—Advertisement—

पडाना में बुनकरों ने हाथकरघा अधिकारियों के विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया

Author Picture
Published On: 4 July 2026
पडाना में बुनकरों ने हाथकरघा अधिकारियों के विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया

—Advertisement—

बुनकरों ने विदाई व स्वागत समारोह का आयोजन किया

पडाना – क्षेत्र में हाथकरघा क्षेत्र के अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद बुनकर प्रतिनिधियों ने हाथकरघा कार्यालय सारंगपुर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया।जिला हाथकरघा प्रभारी सहायक संचालक सुश्री दिव्या पवार का स्थानांतरण सारंगपुर से सौसर तथा ऑपरेटर दिनेश कुमार यादव का स्थानांतरण सारंगपुर से भिंड हो जाने पर क्षेत्र के बुनकरों ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर बुनकरों द्वारा श्रीफल, हार-फूल और प्रतिक चिन्ह के साथ-साथ बुनकरों द्वारा बनाई गई चादर एवं प्रशंसा पत्र भेंट किए गए। इस मौके पर कुरेश अंसारी और नवाब अंसारी ने सुश्री दिव्या पवार द्वारा बुनकरों के हित में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में नंवागत सहायक संचालक बालकृष्ण कोकड़िया एवं कनिष्ठ सहायक ग्रामोद्योग विस्तार अधिकारी अंकुर चौहान का भी पदभार ग्रहण करने पर बुनकरों ने स्वागत किया। नंवागत पदस्थ सहायक संचालक बालकृष्ण कोकड़िया ने बुनकरों को आश्वस्त किया कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ बुनकरों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बुनकरों को धागे की आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा।

साथ ही बुनकरों को समय पर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।इस दौरान पड़ाना बुनकर सहकारी समिति के प्रबंधक कुरेश अंसारी, सनशाइन बुनकर सहकारी समिति के अध्यक्ष मोहम्मद नवाब अंसारी, बिलाल अंसारी, अब्दुल समद अंसारी, रईस अंसारी, राजेंद्र सोलंकी सहित बड़ी संख्या में बुनकर उपस्थित रहे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp