—Advertisement—

    ,

    जानिए क्यों नाराज दुल्हन ने लौटाई बारात , नंदलालपुरा क्षेत्र का है पूरा मामला ?

    Author Picture
    Published On: 7 November 2025
    Untitled design 34

    —Advertisement—

    नंदलालपुरा स्थित कोष्टी समाज धर्मशाला में विवाह समारोह में हंगामा मच गया। यह घटना बुधवार रात की ये मामला तब बिगड़ा जब दूल्हे गौरव माठे ने वरमाला से ठीक पहले फोटोग्राफर को थप्पड़ मार दिया। इस घटना से दुल्हन पर गहरा प्रभाव पड़ा और उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

    2 साल के प्यार के बाद तय हुई थी शादी :

    जानकारी के अनुसार, बाबू घनश्याम नगर की युवती और गौरव माठे लगभग दो साल से एक-दूसरे को जानते थे और परिवार की सहमति से प्रेम विवाह कर रहे थे। 14 जुलाई को उनकी सगाई हुई थी , साथ ही विवाह की तारिक भी उसी दिन तय कर दी गयी थी। तय तारिक के हिसाब से बुधवार को गौरव बारात लेकर धर्मशाला पहुँचा, लेकिन शादी की रस्में शुरू होने से पहले विवाद हो गया।

    Untitled design 35

    फोटोग्राफर को थप्पड़ मारने की घटना :

    वरमाला स्टेज पर फोटोग्राफर दुल्हन के पास खड़ा होकर पानी पी रहा था। ये बात गौरव को बिलकुल भी पसंद नहीं आई और उसने सबके सामने फोटोग्राफर को थप्पड़ जड़ दिया। दुल्हन ने दूल्हे के व्यवहार का विरोध किया, लेकिन बात और बिगड़ गई। गुस्से में दुल्हन ने दूल्हे को स्टेज से उतरने को कहा और कहा कि वह ऐसे व्यक्ति से विवाह नहीं करेगी जो छोटी-सी बात पर हाथ उठाने लगे।

    समझौते की कोशिश रही नाकाम :

    दोनों पक्षों ने काफी देर तक बातचीत कर समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। अंततः बारात को बिना शादी के लौटना पड़ा।

    दहेज प्रकरण का है मामला :

    दुल्हन ने देर रात एमजी रोड थाने पहुंचकर दूल्हे के खिलाफ दहेज मांगने, गाली-गलौज, धमकी और उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोप दर्ज कराए। दूल्हे पक्ष ने विवाह के दिन अतिरिक्त सोने की मांग की थी, जबकि पहले सगाई में अंगूठी और ₹51,000 दिए गए थे। पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 और संबंधित आईपीसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

    कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

    Related News
    Breaking News हमेशा आपके पास

    SwarajVani App Install करें

    Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

    Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
    SwarajVani को iPhone पर install करें:
    📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
    Home
    Web Stories
    Instagram
    WhatsApp