—Advertisement—

भोपाल एयरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान नायब तहसीलदार की मौत, हार्ट अटैक बना वजह – प्रशासनिक अमले में शोक

Author Picture
Published On: 25 September 2025
2025 9image 15 34 400804198tehsil ll

—Advertisement—

भोपाल एयरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान नायब तहसीलदार की मौत, हार्ट अटैक बना वजह – प्रशासनिक अमले में शोक

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार दिनेश साहू का गुरुवार को भोपाल एयरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और उनके परिवार में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, दिनेश साहू पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत की सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए एयरपोर्ट पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और वे गिर पड़े। साथी कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हार्ट अटैक के बढ़ते मामले

चिकित्सकों का कहना है कि हाल के वर्षों में हार्ट अटैक के मामलों में तेजी आई है। तनाव, अनियमित दिनचर्या, असंतुलित खानपान, मोटापा और डायबिटीज इसके मुख्य कारण हैं। कोरोना महामारी के बाद विशेषकर युवाओं में हार्ट अटैक की घटनाएं बढ़ी हैं।

परिवार और प्रशासन में शोक

दिनेश साहू ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी माने जाते थे। उनकी अचानक हुई मौत ने न केवल परिवार बल्कि प्रशासनिक तंत्र को भी गहरे दुःख में डाल दिया है। परिवार के दो बेटे हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।


Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp