—Advertisement—

कजलीखेड़ा पुलिस ने स्कॉर्पियो से पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप

Author Picture
Published On: 10 September 2026
tuytyu

—Advertisement—

कजलीखेड़ा पुलिस ने स्कॉर्पियो से पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप

41 पेटियों में भरे 2050 क्वार्टर जब्त, 369 लीटर शराब की अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपये

भोपाल। कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से 41 पेटियों में भरी 369 लीटर शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो एन, क्रमांक MP 09 BG 1902, भी जब्त कर ली है। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान, पुलिस उपायुक्त जोन-4 आदर्श कांत शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 संजीव पाठक एवं सहायक पुलिस आयुक्त चूनाभट्टी आलोक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक केशांत शर्मा ने किया।

राहगीर ने दी थी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की सूचना

पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 की रात सहायक उपनिरीक्षक संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि काले रंग की स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में शराब भरी हुई है और वाहन अत्यधिक तेज गति से जा रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल प्रभारी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक केशांत शर्मा को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिसकर्मी राहगीर गवाहों के साथ सूचना की तस्दीक करने और संदिग्ध वाहन की तलाश में रवाना हुए।

डिवाइडर पर चढ़ी मिली स्कॉर्पियो

ytutyutyपुलिस टीम आईबीडी होलमार्क सिटी के सामने पहुंची तो काले रंग की स्कॉर्पियो एन डिवाइडर पर चढ़ी हुई दिखाई दी। वाहन के आसपास और अंदर जांच करने पर शराब के क्वार्टर नजर आए। पुलिस के पहुंचने से पहले वाहन चालक मौके से फरार हो चुका था।

प्रभारी थाना प्रभारी केशांत शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गवाहों और टीम के सदस्यों की मौजूदगी में वाहन की विधिवत तलाशी ली।

डिग्गी और सीटों के नीचे छिपाई थीं पेटियां

पुलिस ने स्कॉर्पियो की डिग्गी खोलकर जांच की तो उसमें गत्ते की पेटियों में देशी सफेद शराब के सीलबंद क्वार्टर मिले। डिग्गी से कुल 20 पेटियां बरामद हुईं। प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर रखे थे। इस प्रकार डिग्गी से देशी शराब के कुल 1000 क्वार्टर मिले।

वाहन की बीच वाली सीट, आगे की सीट और सीटों के नीचे तलाशी लेने पर देशी सफेद शराब की 20 अन्य पेटियां बरामद हुईं। इनमें भी प्रत्येक पेटी में 50-50 सीलबंद क्वार्टर थे। यहां से भी कुल 1000 क्वार्टर जब्त किए गए।

इसके अतिरिक्त पुलिस ने वाहन से अंग्रेजी वोदका शराब की एक पेटी बरामद की, जिसमें 50 सीलबंद क्वार्टर रखे हुए थे। इस प्रकार वाहन से कुल 41 पेटियों में भरे 2050 क्वार्टर शराब जब्त की गई। शराब की कुल मात्रा 369 लीटर बताई गई है।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन पाए जाने पर कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 389/2026 दर्ज किया है। प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(2) के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस फरार वाहन चालक की पहचान करने के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। शराब के स्रोत, संभावित खरीदार और अवैध परिवहन से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

ये सामग्री की गई जब्त

पुलिस ने स्कॉर्पियो से देशी सफेद शराब की 40 पेटियां और अंग्रेजी वोदका शराब की एक पेटी जब्त की है। कुल 369 लीटर शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये है। इसके साथ शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो एन वाहन क्रमांक MP 09 BG 1902 भी जब्त किया गया है।

पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में प्रभारी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक केशांत शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक संतोष कुमार, प्रधान आरक्षक सतीश बघेल, प्रधान आरक्षक महेश परमार, आरक्षक प्रदीप यदुवंशी, सचिन धाकड़, महेश, राजेश जाटव एवं महिला आरक्षक पूजा सहगल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp