—Advertisement—

सीएस परीक्षा में देश में प्रथम आकर विधी सुथार ने बढ़ाया नागदा का गौरव, ननिहाल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Author Picture
Published On: 29 August 2026
hggj

—Advertisement—

सीएस परीक्षा में देश में प्रथम आकर विधी सुथार ने बढ़ाया नागदा का गौरव, ननिहाल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर रचा इतिहास, ढोल-ढमाकों और आतिशबाजी के बीच नगरवासियों ने किया अभिनंदन

रिपोर्टर: जीवनलाल जैन

नागदा।  भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान (The Institute of Company Secretaries of India–ICSI) द्वारा आयोजित सीएस एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा के जून 2026 सत्र में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर विधी सुथार ने अपनी प्रतिभा का परचम पूरे देश में लहराया है। इस शानदार उपलब्धि से उन्होंने अपने परिवार के साथ नागदा नगर का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। विधी नागदा नगर की नवासी हैं तथा लायन्स क्लब नागदा ग्रेटर के पूर्व अध्यक्ष लॉयन विनय राज शर्मा एवं व्यवसायी अनिल शर्मा की भांजी हैं।

देशभर में प्रथम स्थान हासिल करने के बाद शुक्रवार को विधी सुथार अपनी मां श्रीमती प्रियंका सुथार के साथ ननिहाल नागदा पहुंचीं। उनके नगर आगमन की जानकारी मिलते ही परिजनों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल बन गया। ढोल-ढमाकों और आतिशबाजी के बीच विधी का जोरदार स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और सीएस एक्जीक्यूटिव परीक्षा में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दीं।

रोज 6 घंटे स्व-अध्ययन, छुट्टी के दिन 8 से 10 घंटे की पढ़ाई

अपनी सफलता के पीछे की मेहनत के बारे में बताते हुए विधी सुथार ने कहा कि उन्हें पूरे परिवार, विशेषकर माता-पिता का पूरा सहयोग मिला। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि सफलता हासिल करने के लिए सबसे पहले मन में दृढ़ संकल्प और स्पष्ट लक्ष्य होना जरूरी है। लक्ष्य निर्धारित कर पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ तैयारी की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।

विधी ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष मई में उदयपुर की बडाला क्लासेस ज्वाइन की थी। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोचिंग की कक्षाएं चलती थीं। लंबे समय तक क्लास में पढ़ाई करने के बावजूद उन्होंने स्व-अध्ययन को अपनी तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाए रखा।

कोचिंग से लौटने के बाद वे कक्षा में पढ़ाए गए विषयों का नियमित रिवीजन करती थीं। कोचिंग के अलावा प्रतिदिन करीब 6 घंटे स्व-अध्ययन करती थीं, जबकि छुट्टी के दिनों में पढ़ाई का समय बढ़ाकर 8 से 10 घंटे तक कर देती थीं। नियमित अध्ययन, रिवीजन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को उन्होंने अपनी सफलता का प्रमुख आधार बताया।

माता-पिता और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय

gjg
विधी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, परिवार और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने उनकी क्षमता पर पूरा भरोसा जताया और तैयारी के दौरान लगातार मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन दिया। परिवार ने भी हर कदम पर उनका साथ दिया, जिससे वे पूरी एकाग्रता के साथ परीक्षा की तैयारी कर सकीं।

विधी के परिवार में शुरू से ही शिक्षा का मजबूत माहौल रहा है। उनके पिता आशुतोष सुथार सिविल इंजीनियर हैं, जबकि मां प्रियंका सुथार एमकॉम-बीएड हैं। उनके बड़े भाई यश सुथार दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। परिवार के इसी शैक्षणिक वातावरण और निरंतर प्रोत्साहन ने विधी को अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अब सीएस फाइनल में शानदार प्रदर्शन का लक्ष्य

सीएस एक्जीक्यूटिव में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने के बाद विधी की निगाह अब अगले लक्ष्य पर है। उन्होंने बताया कि वे सीएस फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन करना चाहती हैं। सीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका लक्ष्य किसी प्रतिष्ठित कंपनी से जुड़कर अपने प्रोफेशनल करियर को आगे बढ़ाना है।

विधी की सफलता को लेकर परिवार के साथ नागदा के लोगों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। नगरवासियों का कहना है कि देशभर के विद्यार्थियों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त करना बड़ी उपलब्धि है और इससे नागदा के अन्य विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य के लिए मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी।

ढोल-ढमाकों और आतिशबाजी से हुआ स्वागत

विधी के नागदा पहुंचने पर उनकी नानी श्रीमती सुभद्रादेवी शर्मा, मामा लॉयन विनय राज शर्मा एवं अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में परिजन और गणमान्य नागरिक स्वागत के लिए पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबुलाल गुर्जर, गोविन्दलाल मोहता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश गेहलोत, किराना व्यापारी संघ के संरक्षक मनोज राठी, पूर्व अध्यक्ष किशोर सेठिया, रमेशचन्द्र पाल, वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सनोलिया एवं रविन्द्र रघुवंशी ने विधी का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

लायन्स डिस्ट्रिक्ट 3233-जी2 के प्रथम वाइस गवर्नर पीएमजेएफ लॉयन डॉ. पंकज मारू, रीजन चेयरपर्सन लॉयन वीरेन्द्र मालपानी, लायन्स क्लब नागदा ग्रेटर के अध्यक्ष डॉ. ओम बैरागी, प्रथम उपाध्यक्ष लॉयन सलीम खान, सचिव लॉयन इंजी. रोहित प्रजापत, लॉयन झमक राठी, लॉयन रवि कांठेड, लॉयन निर्मल जैन, लॉयन अजय गरवाल, लॉयन अजय पोरवाल, लॉयन आनन्दीलाल गगरानी, लॉयन मुकेश राठौर, लॉयन प्रकाश राठी, लॉयन रवि कुमार शर्मा एवं लॉयन सोनू मारू भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने दी बधाई

शहर कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश चौहान, लियो क्लब नागदा ग्रेटर अध्यक्ष लियो आनन्द पोरवाल, लियो शुभम मोहता, लियो हर्षल धाकड़, लियो अनुज कांठेड, जैनुल खान, कायाकल्प तैराकी संघ के दिलीप बघेल, अमित नवादावाला, रविश नाथूरामका, अरुण शर्मा, जय मराठा, डॉ. प्रदीप रावल, कमल सहारा, मनीष सोनी, लक्की, ऋषभ खंडेलवाल, विरेन्द्रसिंह कटियार और रूपेश गेलडा सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन, परिजन एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

सभी ने विधी की उपलब्धि को नागदा के लिए गौरव का क्षण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परिवार में खुशी का माहौल, परिजनों ने जताया हर्ष

विधी की ऐतिहासिक सफलता पर परिवार में भी खुशी का माहौल है। परिवारजनों में मदनलाल शर्मा, बद्रीलाल विश्वकर्मा, सत्यनारायण शर्मा, अशोक शर्मा, अरुण शर्मा, विजय विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, अखिलेश शर्मा, पंकज शर्मा, मयंक शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, जय शर्मा, जयंत शर्मा, नमन शर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा एवं शिवम विश्वकर्मा सहित अन्य परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधी को शुभकामनाएं दीं।

नागदा के युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा

स्वागत कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि विधी सुथार की उपलब्धि केवल एक विद्यार्थी या परिवार की सफलता नहीं, बल्कि पूरे नागदा के लिए गौरव का विषय है। कठिन परिश्रम, अनुशासन, नियमित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

सीएस एक्जीक्यूटिव जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में देशभर में प्रथम स्थान हासिल कर विधी ने यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और लगातार मेहनत से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि नागदा सहित पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बन गई है।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp