Youth Participation – Swaraj Vani

Daboh : ऐतिहासिक करधेन तालाब के संरक्षण के लिए आगे आए युवा, संजीव नायक ने किया श्रमदान
ऐतिहासिक करधेन तालाब के संरक्षण के लिए आगे आए युवा, संजीव नायक ने किया श्रमदान

छह दिनों से लगातार सफाई में जुटे अंकित राठौर के प्रयासों की सराहना, युवाओं से तालाब की स्वच्छता और संरक्षण की जिम्मेदारी उठाने की अपील

Daboh। नगर के ऐतिहासिक करधेन तालाब की स्वच्छता और संरक्षण को लेकर जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सहसंयोजक एवं एडवोकेट संजीव नायक ने तालाब परिसर में श्रमदान किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से आगे आकर नगर की ऐतिहासिक धरोहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

संजीव नायक ने कहा कि ऐतिहासिक तालाब केवल जलस्रोत नहीं होते, बल्कि वे नगर की पहचान और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा भी होते हैं। इनका संरक्षण करना किसी एक व्यक्ति या संस्था की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनसहयोग और निरंतर प्रयासों से ही ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

छह दिनों से श्रमदान कर रहे अंकित राठौर की सराहना

श्रमदान के दौरान संजीव नायक ने पिछले छह दिनों से लगातार करधेन तालाब की साफ-सफाई में जुटे अंकित राठौर हर्ष गोस्वामी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अंकित ने स्वयं आगे आकर जनहित के कार्य में योगदान दिया है, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव केवल चर्चा करने से नहीं, बल्कि स्वयं पहल कर कार्य करने से आता है। युवाओं को ऐसे प्रयासों से प्रेरणा लेकर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

युवाओं से एकजुट होकर जिम्मेदारी निभाने की अपील

संजीव नायक ने दबोह क्षेत्र के युवाओं से आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ करधेन तालाब की स्वच्छता एवं संरक्षण की जिम्मेदारी संभालने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि युवा शक्ति किसी सकारात्मक उद्देश्य के लिए एकजुट होकर काम करे, तो नगर के विकास और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव लाए जा सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि तालाब को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निरंतर जनभागीदारी, जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना जरूरी है। केवल एक दिन की सफाई के बजाय नियमित प्रयासों से ही तालाब की स्वच्छता को बनाए रखा जा सकता है।

नगर परिषद से प्रभावी प्रयासों की अपेक्षा

संजीव नायक ने नगर परिषद से भी करधेन तालाब की सफाई और संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपेक्षा जताई। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों और युवाओं से नगर परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों पर सजग निगरानी रखने की अपील की, ताकि तालाब के संरक्षण से जुड़े प्रयास लगातार जारी रहें और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

श्रमदान में स्थानीय नागरिकों ने लिया हिस्सा

इस अवसर पर युवा समाजसेवी धर्मेंद्र कुरचनिया, ठेकेदार अखलेश उदैनिया, इंजीनियर अंकुर साहनी, पर्यावरण प्रेमी मनमोहन राय, गुट्टू अमित और नगर परिषद कर्मचारी अरुण तिवारी सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से ऐतिहासिक करधेन तालाब को स्वच्छ रखने, स्थानीय धरोहरों के संरक्षण और जनभागीदारी को मजबूत करने की अपील की गई।

रिपोर्ट: हरिश चंद्र पांडेय

Gen-Z को यूजलेस समझना गलत, इंदौर में इंद्रेश उपाध्याय ने युवाओं को राजनीति में भागीदारी की दी सलाह
Gen-Z को यूजलेस समझना गलत, इंदौर में इंद्रेश उपाध्याय ने युवाओं को राजनीति में भागीदारी की दी सलाह

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के तक्षशिला परिसर में आयोजित ‘Gen-Z चर्चा’ कार्यक्रम में कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने युवाओं से संवाद किया। उन्होंने Gen-Z को यूजलेस समझने की धारणा को गलत बताते हुए युवाओं की क्षमता और उनकी भूमिका पर बात की। कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से राजनीति में भागीदारी बढ़ाने की अपील की।

युवाओं की क्षमता को समझने की जरूरत

कार्यक्रम में Gen-Z की भूमिका और उसकी क्षमताओं पर चर्चा हुई। इंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि युवाओं को बेकार या अप्रासंगिक मान लेना उचित नहीं है। नई पीढ़ी के पास अपनी सोच, ऊर्जा और समाज को देखने का अलग नजरिया है। युवाओं की इन विशेषताओं को समझना और उन्हें सकारात्मक दिशा देना जरूरी है।

Gen-Z को लेकर अक्सर यह धारणा सामने आती है कि युवा सामाजिक और राजनीतिक विषयों से दूर रहते हैं। कार्यक्रम में इस सोच पर सवाल उठाते हुए युवाओं की ताकत को पहचानने की बात कही गई। युवा अपने विचारों और प्रयासों से समाज में बदलाव ला सकते हैं। इसके लिए उन्हें केवल दर्शक बने रहने के बजाय समाज से जुड़े विषयों पर अपनी भूमिका तय करनी चाहिए।

राजनीति में भागीदारी बढ़ाने की अपील

इंद्रेश उपाध्याय ने युवाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक प्रक्रियाओं को समझने तथा उनमें अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। राजनीति को केवल नेताओं तक सीमित विषय मानने के बजाय, युवाओं के लिए भी इसमें जिम्मेदारी निभाने की संभावना के रूप में देखने की बात सामने आई।

युवाओं की भागीदारी से जनहित के मुद्दों पर नई पीढ़ी की सोच और अपेक्षाएं सामने आ सकती हैं। शिक्षा, रोजगार और समाज से जुड़े विषयों पर युवाओं के विचार सार्वजनिक चर्चा को प्रभावित कर सकते हैं। कार्यक्रम में युवाओं को अपनी क्षमता पहचानने और समाज के प्रति जिम्मेदारी के साथ आगे आने का संदेश दिया गया।

DAVV परिसर में हुआ युवाओं से संवाद

‘Gen-Z चर्चा’ का आयोजन इंदौर स्थित DAVV के तक्षशिला परिसर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान इंद्रेश उपाध्याय ने युवाओं से बातचीत की और उनके बीच प्रचलित धारणाओं पर विचार साझा किए। आयोजन ने युवाओं को अपने सवालों और विचारों के साथ संवाद का अवसर दिया।

कार्यक्रम में Gen-Z को लेकर बने सामान्य विचारों और युवाओं की वास्तविक क्षमता के बीच अंतर पर जोर रहा। युवा पीढ़ी को एक ही नजरिए से आंकने के बजाय उनकी प्रतिभा, ऊर्जा और रुचियों को समझने की जरूरत बताई गई। साथ ही, यह संदेश दिया गया कि समाज और देश से जुड़े विषयों में युवाओं की आवाज और भागीदारी महत्वपूर्ण है।

युवाओं के लिए संदेश

इंद्रेश उपाध्याय का संदेश रहा कि Gen-Z को यूजलेस मानना सही नहीं है। युवा समाज की ताकत हैं और उनमें सकारात्मक योगदान देने की क्षमता है। राजनीति और सार्वजनिक जीवन में उनकी भागीदारी बढ़ने से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की आवाज अधिक स्पष्ट हो सकती है।

DAVV के तक्षशिला परिसर में आयोजित ‘Gen-Z चर्चा’ के जरिए युवाओं को सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं की क्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें राजनीति में भागीदारी बढ़ाने की अपील की गई।

नागदा में स्थानकवासी संघ का मिलन समारोह, 2027 के चातुर्मास में सहयोग का संकल्प
नागदा में स्थानकवासी संघ का मिलन समारोह, 2027 के चातुर्मास में सहयोग का संकल्प

प्रमोद कुमार जैन, नागदा

नागदा। स्थानकवासी संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का मिलन समारोह जीवदया समिति के शिविर हॉल में सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। मीडिया प्रमुख नितिन बुडावन ने जानकारी दी कि समारोह में समाज को सशक्त एवं संगठित बनाने, समस्याओं के समाधान और धार्मिक गतिविधियों में युवा पीढ़ी की सहभागिता बढ़ाने पर चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने वर्ष 2027 में पूज्य गुरुदेव प्रकाशमुनिजी म.सा. के चातुर्मास को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग की भावना व्यक्त की।

दीप प्रज्वलन और संरक्षकों के सम्मान से शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के संरक्षक गंभीरमलजी पावेचा, प्रकाशजी बुड़ावनवाले, राजेंद्रजी कांठेड़ एवं राजेंद्रजी लूणावत, ट्रस्ट अध्यक्ष रविजी कांठेड़, चातुर्मास समिति अध्यक्ष दिलीपजी कांठेड़, संघ अध्यक्ष सतीशजी जैन सांवेरवाला तथा संघ सचिव अनिलजी पावेचा ने दीप प्रज्वलन कर किया।

इसके पश्चात कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा समाज के सभी संरक्षकों का सम्मान किया गया। वरिष्ठजनों के सम्मान के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में संगठन, सेवा और सामाजिक दायित्वों से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए गए।

समाज को नई दिशा देने के लिए सहयोग की अपेक्षा

स्थानकवासी संघ अध्यक्ष सतीश जैन सांवेरवाला ने स्वागत भाषण में समाज को नई दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की। समारोह में समाज की समस्याओं के समाधान तथा संगठन को अधिक मजबूत बनाने के लिए उपस्थित सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए गए।

सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखते हुए समाजहित में मिल-जुलकर कार्य करने और हर स्तर पर सहयोग देने की भावना व्यक्त की। चर्चा में सुझावों के साथ उन्हें कार्यरूप देने के लिए सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता सामने आई।

साधु-संतों की सेवा के लिए युवा टीम का सुझाव

राजेंद्रजी कांठेड़ ने कहा कि साधु-संतों के आहार, विहार एवं वैयावच्च की समुचित व्यवस्था के लिए एक समर्पित युवा टीम तैयार की जानी चाहिए। इससे आवश्यकता के समय युवाओं की सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी और सेवा व्यवस्था में उनका योगदान सुनिश्चित हो सकेगा।

राजेंद्रजी लूणावत ने युवाओं को जिनवाणी एवं धार्मिक गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में धार्मिक आयोजनों में युवाओं की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रहती है। इस विषय पर गंभीरता से विचार कर उन्हें सक्रिय रूप से जोड़ने के प्रयास किए जाने चाहिए।

सुझावों को साकार करने में सहभागिता जरूरी

ट्रस्ट अध्यक्ष रविजी कांठेड़ ने कहा कि केवल सुझाव देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें साकार करने के लिए सहयोग और सहभागिता भी आवश्यक है। उन्होंने आगामी चातुर्मास को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी समाजजनों से तन-मन-धन से सहयोग करने का आह्वान किया।

चातुर्मास समिति अध्यक्ष दिलीपजी कांठेड़ ने कहा कि नीति और नीयत अच्छी हो तो सफलता मिलती है। उन्होंने समाजहित के कार्यों में सकारात्मक सोच तथा अच्छी भावना के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।

वरिष्ठजनों के सम्मान की पहल को सराहा

समाज संरक्षक गंभीरमलजी पावेचा ने वर्तमान संघ द्वारा वरिष्ठजनों के सम्मान की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठों का सम्मान करना हमारी संस्कृति और संस्कारों का परिचायक है।श्रेणिकजी बम ने संघ द्वारा ली गई ₹2100 की सहयोग राशि की पहल को निरंतर जारी रखने का सुझाव दिया। कामलजी जैन सहारा ने कहा कि किसी की गलती निकालने के बजाय उपयोगी सुझाव देना सर्वोपरि है। उन्होंने समाज के कार्यों में तन-मन-धन से सहयोग का विश्वास दिलाया।

युवा वर्ग और महिला मंडलों ने जताई प्रतिबद्धता

उमंगजी मुरडिया ने युवा पीढ़ी एवं पूरे युवा ग्रुप की ओर से कहा कि समाज के प्रत्येक रचनात्मक कार्य में युवा वर्ग सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

समारोह में चंदनबाला महिला मंडल, ब्राह्मी बहु मंडल, आदर्श श्राविका मंडल एवं आदर्श बालिका मंडल के अध्यक्ष और सचिव भी उपस्थित रहे। सभी ने वर्ष 2027 के चातुर्मास को सफल बनाने में सहयोग की भावना व्यक्त की।

संघ सचिव अनिल पावेचा ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा कोषाध्यक्ष जितेश भंडारी ने आभार माना। अंत में स्नेह भोज के साथ मिलन समारोह का समापन हुआ।

पल्लीवाल जैन समाज इंदौर की बोर्ड बैठक संपन्न, युवाओं और सक्रिय सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
पल्लीवाल जैन समाज इंदौर की बोर्ड बैठक संपन्न, युवाओं और सक्रिय सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

प्रतिवर्ष मनाया जाएगा स्वाभिमान स्थापना दिवस, 29 सितंबर को सामूहिक क्षमावाणी और 20 दिसंबर को होगा प्रतिभा सम्मान एवं राष्ट्रीय अवार्ड समारोह

संवाददाता: मनोज जैन नायक

इंदौर। पल्लीवाल जैन समाज इंदौर की बोर्ड बैठक तुकोगंज स्थित बीकानेरी रेस्टोरेंट में सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। संगठन के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित बैठक में समाज के चहुंमुखी विकास, संगठनात्मक विस्तार, युवाओं की भागीदारी और आगामी आयोजनों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में संगठन को अधिक सक्रिय, मजबूत और समाजोपयोगी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सदस्यों ने कहा कि सामाजिक संगठन की सफलता केवल कार्यक्रम आयोजित करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसके माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने, जरूरतमंद लोगों की सहायता करने और नई पीढ़ी को नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास भी किया जाना चाहिए।

समाज के सचिव इन्द्र कुमार जैन ने बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी समय में संगठन की गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा। सामाजिक, शैक्षणिक और सेवा कार्यों में अधिक से अधिक सदस्यों को सहभागी बनाने की योजना तैयार की गई है।

प्रतिवर्ष मनाया जाएगा स्वाभिमान स्थापना दिवस

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन की स्थापना और दो दशकों की उपलब्धियों को स्मरणीय बनाने के लिए प्रतिवर्ष ‘इंदौर पल्लीवाल समाज स्वाभिमान स्थापना दिवस’ मनाया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से संगठन की यात्रा, उपलब्धियों और समाजसेवा से जुड़े कार्यों को नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

स्थापना दिवस पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान करने, युवा पीढ़ी को संगठन के इतिहास से परिचित कराने और भविष्य की गतिविधियों का संकल्प लेने पर भी विचार किया गया। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि इस वार्षिक आयोजन से समाज में एकता, आत्मसम्मान और संगठन के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होगी।

बैठक में आगामी 29 सितंबर को सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में समाजजन एक-दूसरे से जाने-अनजाने हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगेंगे और आपसी सद्भाव एवं प्रेम का संदेश देंगे।

20 दिसंबर को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह

बोर्ड बैठक में आगामी 20 दिसंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह और पंडित प्रवर दौलतराम मेमोरियल राष्ट्रीय अवार्ड समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस वर्ष समारोह को व्यापक, आधुनिक और प्रभावशाली स्वरूप देने की योजना बनाई गई है।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, सामाजिक सेवा, व्यवसाय, कला, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में समारोह स्थल, अतिथियों, सम्मानित प्रतिभाओं के चयन, प्रचार-प्रसार और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रारंभिक विचार-विमर्श किया गया।

सदस्यों ने कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। समाज के जो युवा विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर रहे हैं, उनकी उपलब्धियों को सामने लाना संगठन की जिम्मेदारी है।

राष्ट्रीय अवार्ड के लिए बनाई गई पांच सदस्यीय समिति

पंडित प्रवर दौलतराम मेमोरियल राष्ट्रीय अवार्ड के लिए पात्र प्रतिभाओं के चयन और आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु पांच सदस्यीय राष्ट्रीय समिति गठित की गई है। इसमें इंदौर, भोपाल और नागपुर के सदस्यों को शामिल किया गया है।

समिति राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं के संबंध में जानकारी एकत्र करेगी और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नामों पर विचार करेगी। सदस्यों ने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और योग्यता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैठक में कहा गया कि राष्ट्रीय अवार्ड समारोह केवल समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का मंच नहीं होगा, बल्कि इसके माध्यम से पल्लीवाल जैन समाज की सकारात्मक और गौरवपूर्ण पहचान भी राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित की जाएगी।

नई इंदौर कार्यकारिणी के चयन की प्रक्रिया शुरू

संगठन की नवीन इंदौर कार्यकारिणी के चयन के लिए उपस्थित सदस्यों में से पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया। यह समिति सक्रिय, योग्य और सेवा की भावना रखने वाले सदस्यों से संपर्क कर उन्हें संगठन की जिम्मेदारियों से जोड़ने का काम करेगी।

समिति का लक्ष्य एक ऐसी कार्यकारिणी तैयार करना है, जो नियमित रूप से सामाजिक कार्यक्रमों का संचालन कर सके और संगठन को नई दिशा दे। बैठक में सदस्यों ने कहा कि पद केवल सम्मान का विषय नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम होना चाहिए।

नई टीम में अनुभवी सदस्यों के साथ युवाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने पर भी सहमति बनी। संगठन को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और इंदौर के साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी पहचान बनाने का संकल्प लिया गया।

युवाओं को संगठन से जोड़ने की बनाई योजना

बैठक में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। पिछले वर्ष संगठन से जुड़े 11 नए युवा सदस्यों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि आने वाले समय में अधिक से अधिक युवाओं को समाज की गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।

विशेष रूप से चार्टर्ड अकाउंटेंट, बैंकिंग, कॉरपोरेट और अन्य पेशेवर क्षेत्रों में कार्यरत युवाओं को संगठन से जोड़ने की योजना पर चर्चा हुई। इन युवाओं के अनुभव और कौशल का उपयोग वित्तीय प्रबंधन, आधुनिक संचार, सामाजिक परियोजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों में किया जा सकेगा।

परामर्शदाता डॉ. अनुपम जैन और परम संरक्षक सुमत प्रकाश जैन ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय एवं योग्य सदस्यों को आगे लाना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को नेतृत्व के अवसर देने और समाजसेवा के कार्यों में उनकी जिम्मेदारी तय करने पर विशेष जोर दिया।

पूर्व महामंत्री राजीव रत्न जैन ने राष्ट्रीय महासभा स्तर पर इंदौर की आगामी भूमिका और प्रतिनिधित्व को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने आगामी महासभा चुनाव में सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।

वित्तीय स्थिति सरप्लस में रहने पर जताई प्रसन्नता

बैठक में संगठन का वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया गया। शाखा की आर्थिक स्थिति सरप्लस में रहने पर सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विवरण का अनुमोदन किया। सदस्यों ने वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।

समाज कल्याण के कार्यों के लिए आवश्यकता पड़ने पर आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने की भावना भी सदस्यों ने व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक समाजबंधुओं को पुण्यार्जन और सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाना चाहिए।

बैठक में सामाजिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। जरूरतमंद परिवारों, विद्यार्थियों और समाज के कमजोर वर्गों की सहायता के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने के सुझाव दिए गए।

दिवंगत समाजजनों को दी श्रद्धांजलि

बैठक के दौरान इंदौर पल्लीवाल समाज और राष्ट्रीय महासभा के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनकी आत्मशांति के लिए उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा।

सभा का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके बाद विभिन्न प्रस्तावों और संगठनात्मक विषयों पर सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में सदस्यों के लिए नाश्ते और समापन पर सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई थी।

अंत में आभार प्रदर्शन और शांतिपाठ के साथ बैठक का समापन हुआ। उपस्थित सदस्यों ने समाज के चहुंमुखी विकास, संगठनात्मक एकता और सेवा गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।