सोने-चांदी के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी नीति बैठक के मद्देनजर निवेशकों में सतर्कता बढ़ी है, जिससे दोनों कीमती धातुओं के दामों में तेजी और गिरावट दोनों देखी जा रही है।
सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 10 रुपये सस्ता हुआ, जबकि 22 कैरेट में भी गिरावट देखी गई। दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड कुल ₹990 और 22 कैरेट लगभग ₹910 की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
वहीं चांदी में तेजी जारी है। गिरावट के एक दिन बाद लगातार दो दिनों से चांदी की कीमत बढ़ रही है। दिल्ली में चांदी अब ₹1,90,100 प्रति किलो पर पहुंच गई है, जिसमें एक दिन में ₹100 की हल्की बढ़त शामिल है। चेन्नई में चांदी का रेट ₹1,99,100 प्रति किलो तक पहुंच गया है।
10 बड़े शहरों में आज के सोने के रेट (10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट | 22 कैरेट | 18 कैरेट |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,29,580 | ₹1,18,790 | ₹97,220 |
| मुंबई | ₹1,29,430 | ₹1,18,640 | ₹97,070 |
| कोलकाता | ₹1,29,430 | ₹1,18,640 | ₹97,070 |
| चेन्नई | ₹1,30,090 | ₹1,19,990 | ₹99,990 |
| बेंगलुरु | ₹1,29,430 | ₹1,18,640 | ₹97,070 |
| हैदराबाद | ₹1,29,430 | ₹1,18,640 | ₹97,070 |
| लखनऊ | ₹1,29,580 | ₹1,18,790 | ₹97,220 |
| पटना | ₹1,29,480 | ₹1,18,690 | ₹97,120 |
| जयपुर | ₹1,29,580 | ₹1,18,790 | ₹97,220 |
| अहमदाबाद | ₹1,29,480 | ₹1,18,690 | ₹97,120 |
चांदी के रेट (प्रति किलो)
-
दिल्ली: ₹1,90,100
-
मुंबई: ₹1,90,100
-
कोलकाता: ₹1,90,100
-
चेन्नई: ₹1,99,100
सोना-चांदी निवेशकों के लिए सतर्कता का संकेत दे रहा है, और बाजार में उतार-चढ़ाव अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

