—Advertisement—

Ujjain की गोगापुर पंचायत में विकास कार्य अधूरे, सड़क, स्ट्रीट लाइट और पानी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

Author Picture
Published On: 6 July 2026
Ujjain

—Advertisement—

Ujjain जिले के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत गोगापुर महिदपुर रोड में जनता बेहाल

संवाददाता : जीवनलाल जैन
अवैध कॉलोनी कह कह कर पल्ला झाड़ रही पंचायत

महिदपुर। Ujjain जिले की ग्राम पंचायत गोगापुर महिदपुर रोड वार्ड नंबर 17 में विकास कार्य अधूरे छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
3 दिन पहले सड़क निर्माण के लिए मोटी गिट्टी और मिट्टी डालकर काम रोक दिया गया। *बारीक मोहर्रम की लेयर आज तक नहीं डाली गई। इसी कारण पूरे रास्ते में बड़े पत्थर बिखरे पड़े हैं। बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो गया है। कल इसी कारण एक बाइक सवार विद्या गिर गई, जिसके हाथ में चोट आई है।

वहीं वार्ड की स्ट्रीट लाइट पिछले 1 महीने से बंद* पड़ी है। रात में पूरे क्षेत्र में घना अंधेरा रहता है। दूसरी ओर नई पाइपलाइन डाली गई थी, लेकिन *आज तक नल में एक बूंद पानी नहीं आया*।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में *सरपंच प्रतिनिधि* से कई बार शिकायत की गई, लेकिन हर बार सिर्फ टालमटोल किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने कलेक्टर उज्जैन और CEO जिला पंचायत से मांग की है कि तत्काल बारीक मोहर्रम डलवाकर सड़क का काम पूरा करवाया जाए, स्ट्रीट लाइट चालू की जाए और पानी की सप्लाई शुरू की जाए। अन्यथा ग्रामीण आंदोलन को मजबूर होंगे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp