Pithampur नगर परिषद में कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा। असंतोष,
पीतमपुर प्रत्येक माह में नगर परिषद पीतमपुर में कार्य करने वाले कर्मचारी आउटसोर्स कर्मचारी स्थाई कर्मचारियों को प्रत्येक माह का वेतन समय पर नहीं मिल पा रहा।
स्वच्छता कर्मचारियों को कई बार दो महा तीन माह बाद एक माह का वेतन ठेकेदार के द्वारा दिया जा रहा है।
ठेकेदारों का 1 वर्ष का ठेका 31 दिसंबर 2025 को ही समाप्त हो गया था।
परंतु नया ठेकेदार नगर परिषद में नियुक्त नहीं किया बर्फानी लेबर सप्लाई कंपनी जबलपुर द्वारा म ई माह का वेतन 1 जुलाई 2026 को एक माह का वेतन दिया गया जून माह का वेतन आज दिनांक तक नहीं दिया गया।
नगर परिषद अधिनियम मध्य प्रदेश के अनुसार तथा श्रम कानून मध्य प्रदेश के अनुसार प्रत्येक माह का वेतन प्रत्येक माह की 7 तारीख के पहले दिया जाना चाहिए।
नगर परिषद पीतमपुर में लेबर सप्लाई कंपनी ने भी अनुबंध में सरतो के अनुसार वेतन दिया जाना चाहिए था परंतु 1 वर्ष से ऐसा नहीं हो रहा।
दुर्भाग्य है कि चुने हुए जन प्रतिनिधि नगर परिषद कर्मचारी संगठन इस मामले में बोलने को तैयार नहीं है।
स्वच्छता अभियान में काम करने वाले कर्मचारियों को हैंड ग्लव्स जूते बरसाती भी कई कर्मचारियों की उपलब्ध नहीं कराई जाती स्वास्थ्य परीक्षण भी कागजों पर जारी है पीएफ और इसी प्रत्येक महा नहीं भरा जाता कई शिकायतें हैं
मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरती गिरवाल को भी सूचित किया जा चुका है।
श्रम विभाग विकास भवन पीतमपुर उप श्रम आयुक्त को भी लिखित में दिया जा चुका है परंतु श्रम विभाग में कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भी शिकायत पत्र भेजे जा चुके हैं। व्यवस्था सुधारने को तैयार नहीं है।,
