2026 जैन चातुर्मास की देशव्यापी सूची जारी। मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, चेन्नई, राजस्थान सहित देशभर में आचार्य भगवंतों के चातुर्मास स्थल घोषित। जानिए किस आचार्य का चातुर्मास कहाँ होगा।
2026 जैन चातुर्मास : देशभर में आचार्य भगवंतों के चातुर्मास स्थलों की घोषणा
मुंबई। परम पूज्य आचार्य श्री विजय प्रेम-भुवनभानु-जयघोष-राजेन्द्र सूरीश्वरजी म.सा. समुदाय के वर्ष 2026 के चातुर्मास स्थलों की भव्य घोषणा जयोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से संपन्न हुई। यह आयोजन परम पूज्य सिद्धांत दिवाकर गीतार्थ मूर्धन्य आचार्य श्री विजय जयघोष सूरीश्वरजी महाराज के दिव्य आशीर्वाद तथा प्रशांतमूर्ति सुविशाल गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय राजेंद्र सूरीश्वरजी महाराज की आज्ञा से सम्पन्न हुआ।
देशभर के जैन संघों में इस घोषणा के बाद विशेष उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है। मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, चेन्नई, राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में चातुर्मास हेतु आचार्य भगवंतों का मंगल प्रवेश होगा।
मुंबई में प्रमुख चातुर्मास
परम पूज्य गच्छाधिपति श्री राजेंद्रसूरीश्वरजी म.सा., पूज्य श्री मुक्तिवल्लभ सूरीश्वरजी म.सा., आचार्य श्री धर्मयशसूरीश्वरजी म.सा. तथा श्री इंद्रयाश विजयजी म.सा. का चातुर्मास ओम श्री आराधना भवन, दादर (पश्चिम), मुंबई में होगा।
पद्मविभूषण श्री रत्नसुंदर सूरीश्वरजी म.सा., आचार्य श्री पद्मसुंदर सूरीश्वरजी म.सा. एवं आचार्य श्री युगसुंदर सूरीश्वरजी म.सा. का चातुर्मास श्री घाटकोपर जैन श्रीमुप ताप संघ, घाटकोपर (पश्चिम), मुंबई में घोषित हुआ है।
आचार्य श्री जयसुंदर सूरीश्वरजी म.सा., आचार्य श्री वीरागरत्न सूरीश्वरजी म.सा. एवं आचार्य प्रेमसुंदर सूरीश्वरजी म.सा. का चातुर्मास श्री पार्श्वनाथ श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ, घाटकोपर में होगा।
इसके अतिरिक्त मलाड, कांदिवली, बोरीवली, भायखला, विलेपार्ले, सायन, गोरेगांव, भांडुप, लालबाग और दादर सहित मुंबई के अनेक जैन संघों में भी चातुर्मास आयोजन होंगे।
गुजरात में घोषित चातुर्मास स्थल
आचार्य श्री जगचंद्र सूरीश्वरजी म.सा. एवं आचार्य श्री मानजीत सूरीश्वरजी म.सा. का चातुर्मास श्री अरिहंत पार्श्व-शांति श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ (रेवा संघ), वासना, अहमदाबाद में होगा।
आचार्य श्री कुलचंद्रसूरीश्वरजी म.सा. एवं आचार्य श्री रश्मिराज सूरीश्वरजी म.सा. का चातुर्मास दीक्षा दानेश्वरी संयम तीर्थ श्री महाविदेहधाम, वेसु, सूरत में घोषित हुआ है।
आचार्य श्री चन्द्रजीत सूरीश्वरजी म.सा. एवं श्री इंद्रजीत विजयजी म.सा. का चातुर्मास ओंकारसूरी आराधना भवन, वेसू, सूरत में होगा।
परम पूज्य श्री वरबोधि सूरीश्वरजी म.सा. एवं परम पूज्य श्री पद्मबोधि सूरीश्वरजी म.सा. नवसारी के श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान नी पेढ़ी, मधुमती में चातुर्मास करेंगे।
अहमदाबाद, सूरत, नवसारी, राजकोट, भावनगर, जामनगर, वडोदरा, मेहसाणा, वापी और पालीताणा सहित गुजरात के अनेक शहरों में चातुर्मास कार्यक्रमों की तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं।
राजस्थान और कर्नाटक में भी भव्य आयोजन
आचार्य श्री कल्परक्षित सूरीश्वरजी म.सा. का चातुर्मास श्री राणकपुर तीर्थ, जिला पाली, राजस्थान में होगा।
आचार्य श्री निपुणरत्न सूरीश्वरजी म.सा. निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ में चातुर्मास करेंगे।
उपाध्याय गणि श्री लब्धिवल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. का चातुर्मास श्री मीरपुर जैन संघ, राजस्थान में घोषित हुआ है।
कर्नाटक के दावणगेरे, बेंगलुरु, बेलगाम और बल्लारी में भी अनेक आचार्य भगवंतों के चातुर्मास आयोजित होंगे।
महाराष्ट्र और चेन्नई में विशेष उत्साह
चेन्नई में परम पूज्य श्री कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. वेपेरी श्वेतांबर जैन संघ में चातुर्मास करेंगे। वहीं आचार्य श्री हिरचंद्र सूरीश्वरजी म.सा. का चातुर्मास मिंट स्ट्रीट स्थित जैन आराधना भवन में होगा।
महाराष्ट्र के पुणे, नासिक, सांगली, बारामती, कल्याण और अकोला सहित अनेक शहरों में भी साधु भगवंतों के चातुर्मास की घोषणा हुई है।
जैन समाज में उत्साह का वातावरण
2026 जैन चातुर्मास की घोषणा के साथ ही देशभर के जैन संघों में धार्मिक आयोजन, प्रवचन, आराधना, तप एवं स्वाध्याय की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। चातुर्मास को जैन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसमें साधु-साध्वी भगवंत एक स्थान पर विराजमान होकर धर्म प्रभावना करते हैं।
श्रावक-श्राविकाओं में भी चातुर्मास को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। विभिन्न संघों द्वारा स्वागत, आराधना एवं धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
यह जानकारी पत्रकार दीपक जैन ने दी।
