Petlawad News – Swaraj Vani

झकनावदा : तिथि नवाचार के तहत बच्चों के बीच पहुंचीं बीआरसी रेखा गिरि स्वामी, छात्राओं संग मनाया जन्मदिन
तिथि नवाचार के तहत बच्चों के बीच पहुंचीं बीआरसी रेखा गिरि स्वामी

जन्मदिन पर वन कन्या आश्रम की छात्राओं को कराया भोजन, बांटी मिठाइयां और शिक्षा संबंधी नवाचारों की दी जानकारी

झकनावदा (मनीष कुमट)।। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा शिक्षा विभाग में शुरू किए गए तिथि नवाचार के तहत शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी अपने विशेष अवसर विद्यार्थियों के साथ मनाकर उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसी क्रम में पेटलावद की बीआरसी श्रीमती रेखा गिरि स्वामी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर झकनावदा स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय वन कन्या आश्रम पहुंचकर छात्राओं के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

इस दौरान उन्होंने छात्राओं के साथ समय बिताया और उनके लिए अपने स्वयं के खर्च से भोजन की व्यवस्था की। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के बीच अपनत्व की भावना बढ़ाने के साथ उन्हें प्रोत्साहित करना रहा।

छात्राओं को कराया स्वादिष्ट भोजन

जन्मदिन के अवसर पर बीआरसी रेखा गिरि स्वामी ने आश्रम की छात्राओं के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की। छात्राओं को सब्जी-पूड़ी, खीर सहित मिठाइयां परोसी गईं। बच्चों ने उत्साह के साथ भोजन किया।

इस दौरान बीआरसी रेखा गिरि स्वामी, शिक्षक हेमेन्द्र कुमार जोशी और मनीष कुमट ने भी छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया। अधिकारी द्वारा अपने विशेष दिन को विद्यार्थियों के बीच मनाने की पहल को बच्चों के लिए प्रेरणादायी बताया गया।

केक काटकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

कार्यक्रम के दौरान आश्रम की अधीक्षिका श्रीमती कलावती, मुकेश मकवाना, शिक्षक राजेश एवं मनीष कुमट सहित अन्य उपस्थितजनों ने छात्राओं की मौजूदगी में बीआरसी रेखा गिरि स्वामी से केक कटवाया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

छात्राओं ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद जीवन की कामना की। इस अवसर पर आश्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की जानकारी दी

जन्मदिन समारोह के साथ ही बीआरसी रेखा गिरि स्वामी ने छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न नवाचारों और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों की जानकारी दी।

उन्होंने छात्राओं को नियमित अध्ययन करने, अनुशासन बनाए रखने और शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों और नवाचारों से जुड़ना भी आवश्यक है।

तिथि नवाचार से बच्चों में बढ़ रहा अपनत्व

तिथि नवाचार के माध्यम से अधिकारी एवं कर्मचारी अपने जन्मदिन या अन्य विशेष अवसरों को विद्यार्थियों के साथ साझा कर रहे हैं। इससे बच्चों में अधिकारियों और शिक्षकों के प्रति अपनत्व की भावना विकसित होने के साथ उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिल रही है।

झकनावदा के वन कन्या आश्रम में आयोजित यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए भी यादगार रहा। कार्यक्रम के दौरान आश्रम की छात्राएं, शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Jhabua : 11 साल बाद भी अधूरा आंगनवाड़ी भवन, बिना दरवाजे और फर्श के पढ़ने को मजबूर बच्चे
*11 साल में भी नहीं पूरे हुए आंगनवाड़ी के दरवाजे*

*5 लाख की लागत से बना भवन आज भी अधूरा, फर्श और मुख्य द्वार के बिना पढ़ने को मजबूर मासूम*

*कागजों में पूर्ण, जमीन पर अधूरा निर्माण? जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल*

*झकनावदा (मनीष कुमट)*

Jhabua जिले की पेटलावद तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भेरूपाड़ा एक ओर जहां विभिन्न शासकीय योजनाओं और उपलब्धियों के लिए प्रशंसा प्राप्त करती रही है, वहीं दूसरी ओर पंचायत क्षेत्र के केसरपुरा में स्थित एक आंगनवाड़ी भवन प्रशासनिक लापरवाही और जवाबदेही के अभाव की कहानी बयां कर रहा है।

वर्ष 2015 में लगभग 5 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत यह आंगनवाड़ी भवन आज वर्ष 2026 में भी अधूरा दिखाई दे रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि भवन का निर्माण कार्य कागजों में पूर्ण बताया जा चुका है, लेकिन वास्तविक स्थिति यह है कि भवन में आज तक मुख्य दरवाजे नहीं लगाए गए हैं और फर्श का कार्य भी अधूरा पड़ा हुआ है। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो भुगतान किस आधार पर किया गया?

*मासूम बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़*

ग्रामीणों का कहना है कि आंगनवाड़ी भवन में बच्चे नियमित रूप से आते हैं, लेकिन भवन में दरवाजे नहीं होने से उनकी सुरक्षा हमेशा खतरे में बनी रहती है। बरसात, धूल और आवारा पशुओं के प्रवेश का भी डर बना रहता है। फर्श अधूरा होने के कारण छोटे बच्चों को बैठने और गतिविधियां संचालित करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि 11 वर्षों में न तो भवन पर रंग-रोगन किया गया और न ही आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शासन द्वारा बच्चों के लिए बनाए गए भवन की यह स्थिति कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

*ग्राम सभा में उठता रहा मुद्दा, लेकिन कार्रवाई शून्य*

ग्राम पंचायत के जागरूक युवा बबलू सिंगार ने बताया कि ग्राम सभाओं में कई बार इस अधूरे भवन का मुद्दा उठाया गया। सरपंच और सचिव को बार-बार अवगत कराया गया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। आज तक न तो कार्य पूरा हुआ और न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

आखिर राशि कहां खर्च हुई?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि भवन का निर्माण पूर्ण नहीं हुआ तो स्वीकृत राशि का उपयोग किस कार्य में किया गया? क्या निर्माण एजेंसी, पंचायत और संबंधित अधिकारियों ने बिना पूर्ण कार्य के भुगतान कर दिया? यदि ऐसा है तो यह वित्तीय अनियमितता और शासकीय धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला हो सकता है।

*कलेक्टर साहब, क्या होगी कार्रवाई?*

ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कर यह पता लगाया जाए कि स्वीकृत राशि का उपयोग कहां और कैसे हुआ। साथ ही दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

*जनता पूछ रही है…*

जब भवन 2015 में बना था तो 2026 तक दरवाजे और फर्श क्यों नहीं लगे? क्या निर्माण कार्य बिना पूर्ण हुए ही पूर्णता प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया?

क्या जिम्मेदार अधिकारियों ने कभी स्थल निरीक्षण किया?

आखिर बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई कब होगी?

अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है। यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो यह मामला पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही पर बड़ा प्रश्नचिन्ह बन सकता है।

​Petlawad के सांदीपनी विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का आगाज, कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र
Petlawad के सांदीपनी विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का आगाज, कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

सफलता का कोई शॉर्टकट नही होता, कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलती है: निर्मला भूरिया

​Petlawad । मनीष कुमट

मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कड़ी मेहनत और लगन से ही विद्यार्थी अपने माता-पिता, क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।

वे शनिवार को पेटलावद स्थित सांदीपनी विद्यालय में आयोजित गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के उद्घाटन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं।

​एआई के युग में संस्कारों और सुरक्षा पर जोर देते हुए

मंत्री श्रीमती भूरिया ने आधुनिक शिक्षा और तकनीक पर चर्चा करते हुए कहा कि आज के एआई के दौर में हमें खुद को और बच्चों को डिजिटल खतरों से सुरक्षित रखने की चिंता करनी होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे मोबाइल के अनावश्यक उपयोग से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।

उन्होंने कहा, समय बीत जाने के बाद केवल पछतावा हाथ लगता है, इसलिए अपने भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी स्वयं लें।

मंत्री भूरिया ने कहा कि सांदीपनी विद्यालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि प्राचीन गुरुकुल परंपरा की तरह उन्हें उत्तम नागरिक और संस्कारवान बनाना है। पढ़ाई के साथ बच्चों में नैतिक मूल्यों का संचार होना अत्यंत आवश्यक है ताकि वे अपना सर्वांगीण विकास कर सकें।

​गुरु पूजन और सम्मान समारोह-

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने वरिष्ठ शिक्षकों – सत्यनारायण भाटी, ओएस मेड़ा, एनएस पंवार, कृष्णकांत शुक्ला, जमनालाल लछेटॉ, श्रीमती सीता ठाकुर और दीपक भटेवरा का शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही, जिले के 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों और उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

​भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमन्त भट्ट ने कहा मंत्री भूरिया के प्रयासों से प्रदेश की भाजपा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक परिवर्तन किया, जिससे हमारा क्षेत्र भी अछूता नही है।

जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि निर्मला दीदी प्रदेश की आधी आबादी का नेतृत्व महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से कर रही हैं। मंडल अध्यक्ष संजय कहार ने गुरु को जीवन का मार्गदर्शक बताय

इसके अतिरिक्त सहायक आयुक्त सुप्रिया बिसेन और जिला शिक्षा अधिकारी एसएस बामनिया ने भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। प्राचार्य पुरालाल चौहान ने स्वागत भाषण दिया, जबकि विद्यार्थियों में अक्षरा खान और शिवन्या भट्ट ने गुरु महिमा पर अपने विचार व्यक्त किए।

​ संचालन राहुल पाटीदार और अर्पिता गणावा ने किया। आभार बीईओ देवेंद्र ओझा ने माना। इस अवसर पर पूर्व नप अध्यक्ष मनोहर भटेवरा, अनिल मुलेवा, सोनू विश्वकर्मा, जगदीश जाटव, मुकेश पुरोहित, आशीष बाविस्कर, लायंस क्लब अध्यक्ष अनुराग गौड़, शिवा राठौड़, तहसीलदार यशपाल मुजाल्दा, टीआई निर्भयसिंह भूरिया, बीआरसी रेखा गिरी, प्राचार्य योगेंद्र प्रसाद, हरीश कुंडल, योगेश मोदी, ज्ञानेंद्र ओझा, महेंद्र खुराना, अनिल परमार, अंजली मुलेवा, किरण परमार और सुनील भूरिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के शुभारंभ के अवसर पर कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत भी की। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लायंस क्लब, पेटलावद सेंट्रल की ओर से विद्यालय को ट्री-गार्ड भेंट किए गए। मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और नागरिक

इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनोहर भटेवरा, अनिल मुलेवा, सोनू विश्वकर्मा, जगदीश जाटव, मुकेश पुरोहित, आशीष बाविस्कर, लायंस क्लब अध्यक्ष अनुराग गौड़, शिवा राठौड़, तहसीलदार यशपाल मुजाल्दा, टीआई निर्भयसिंह भूरिया, बीआरसी रेखा गिरी, प्राचार्य योगेंद्र प्रसाद, हरीश कुंडल, योगेश मोदी, ज्ञानेंद्र ओझा, महेंद्र खुराना, अनिल परमार, अंजली मुलेवा, किरण परमार, सुनील भूरिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।

Petlawad-Raipuria मार्ग पर चलती बाइक में लगी भीषण आग, पिता और 2 बच्चे सुरक्षित
Petlawad-Raipuria मार्ग पर चलती बाइक में लगी भीषण आग, पिता और दो बच्चे सुरक्षित

अनंतखेड़ी फांटे के पास हुआ हादसा

झाबुआ प्रतिनिधि मनीष कुमट । Petlawad-Raipuria मार्ग पर गुरुवार सुबह एक चलती बाइक में अचानक भीषण आग लग गई। घटना अनंतखेड़ी फांटे के समीप सुबह करीब 7:25 बजे हुई। समय रहते चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और बाइक सवार पिता तथा उनके दोनों बच्चे सुरक्षित बच गए।

धुआं उठते ही रोकी बाइक

जानकारी के अनुसार, बेड़दा निवासी दिलीप पिता लिमजी कटारा अपने दो बच्चों राहुल और सुन्नी को झाड़-फूंक के लिए मातापाड़ा ले जा रहे थे। रास्ते में बाइक से अचानक धुआं उठने लगा। स्थिति को भांपते हुए दिलीप ने तुरंत बाइक रोक दी और बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

देखते ही देखते जलकर खाक हुई बाइक

बाइक रोकने के कुछ ही क्षणों बाद उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी बाइक देखते ही देखते जलकर राख हो गई। हालांकि समय पर सभी लोग बाइक से उतर चुके थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। आरक्षक भूरजी गुंडिया और पायलट रजनीश सिंगाड़ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

समय रहते टला बड़ा हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि बाइक समय पर नहीं रोकी जाती तो यह घटना गंभीर हादसे में बदल सकती थी। दिलीप कटारा की सतर्कता और त्वरित निर्णय से पिता और दोनों बच्चों की जान सुरक्षित बच गई।

पेटलावद अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: हजारों लोगों ने लिया योग का संकल्प, स्वस्थ भारत के लिए प्रेरणादायक आयोजन
पेटलावद अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर सांदीपनी विद्यालय में भाजपा मंडल, प्रशासन और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। एसडीएम तनुश्री मीणा, हेमंत भट्ट, संजय कहार सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।

पेटलावद अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का लिया संकल्प, प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से मिली नई ऊर्जा

सांदीपनी विद्यालय में भाजपा मंडल, प्रशासन और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विद्यार्थियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

रिपोर्ट: मनीष कुमट, पेटलावद

पेटलावद अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन

पेटलावद अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर शनिवार को सांदीपनी विद्यालय परिसर में सामूहिक योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के सफल 12 वर्षों के विश्वास, विकास और जनकल्याण के गौरवपूर्ण सफर के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता की।

यह कार्यक्रम भाजपा मंडल पेटलावद, प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना तथा स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करना था।

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से मिली नई प्रेरणा

पेटलावद अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने वर्चुअल माध्यम से कोलकाता में आयोजित मुख्य राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का प्रसारण देखा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायी उद्बोधन भी सुना गया।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में योग को वैश्विक कल्याण का माध्यम बताते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मिक विकास और सामाजिक समरसता का भी आधार है।उनके संबोधन से उपस्थित नागरिकों और विद्यार्थियों में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।

योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) सुश्री तनुश्री मीणा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच योग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और अपने परिवार तथा समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें।

स्वस्थ जीवन और मानसिक संतुलन का आधार है योग

जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक संपूर्ण जीवन पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति का शरीर स्वस्थ रहता है, मन शांत रहता है और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।

मंडल अध्यक्ष संजय कहार ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का ऐसा उपहार है जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। योग के माध्यम से स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

सांदीपनी विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। विद्यालय परिसर योगमय वातावरण से सराबोर दिखाई दिया। प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाए गए।विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित कई योग क्रियाओं का अभ्यास किया।

इन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही विशेष उपस्थिति

पेटलावद अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में—

एसडीएम सुश्री तनुश्री मीणा

नगर परिषद सीएमओ राहुल वर्मा

थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया

भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट

मंडल प्रभारी सुनील पंडा

मंडल अध्यक्ष संजय कहार

योगेश गामड़

आयुष विभाग से डॉ. संजय पाटीदार

डॉ. प्रवेश उपाध्याय

सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य पुरालाल चौहान

परियोजना अधिकारी अजय तिवारी

ग्राम सेवक श्री चौहान

सहित विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को नियमित रूप से अपनाने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।वक्ताओं ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकाले तो अनेक शारीरिक और मानसिक बीमारियों से बचा जा सकता है। योग स्वस्थ भारत, सशक्त भारत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

निष्कर्ष

पेटलावद अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का जन-जागरूकता अभियान साबित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश, प्रशासनिक अधिकारियों की सहभागिता और विद्यार्थियों के उत्साह ने कार्यक्रम को सफल बनाया। योग को जन-जन तक पहुँचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।