—Advertisement—

धर्मेंद्र की 450 करोड़ की जायदाद में से , जानिए अहाना देओल ने अपने हिस्से मे क्या मांगा

Author Picture
Published On: 27 November 2025
प्रदेश की राजधानी की हवा हुई जहरीली 5

—Advertisement—

नई दिल्ली। बॉलीवुड ने 24 नवंबर 2025 को अपने सबसे प्रिय सितारों में से एक, धर्मेंद्र को खो दिया। इंडस्ट्री के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र ने 6 दशकों लंबे करियर में अनेक हिट फिल्में दीं और अपने सादगी भरे व्यक्तित्व से सभी का दिल जीता। उन्होंने अपने पीछे परिवार और 450 करोड़ की संपत्ति छोड़ दी, लेकिन हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल को दौलत की बजाय पिता की एक खास चीज चाहिए।

अहाना अपने पिता के बेहद करीब थीं। उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू में बताया कि उनके लिए पिता की विरासत सिर्फ पैसा या लग्जरी नहीं है, बल्कि यादें और सीखें हैं। अहाना ने स्पष्ट किया कि वह अपने पिता की पहली कार, उनकी फिएट, विरासत में पाना चाहती हैं। इसके पीछे कारण यह है कि यह कार उनके पिता की यादों से जुड़ी हुई है।

ahana 2025 11 ae08c88c4d45cf88c85ef9ea18ac327c

अहाना ने याद किया कि वह छह साल की थी, जब धर्मेंद्र लोनावला के अपने फार्म जा रहे थे। वह भी उनके साथ जाना चाहती थीं, और पिता ने उसे अपनी गोद में बैठाकर साथ ले गए। यह पल अहाना की जिंदगी की सबसे प्यारी यादों में से एक बन गया।

धर्मेंद्र ने हमेशा अपने बच्चों को प्यार और संस्कार दिए। अहाना ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें स्नेहपूर्ण, खुश, स्वस्थ और मजबूत रहने की सलाह दी।

धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को रिलीज होगी, जिसमें वे स्क्रीन पर अंतिम बार दिखाई देंगे। यह फिल्म उनके प्रशंसकों के लिए श्रद्धांजलि और उनकी यादों का प्रतीक होगी।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp