुल 53 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला करीब 415 किलोग्राम महुआ लाहान भी बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके पर ही महुआ लाहान को नष्ट कर दिया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 34 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई के बाद अवैध शराब बनाने और बेचने वालों में हड़कंप की स्थिति है।

आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने सभी पांच मामलों में संबंधित आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कई थानों की टीम रही शामिल

इस कार्रवाई में एसडीओपी हटा केपी सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली, थाना प्रभारी रजपुरा शिवनारायण यादव, थाना प्रभारी मगरोन निरीक्षक वंदना गौर, निरीक्षक नेहा गोस्वामी, निरीक्षक सविता रजक, उप निरीक्षक मडियादो सरदार सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुन्दरलाल थाना हटा और सहायक उप निरीक्षक तिलक सिंह पुलिस लाइन सहित विभिन्न थानों और पुलिस लाइन के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अभियान में थाना हटा, मडियादो, रनेह, रजपुरा, कुम्हारी, पटेरा और गैसाबाद की पुलिस टीमों ने भी सहयोग किया।

अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ ही सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना और इसके कारण होने वाली घटनाओं को रोकना है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp