भोपाल। मध्य प्रदेश की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने शुक्रवार को भोपाल के बड़े कारोबारी दिलीप गुप्ता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। EOW की टीम ने उनके एमपी नगर स्थित ऑफिस और चूना भट्टी क्षेत्र में स्थित आवास पर एक साथ छापेमारी की।
इस कार्रवाई का संबंध निवेशकों से कथित रूप से 35.37 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले से है। अधिकारियों ने जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज और सबूत जब्त किए हैं और मामले की आगे की जांच जारी है।
