Non-Violence – Swaraj Vani

जैन समाज दीपावली पर पटाखे क्यों नहीं फोड़ता? जानिए आठ कर्मों का रहस्य और अहिंसा का संदेश
न धर्म में दीपावली अहिंसा और भगवान महावीर के निर्वाण का पर्व है। राजेश जैन दद्दू ने पटाखों से होने वाली जीव हिंसा और आठ कर्मों के बंध का धार्मिक महत्व समझाया।

*जैन हूँ साहब, पटाखे नहीं फोड़ता…*

*पटाखे फोड़ने से आठ कर्मों का बंध होता है — जानिए क्यों जैन समाज दीपावली पर अहिंसा का दीप जलाता है*

*इंदौर | राजेश जैन दद्दू*

दीपावली आती है तो पूरा देश रोशनी से जगमगा उठता है। लेकिन एक जैन समाज ऐसा भी है, जो इस रोशनी में भी एक दीपक अहिंसा का जलाता है।वह कहता है —

*”जैन हूँ साहब, पटाखे नहीं फोड़ता…”*

यह कोई कमजोरी नहीं है। यह कोई डर नहीं है। यह तो भगवान महावीर के सिद्धांतों की सबसे बड़ी ताकत है। जियो और जीने दो। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि जैन धर्म कहता है — एक पटाखा फूटता है तो केवल आवाज नहीं होती, केवल रोशनी नहीं होती, उसके साथ *आठ कर्मों का बंध* होता है।

*आइए, समझें इन आठ कर्मो का गहरा अर्थ —*

*1. ज्ञानावरणीय कर्म*

पटाखे में कागज, अक्षर आदि जलते हैं। ज्ञान के साधनों को जलाने से ज्ञानावरणीय पाप बंधता है, जिससे ज्ञान और बुद्धि का नाश होता है। जो व्यक्ति ज्ञान का सम्मान नहीं करता, वह स्वयं अज्ञानी बन जाता है।

*2. दर्शनावरणीय कर्म*

पटाखों की चिंगारी जीवों के अंगों पर लगती है, उनकी आंखों को नुकसान पहुंचता है। इससे दर्शनावरणीय पाप बंधता है, जिससे देखने की शक्ति बाधित होती है। आज हम किसी जीव की आंख फोड़ेंगे, तो कल हमारी देखने की शक्ति कैसे बचेगी?

*3. वेदनीय कर्म*

जीवों को दुःख, पीड़ा और त्रास देने से असाता वेदनीय पाप बंधता है, जिससे रोग और कष्ट मिलते हैं। पटाखों की आवाज से कुत्ते, बिल्ली, पक्षी, गाय, छोटे-छोटे जीव भय से कांप उठते हैं। उनकी चीख हमें सुनाई नहीं देती, लेकिन कर्म को सब सुनाई देता है।

*4. मोहनीय कर्म*

पटाखों की आवाज और रोशनी से मोहनीय पाप बंधता है, जिससे विवेक भ्रमित होता है। क्षणिक मजा, क्षणिक रोशनी, क्षणिक शोर — यही मोह है। जो व्यक्ति इस मोह में फंस जाता है, वह सही-गलत का भेद भूल जाता है।

*5. आयुष्य कर्म*

जीव हिंसा के परिणाम से दुर्गति का आयुष्य बंधता है। एक पटाखे में लाखों सूक्ष्म जीव मर जाते हैं। हवा में, आग में, धुएं में — अनंत जीवों की हिंसा होती है। और हिंसा का फल कभी अच्छा नहीं होता।

*6. नाम कर्म*

जीवों के शरीर को नुकसान पहुंचाने से अशुभ नाम कर्म बंधता है। जो दूसरों को कुरूप करता है, जो दूसरों को विकलांग करता है, उसका स्वयं का नाम कर्म भी अशुभ हो जाता है।

*7. गोत्र कर्म*

पटाखे फोड़कर अहंकार करने से नीच गोत्र कर्म बंधता है। “मैंने सबसे बड़ा पटाखा फोड़ा, मैंने सबसे ज्यादा पैसा उड़ाया” — यही अहंकार है। और अहंकार ही मनुष्य को नीचे गिराता है।

*8. अंतराय कर्म*

जीवों के सुख-शांति में बाधा डालने से अंतराय कर्म बंधता है। जब हम पटाखे फोड़ते हैं, तो हम अस्पताल में सोए मरीज की नींद में बाधा डालते हैं, पढ़ते हुए बच्चे की पढ़ाई में बाधा डालते हैं, सोते हुए जीवों की शांति में बाधा डालते हैं। और जो दूसरों के सुख में बाधा डालता है, उसके स्वयं के सुख में भी बाधा आ जाती है। इसलिए

जैन पटाखा नहीं फोड़ता, लेकिन वह दीपक जरूर जलाता है।

जैन शोर नहीं करता, लेकिन वह भगवान महावीर का जयकारा जरूर लगाता है।

जैन जीवों को डराता नहीं, बल्कि जीवों को अभयदान देता है।

क्योंकि दीपावली का असली अर्थ है — *अंधकार से प्रकाश की ओर, हिंसा से अहिंसा की ओर, मोह से मुक्ति की ओर।*

भगवान महावीर ने कार्तिक अमावस्या की रात को निर्वाण प्राप्त किया था। उस रात देवों ने ढोल बजाए दीपक जलाए थे। इसलिए हम दीपक जलाते हैं, पटाखे नहीं फोड़ते। आओ हम सब मिलकर इस दीपावली पर संकल्प लें —*

– हम पटाखे नहीं फोड़ेंगे।

– हम जीवों को नहीं डराएंगे।

– हम हवा को प्रदूषित नहीं करेंगे।

– हम अपने बच्चों को अहिंसा का संस्कार देंगे।

*अहिंसा परमो धर्मः*

*निवेदन —*

*राजेश जैन दद्दू*

इंदौर*

राग-द्वेष और कषाय से मुक्ति ही सच्ची अहिंसा: जैनाचार्य उदारसागर
राग-द्वेष और कषाय से मुक्ति ही सच्ची अहिंसा: जैनाचार्य उदारसागर

मुरैना (मनोज जैन नायक)। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में आयोजित धर्मसभा में परम पूज्य आचार्य श्री 108 उदारसागर महाराज ने हिंसा और अहिंसा के सूक्ष्म स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंसा केवल किसी जीव के प्राण लेने तक सीमित नहीं है। आत्मा में उत्पन्न होने वाले राग-द्वेष और क्रोध, मान, माया तथा लोभ जैसे कषाय भी हिंसा के मूल कारण हैं। अहिंसा का वास्तविक पालन तभी संभव है, जब व्यक्ति बाहरी व्यवहार के साथ अपने भीतर के विकारी भावों को भी पहचानकर उनसे मुक्त होने का प्रयास करे।

आचार्यश्री ने जैन दर्शन के महत्वपूर्ण ग्रंथ पुरुषार्थसिद्ध्युपाय के आधार पर द्रव्य हिंसा और भाव हिंसा का विस्तार से विवेचन किया। उन्होंने कहा कि किसी जीव के प्राणों का घात द्रव्य हिंसा है, जबकि मन में उत्पन्न राग, द्वेष और अन्य कषाय भाव भाव हिंसा से जुड़े हैं। किसी जीव की मृत्यु हो जाना ही हिंसा का पूरा स्वरूप नहीं बताता; उसके पीछे व्यक्ति की भावना, सावधानी और आत्मा के परिणामों को भी समझना आवश्यक है।

मन, वचन और काया की प्रवृत्तियों में रखें सावधानी

आचार्यश्री ने हिंसा के छह प्रकारों का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका सूक्ष्म विवेचन करते समय केवल बाहरी क्रिया पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है। व्यक्ति के मन के परिणाम और उसके भीतर उठने वाले भाव भी महत्वपूर्ण हैं। मन, वचन और काया से होने वाली प्रत्येक प्रवृत्ति में सावधानी रखना तथा विकारी भावों को दूर करने का प्रयास करना अहिंसा की दिशा में वास्तविक पुरुषार्थ है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि अहिंसा को केवल व्यवहार का नियम न मानें, बल्कि उसे आत्मशुद्धि का मार्ग समझें। दूसरों के प्रति करुणा, मैत्री और संवेदनशीलता का भाव रखते हुए अपने मन को राग-द्वेष से मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए। जब व्यक्ति अपने भीतर के कषायों पर विजय पाने का अभ्यास करता है, तभी अहिंसा का सच्चा स्वरूप प्रकट होता है। आत्मा को निर्मल परिणामों की ओर ले जाना ही जिनशासन की भावना है।

विचार, वाणी और व्यवहार में अहिंसा का संदेश

धर्मसभा में मुनिश्री उपशांतसागर महाराज ने भी अहिंसा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मनुष्य को प्रत्येक कार्य में विवेक और सावधानी रखनी चाहिए। केवल शरीर से किसी जीव को कष्ट न पहुंचाना ही पर्याप्त नहीं है; मन में किसी के प्रति द्वेष, वैर या दुर्भावना न रखना भी जरूरी है।

मुनिश्री ने कहा कि जैन धर्म में अहिंसा को सर्वोच्च धर्म माना गया है। इसलिए व्यक्ति को अपने विचारों, वाणी और व्यवहार में अहिंसा अपनानी चाहिए और सभी जीवों के प्रति मैत्री तथा करुणा का भाव रखना चाहिए। आत्मकल्याण के लिए अपने परिणामों को निर्मल बनाना और कषायों से दूर रहने का प्रयास आवश्यक है।

जैन दर्शन का मूल संदेश “अहिंसा परमो धर्मः” है। इसके अनुसार किसी भी जीव को मन, वचन और कर्म से नुकसान न पहुंचाना सर्वोच्च नैतिक भावना है। हिंसक और दुर्भावनापूर्ण परिणाम आत्मा को अशुद्ध करते हैं तथा आत्मकल्याण के मार्ग में बाधा बनते हैं। इसीलिए अहिंसा का अभ्यास बाहरी आचरण के साथ-साथ भीतर के भावों में भी होना चाहिए।

अहिंसा के तीन स्तर बताए

धर्मसभा में अहिंसा के तीन स्तरों—मन, वचन और काया—की महत्ता भी समझाई गई। मन की अहिंसा का अर्थ है कि किसी के प्रति बुरा विचार, द्वेष, क्रोध या हिंसा की भावना न रखी जाए। वचन की अहिंसा में कठोर, झूठी या किसी को मानसिक कष्ट पहुंचाने वाली वाणी से बचना शामिल है। वहीं काया की अहिंसा का आशय शरीर से किसी जीव की हत्या या उसे चोट न पहुंचाने से है।

आचार्यश्री ने श्रद्धालुओं को प्रेरित किया कि वे अपने दैनिक जीवन में इन तीनों स्तरों पर सावधानी बरतें। मन में मैत्री, वाणी में मधुरता और व्यवहार में करुणा रखकर व्यक्ति अहिंसा के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है।

9 नवंबर को होगा श्री महावीर महामंडल विधान

विद्वान नवनीत जैन शास्त्री ने धर्मसभा में आगामी आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आचार्यश्री उदारसागर महाराज एवं मुनिश्री उपशांतसागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में सोमवार, 9 नवंबर 2026 को प्रातः 7 बजे से श्री महावीर महामंडल विधान आयोजित किया जाएगा।

भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर निर्वाण कल्याणक की भावना के साथ निर्वाण लड्डू समर्पित किया जाएगा। समाज के धर्मप्रेमी बंधुओं से विधान में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया गया है।

धर्मसभा का संचालन विद्वान श्री नवनीत जैन शास्त्री ने किया। श्रीमती गुंजन जैन ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य सदस्यों ने दीप प्रज्वलन और चित्र अनावरण किया। धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

“अहिंसा परमो धर्म”: पूनम रमेश गांधी की कविता में महावीर का करुणा-संदेश
अहिंसा: श्री मार्तंड फाउंडेशन की काव्य-प्रस्तुति

राजस्थान। श्री मार्तंड फाउंडेशन द्वारा दिनांक 2 अक्टूबर 2026 के लिए “अहिंसा” विषय पर राजस्थान की रचनाकार पूनम रमेश गांधी की कविता प्रस्तुत की गई है। कविता भगवान महावीर के संदेश को केंद्र में रखकर करुणा, प्रेम और सह-अस्तित्व की भावना को स्वर देती है।

किसी को कष्ट न देने का संदेश

रचना की शुरुआत इस भाव से होती है कि अपने सुख के लिए किसी को कष्ट नहीं पहुँचाना चाहिए और न ही किसी का दिल दुखाना चाहिए। कवयित्री ने सरल शब्दों में यह आग्रह किया है कि हमारा सुख किसी दूसरे के दुख की कीमत पर न हो।

महावीर का संदेश: हर जीव में प्राण

कविता में भगवान महावीर के संदेश का उल्लेख है कि हर जीव में प्राण की आस है। रचना के अनुसार दया, प्रेम और करुणा के सामने अहंकार झुक जाता है। यही भाव अहिंसा के मूल में है।

अहिंसा: जीवन की पहचान

कवयित्री अहिंसा को केवल व्रत नहीं, बल्कि जीवन की पहचान बताती हैं। उनके अनुसार जब मन, वचन और कर्म तीनों से अहिंसा का पालन होता है, तब हर इंसान पावन बन जाता है।

बैर और भेद से मुक्त समाज की कामना

रचना में ऐसे समाज की कामना की गई है जहाँ न बैर हो, न भेदभाव और न नफरत। कविता का आदर्श है कि हर जीव सुख से जिए, और इसी को वह संसार का संविधान बनाने की बात कहती है।

दिल जीतने का आह्वान

अंतिम भाग में संदेश दिया गया है कि जीतना है तो दिलों को जीतो, किसी पर वार मत करो, क्योंकि हिंसा से स्वर्ग नहीं मिलता। रचना “अहिंसा परमो धर्म” के उद्घोष के साथ महावीर के संदेश को दोहराते हुए समाप्त होती है।

रचयिता: पूनम रमेश गांधी, राजस्थान | प्रस्तुति: श्री मार्तंड फाउंडेशन