सुसनेर विधायक भैरो सिंह परिहार बापू के पुत्र के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पहुंचकर जताई संवेदना
विपिन पाटनी, आगर मालवा संवाददाता
दैनिक स्वराज वाणी
शोकाकुल परिवार से की मुलाकात
सुसनेर। सुसनेर विधायक भैरो सिंह परिहार बापू के पुत्र के असामयिक निधन की खबर मिलने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं जताईं और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

परिजनों को बंधाया ढांढस
जीतू पटवारी ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि परिवार पर आई यह घड़ी अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने और परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
स्थानीय पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत को श्रद्धांजलि दी।
