भोपाल: मध्य प्रदेश की राजनीति में संतोष वर्मा के विवादित बयान ने हड़कंप मचा दिया है। उनके कथन “हर घर में संतोष वर्मा पैदा होगा” पर सपाक्स संगठन नाराज है और उन्होंने इसे समाज के लिए खतरनाक बताया है।
सपाक्स के राष्ट्रीय संयोजक हीरालाल त्रिवेदी ने तीखी प्रतिक्रिया दी और सवाल उठाया कि “अगर हर घर में संतोष वर्मा पैदा होगा, तो क्या हर घर की बेटी खतरे में होगी?” उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति पर पहले से ही महिला उत्पीड़न और बेटी का अपमान करने जैसे गंभीर आरोप हैं, उस पर कार्रवाई न होना चिंता का विषय है।

त्रिवेदी ने राज्य सरकार से संतोष वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, गिरफ्तारी करने और निलंबन करने की मांग की। वहीं संगठन की ओर से 14 दिसंबर को सीएम हाउस घेराव की चेतावनी भी जारी की गई है।
सपाक्स की कड़ी प्रतिक्रिया ने मध्य प्रदेश की राजनीति में इस बयान को लेकर विवाद और गरमाहट पैदा कर दी है, और अब देखना यह है कि सरकार इस पर क्या कदम उठाती है।
