*प्रेरणा शहीदों से हम अगर नहीं लेंगे,आजादी ढलती हुई सांझ हो जाएगी*
*यदि वीरों की पूजा हम नहीं करेंगे,तो वीरता बाँझ हो जाएगी*
जिला ब्यूरो विजय द्विवेदी
बदनावर। नगर के माथुर कालोनी स्थित महाराणा प्रताप राजपूत धर्मशाला से संलग्न गार्डन में शहीद सूबेदार Ravindra Singh Rathore की 25 वीं पुण्यतिथि रजक जयंती के रूप प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ट्रस्ट द्वारा मनाई गई श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी राष्ट्रभक्ति और सेवा समर्पण जिसमें शहीद रविंद्र सिंह राठौर ने 9 जुलाई 2001 को जम्मू कश्मीर के सुरनकोट तहसील के जंगलों में सेना के ऑपरेशन रक्षक का नेतृत्व कर आतंकियों के मुकाबले में तीन आतंकियों को मार गिराकर वीरगति को प्राप्त हुए।
शहीद राठौर का जन्म धार जिले के बदनावर तहसील के छोटे से गांव पाना में राठौर परिवार में हुआ था। रविंद्र सिंह राठौर बचपन से ही देश सेवा के प्रति उत्सुक रहे एवं सेना में भर्ती होने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे। आप 1 जनवरी 1979 को पेरा रेजीमेंट में चयनित होकर बैंगलोर से प्रशिक्षण प्राप्त कर आगरा में पदस्थ हुए। आप सेना में सिपाही , लांस नायक, नायक, हवलदार सूबेदार एवं नायब सूबेदार के पद पर सेवारत रहे। आपके अदम्य साहस को देखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा बल एनएसजी कमांडो में 8 वर्ष सेवा का अवसर मिला। आप देश सेवा करते हुए 9 जुलाई 2001 को शहीद हो हुए।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महाराणा प्रताप ट्रस्ट के संरक्षक जी पी सिंह राठौर, ट्रस्ट अध्यक्ष अंतर सिंह पवार, युवा राजपूत संगठन अध्यक्ष पोपसिंह राठौर(पप्पी बना), नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार (फून्दा बापू), भगवान सिंह राठौर,कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पवार, सरपंच प्रतिनिधि विजय सिंह पवार ,बापू सिंह यादव, मनोहर सिंह पवार ,दिलीप सिंह चौहान ,महिपाल सिंह सोनगरा, हर्षवर्धन सिंह राठौर, राकेश सिंह चौहान, सोहन सिंह जादौन,चितरंजन सिंह राठौर ,मदन सिंह देवड़ा, अनूप जायसवाल, लोकेंद्र सिंह पवार,डॉ कमल सिंह राठौर आदि समाज जन उपस्थित होकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया।
