Navratri2026 – Swaraj Vani

Ambah की जैन बगीची में गरबा-डांडिया की धूम, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
Ambah की जैन बगीची में गरबा-डांडिया की धूम, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

नौ दिवसीय धार्मिक विधान जारी; महिलाओं और बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियाँ

मुरैना/Ambah, मनोज जैन नायक। धर्मनगरी अम्बाह स्थित जैन बगीची में परम पूज्य गणिनी आर्यिका रत्न 105 श्री संगममति माताजी ससंघ के सान्निध्य में नवरात्रि पर नौ दिवसीय धार्मिक विधान श्रद्धा और भक्ति के साथ जारी है। प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं, जिनमें श्रद्धालु उत्साह से भाग ले रहे हैं। सुबह से शाम तक की गतिविधियों से परिसर भक्तिमय बना हुआ है।

गरबा-डांडिया बना आकर्षण का केंद्र

रविवार शाम आयोजित गरबा-डांडिया कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। भक्ति गीतों की मधुर धुनों पर महिलाओं, युवतियों, बालिकाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक गरबा-डांडिया किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने ताल से ताल मिलाकर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। डांडिया की लय और भक्ति गीतों की गूँज से पूरा परिसर उल्लासमय हो उठा।

महिलाओं और बच्चों ने बाँधा समाँ

कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की भागीदारी विशेष आकर्षण रही। विभिन्न समूहों में प्रतिभागियों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी कला और उत्साह दिखाया। आयोजन में धर्म, भक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला।

माताजी के सान्निध्य में धर्माराधना जारी

संगममति माताजी ससंघ के सान्निध्य में चल रहे नौ दिवसीय आयोजन में श्रद्धालु विभिन्न अनुष्ठानों में भाग ले रहे हैं। धार्मिक विधान के साथ हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने नवरात्रि उत्सव में विशेष रंग भरे हैं और समाज में आस्था, संस्कार, सद्भाव और सामूहिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहन मिल रहा है।

जोगवाड़ा में आदिवासी डांडिया प्रतियोगिता सफल, धवली टीम को मिला प्रथम पुरस्कार
जोगवाड़ा में आदिवासी डांडिया प्रतियोगिता सफल, धवली टीम को मिला प्रथम पुरस्कार

6 टीमों ने लिया हिस्सा; प्रथम पुरस्कार 5,100 रुपए, द्वितीय 3,100 और तृतीय 2,100 रुपए

निवाली, अर्जुन सोलंकी (रिपोर्टर)। निवाली क्षेत्र के गाँव जोगवाड़ा में आदिवासी डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के सदस्य राजेश, अर्जुन, चेतन, नितिन और किसन की मौजूदगी में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने भाग लिया।

विजेता टीमों को मिले पुरस्कार

मुख्य अतिथि सरपंच कैलाश रावत ने प्रथम पुरस्कार के रूप में धवली टीम को 5,100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया। द्वितीय पुरस्कार 3,100 रुपए गवड़ी टीम को चेतन की ओर से दिया गया। तृतीय पुरस्कार 2,100 रुपए आजनिया पानी टीम को राजेश की ओर से प्रदान किया गया। इस तरह कार्यक्रम सफल रहा।

Padana : माँ आशापुरी को 111 मीटर लंबी चुनरी अर्पित, 4 किमी निकली भव्य यात्रा
माँ आशापुरी को 111 मीटर लंबी चुनरी अर्पित, 4 किमी निकली भव्य यात्रा

बैंक वाली अंबे माता मंदिर से शुरू हुई यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत, जयकारों से गूँजा मार्ग; मंदिर परिसर में फलाहारी खिचड़ी और खीर की प्रसादी बँटी

Padana। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर शुक्रवार को नगर में भक्ति, आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। माँ आशापुरी मित्र मंडल के नेतृत्व में ग्रामवासियों के सहयोग से, दूसरे वर्ष, बैंक वाली अंबे माता मंदिर से नगर के समीप स्थित प्रसिद्ध माँ आशापुरी माता मंदिर तक भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। करीब 4 किलोमीटर की पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-धमाकों और डीजे पर गूँजते धार्मिक भजनों के बीच श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान माँ आशापुरी को 111 मीटर लंबी चुनरी अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा।

यात्रा का मार्ग

चुनरी यात्रा शुक्रवार सुबह 11 बजे सदर बाजार स्थित बैंक वाली अंबे माता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई। मनोहर पुष्पद और अशोक मालवीय सहित श्रद्धालु हाथों में माता के ध्वज और निशान लेकर आगे चल रहे थे। यात्रा सदर बाजार, गांधी चौक, बस स्टैंड, पीपली चौराहा और झिरी मंदिर के सामने से बायपास मार्ग होते हुए आसारेटा-तलेन रोड पहुँची। यहाँ से नाना गोया स्थित मंसूरी मस्जिद के सामने से काकरिया मीना-सारंगपुर सड़क मार्ग होते हुए दोपहर करीब 2 बजे माँ आशापुरी मंदिर पहुँची।

विधि-विधान से ओढ़ाई चुनरी

मंदिर पहुँचने पर गाँव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ पुजारी हरिप्रसाद शर्मा और हेमंत शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद माँ आशापुरी मित्र मंडल के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से माता को 111 मीटर लंबी चुनरी ओढ़ाई। इस दौरान मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूँज उठा।

जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत

नगर में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक और धार्मिक संगठनों तथा श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। बायपास मार्ग और तलेन रोड पर भी लोगों ने स्वागत कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। समाजसेवी देवेंद्र पुष्पद ने श्रद्धालुओं को केले वितरित किए, वहीं पूर्व सरपंच यशवंत माली सहित अन्य लोगों ने भी यात्रा का स्वागत किया। रास्तेभर महिलाएँ, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग धार्मिक भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे और पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना रहा।

प्रसादी वितरण, पुलिस रही तैनात

मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और आरती के बाद हरि प्रसाद हाडा, महेंद्र पाटीदार और राकेश पाटीदार द्वारा फलाहारी खिचड़ी की प्रसादी वितरित की गई। समाजसेवी दीपक पुष्पद की ओर से खीर की प्रसादी बाँटी गई। आयोजन में माँ आशापुरी मित्र मंडल के अध्यक्ष मुकेश जलोदिया, संरक्षक प्रद्युम्न परमार, नारायण परमार, महेंद्र पाटीदार, रवि पुष्पद, भुरु परमार, गट्टू परमार, शिवनारायण लाइनमैन, संतोष चतुर्वेदी, रामबाबू परमार, लोकेंद्र गुर्जर और रमेश पुष्पद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

पड़ाना पुलिस चौकी प्रभारी अशोक यादव के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस जवानों ने यात्रा के दौरान व्यवस्था संभाली, जिससे चुनरी यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

आशापुरी मंच पर Sainath Convent School के विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
आशापुरी मंच पर Sainath Convent Schoolके विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

गांधी चौक बस स्टैंड पर नवरात्र महोत्सव में बच्चों ने भजनों पर किया आकर्षक नृत्य; श्रद्धालुओं ने पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

पड़ाना। शारदीय नवरात्र महोत्सव के तहत नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल है। माँ दुर्गा के पंडालों में दर्शन के लिए रोज श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सदर बाजार स्थित माँ अंबे माता मंदिर सहित गांधी चौक बस स्टैंड पर माँ आशापुरी मित्र मंडल के मंच पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। शाम को महाआरती के बाद गरबा, भजन और रंगारंग प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

Sainath Convent School के बच्चों की प्रस्तुति

गुरुवार शाम गांधी चौक बस स्टैंड स्थित आशापुरी मंच पर साईनाथ कॉन्वेंट स्कूल, आसारेटा के बालक-बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने धार्मिक भजनों पर आकर्षक नृत्य कर भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक दिखाई। बेहतर प्रस्तुतियों पर श्रद्धालुओं ने बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।

शिक्षक और विद्यार्थी रहे शामिल

संस्था संचालक राजेश परमार, प्राचार्य रवि जाट, सह प्राचार्य मनोज राठौर, शिक्षक मनोज परमार, कमल परमार, आशीष पालीवाल, धर्मेन्द्र भिलाला तथा शिक्षिकाएँ गिरजा पालीवाल, प्रभा परमार, प्राची पुरी, कुमकुम पुरी, नेहा विश्वकर्मा, खुशी यादव, निर्जला भिलाला और मनीषा यादव कार्यक्रम में शामिल रहे।

प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों में अनमोल खाती, पृथ्वीराज परमार, निधि जाट, आरुषि परमार, सोम्या परमार, योगिता जाटव, विद्या शर्मा, आयुष भिलाला, श्रीका परमार और प्रिया परमार शामिल थे।

Silwani में नवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, रोज पहुँच रहे हजारों भक्त
माँ बिजासन एवं महाकाली का दरबार बना श्रद्धा और आस्था का केंद्र

नवरात्रि पर हर दिन हजारों भक्त पहुँच रहे; आरती के समय सड़कों पर लगती है दर्शन की कतार

Silwani (रायसेन), संवाददाता वैभव जैन ‘मस्ताना’। नवरात्रि के अवसर पर पूरा विश्व माँ जगदंबे आदिशक्ति की आराधना में लीन है। रायसेन जिले की सिलवानी तहसील में होली चौक स्थित प्राचीन माँ बिजासन माता मंदिर और काली चौक स्थित प्राचीन माँ काली का दरबार केवल स्थानीय लोगों ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है।

हजारों भक्त रोज पहुँच रहे

दोनों मंदिरों में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुँच रहे हैं। दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दूर से भक्त माता के लिए श्रद्धा की भेंट लेकर आते हैं और दरबार में माथा टेकते हैं।

आरती के समय जाम जैसे हालात

शाम की आरती के समय चारों ओर के रास्ते जाम हो जाते हैं। मंदिर परिसर के बाहर सड़क पर भी भक्त माता के दर्शन के लिए कतार में लगे नजर आते हैं।

समितियाँ दिन-रात सेवा में जुटीं

दोनों मंदिरों की समितियों के सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा और व्यवस्थाओं में दिन-रात लगे हुए हैं, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है।

Bhilai ,राजयोग अभ्यास से तन-मन की स्थिरता: बिना पलक झपकाए मूर्ति रूप में प्रकट होती चैतन्य देवियाँ बनीं आकर्षण का केंद्र
राजयोग अभ्यास से तन-मन की स्थिरता: बिना पलक झपकाए मूर्ति रूप में प्रकट होती चैतन्य देवियाँ बनीं आकर्षण का केंद्र

Bhilai में ब्रह्माकुमारी राजयोग भवन की झांकी का शुभारंभ; 22 अक्टूबर से 10 दिवसीय राजयोग शिविर

Bhilai , छत्तीसगढ़, 16 अक्टूबर 2026। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सेक्टर 7 राजयोग भवन द्वारा शारदीय नवरात्रि के अवसर पर ध्वनि और प्रकाश के सुंदर समायोजन के साथ चैतन्य देवियों की झांकी का शुभारंभ किया गया। शिव शक्ति स्वरूपा ब्रह्माकुमारी दीदियों ने दीप प्रज्वलन कर विधिवत उद्घाटन किया।

पर्वत श्रृंखला से प्रकट होती चैतन्य देवियाँ

विशाल पर्वत श्रृंखला में बनी गुफाओं और पहाड़ों के बीच से एक के बाद एक जड़ मूर्ति रूप में चैतन्य देवियाँ प्रकट होकर भक्तों को दर्शन देती हैं, जो अलौकिक और दिव्य अनुभूति कराता है।

चैतन्य देवियों के रूप में विराजित ब्रह्माकुमारी बहनें प्रतिदिन राजयोग के अभ्यास से तन और मन की स्थिरता के कारण बिना पलक झपकाए जड़ मूर्ति जैसी प्रतीत होती हैं। इसे देखकर दर्शनार्थियों को यकीन नहीं होता कि ये चैतन्य देवियाँ हैं।

झांकी का संदेश

आंतरिक शक्तियों के दर्शन और स्वयं में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करती यह झांकी अंदर की अशांति मिटाकर ज्ञान का प्रकाश देने का संदेश देती है। अष्ट भुजाधारी माँ दुर्गा की अष्ट शक्तियाँ हम सभी में विद्यमान हैं, जिन्हें भारत के प्राचीन राजयोग ध्यान द्वारा जागृत कर व्यवहार में लाना है।

झांकी में बताया गया कि जैसे बचपन की शुद्धता और नदी का उद्गम स्थल शुद्ध और पवित्र होता है, वैसे ही शिव की शक्तियों को स्वयं में धारण करने के लिए बुराइयों, अशुद्धियों, नकारात्मकता, व्यसन और ईर्ष्या-द्वेष को छोड़ना होगा। यही झांकी का मूल संदेश है।

22 अक्टूबर से राजयोग शिविर

इस अवसर पर 10 दिवसीय “अपनी शक्तियों से करें मुलाकात” राजयोग शिविर 22 अक्टूबर से शुरू होगा। शिविर के समय:

प्रातः 7 से 8 बजे

संध्या 5:30 से 6:30 बजे

संध्या 7:30 से 8:30 बजे

इनमें से किसी भी एक समय शिविर का लाभ लिया जा सकता है।

प्रेषक: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, राजयोग भवन, सेक्टर 7, भिलाई, छत्तीसगढ़

आस्था का महासंगम: 21 किलोमीटर की पदयात्रा कर माँ भैंसवा बिजासन को अर्पित की 101 मीटर लंबी चुनरी
आस्था का महासंगम: 21 किलोमीटर की पदयात्रा कर माँ भैंसवा बिजासन को अर्पित की 101 मीटर लंबी चुनरी

हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों से गूँजा सारंगपुर; ढोल-नगाड़ों और भव्य झांकियों ने बाँधा समां

सारंगपुर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार, 16 अक्टूबर को सारंगपुर में भक्ति, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का अनुपम संगम दिखा। प्राचीन शीतला माता मंदिर और अम्बे माता मंदिर से माँ भैंसवा बिजासन धाम तक निकली भव्य चुनरी यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। करीब 21 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर भक्तों ने माँ के चरणों में 101 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

जयकारों से गूँजा पूरा मार्ग

सुबह से ही नगर में यात्रा को लेकर उत्साह था। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी, श्रद्धालुओं का कारवाँ भी बढ़ता गया। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और भक्ति संगीत के बीच पूरा मार्ग माता के जयकारों से गूँज उठा। जगह-जगह पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत हुआ। आमगढ़ा, डिगवाड़ और पाड़ल्या माता सहित कई गाँवों में ग्रामीणों और नगरवासियों ने श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

21 किलोमीटर की पदयात्रा, माँ के दरबार में पहुँचे भक्त

101 मीटर लंबी चुनरी लेकर चल रहे श्रद्धालुओं के कदमों में उत्साह और मन में माँ के प्रति अटूट विश्वास दिखा। मंदिर पहुँचकर विधि-विधान से चुनरी अर्पित की गई और सबके कल्याण की प्रार्थना हुई। दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं और पूरा धाम भक्तिमय हो उठा।

राज्यमंत्री डॉ. गौतम टेटवाल आम श्रद्धालु की तरह हुए शामिल

यात्रा का एक विशेष दृश्य तब दिखा, जब मध्यप्रदेश शासन के कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के राज्यमंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने प्रोटोकॉल से अलग हटकर आम श्रद्धालु की तरह यात्रा में भाग लिया और अन्य भक्तों के साथ माँ के दर्शन किए। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

मातृशक्ति और सामाजिक संगठनों की सहभागिता

यात्रा में महिलाओं और युवतियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। पारंपरिक परिधानों में सजी मातृशक्ति भक्ति गीत गाते और ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए आगे बढ़ती रही। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हुए। जगह-जगह सजे स्वागत द्वारों और झांकियों ने यात्रा की शोभा बढ़ाई। हिन्दू उत्सव समिति, महादेव मित्र मंडल और बालवीर हनुमान सुंदरकांड समिति सहित कई संगठनों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

सुरक्षा और व्यवस्थाएँ

हजारों श्रद्धालुओं को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा संभाली। थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी और गोविंद मीणा तथा एसडीओपी महेश सुनैया के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा। मंदिर परिसर में तहसीलदार और मंदिर ट्रस्ट समिति के सचिव सुनील वर्मा ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और व्यवस्थाएँ संभालीं।

हर साल होने वाली चुनरी यात्रा सारंगपुर और आसपास के ग्रामीण अंचल की धार्मिक परंपरा का अहम हिस्सा बन चुकी है। इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी ने संदेश दिया कि धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने, सांस्कृतिक विरासत सहेजने और सद्भाव मजबूत करने का माध्यम हैं।

महिदपुर : मां अंबे के दरबार में लगा भक्तों का मेला, नगर में दिखा आस्था का अनूठा संगम
मां अंबे के दरबार में लगा भक्तों का मेला

नगर में दिखा श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अनूठा संगम; आकर्षक फूलों की सजावट और विद्युत साज-सज्जा बनी केंद्र, पारंपरिक परिधान में मातृशक्ति ने किया डांडिया-गरबा

महिदपुर रोड। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नगर में मां शक्ति की आराधना का उल्लास छाया हुआ है। मां अंबे के दरबार में रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-वंदन के लिए पहुँच रहे हैं। माता रानी का सुंदर दरबार भक्तों की श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

फूलों और रोशनी से सजा दरबार

सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति, महिदपुर रोड द्वारा आयोजित नवरात्रि महोत्सव में माता रानी का दरबार आकर्षक फूलों से सजाया गया है। मनमोहक विद्युत साज-सज्जा से दरबार की सुंदरता देखते ही बनती है। रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों की सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण है। नगर के सभी वर्गों के श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँचकर हाजिरी लगा रहे हैं और मां जगदंबे से सुख, समृद्धि, खुशी और मंगलमय जीवन का आशीर्वाद ले रहे हैं।

महाआरती के बाद डांडिया और गरबा

नगर के सामाजिक कार्यकर्ता सचिन भंडारी ने बताया कि महाआरती के बाद पारंपरिक परिधानों में सजी मातृशक्ति सुमधुर धार्मिक भजनों की धुन पर डांडिया और गरबा रास कर रही है। महिलाएँ और युवतियाँ उत्साह और उमंग के साथ इसमें भाग लेकर मां शक्ति की आराधना कर रही हैं। भजनों और गरबा की धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है।

शक्ति की भक्ति का माहौल

मां अंबे का दरबार श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। भक्त श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर परिवार और नगर की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं के उत्साह से नगर में नवरात्रि की रौनक देखते ही बन रही है।

Morena : लायंस क्लब मुरैना एलिट के नवदुर्गा महोत्सव में दिखी बंगाली संस्कृति की छटा
लायंस क्लब मुरैना एलिट के नवदुर्गा महोत्सव में दिखी बंगाली संस्कृति की छटा

लाल-सफेद परिधानों में सजी महिलाओं ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

Morena (मनोज जैन नायक)। शक्ति की आराधना, भक्ति और बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के संगम के साथ लायंस क्लब मुरैना एलिट ने भव्य नवदुर्गा महोत्सव का आयोजन किया। पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध दुर्गा पूजा परंपरा पर आधारित इस महोत्सव में सिंदूर खेला, धुनुची नृत्य और पारंपरिक बंगाली वेशभूषा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

लाल-सफेद थीम में सजा आयोजन स्थल

आयोजन स्थल को लाल-सफेद रंगों की थीम पर सजाया गया था। पारंपरिक बंगाली परिधानों में सजी महिलाओं ने पूरे वातावरण को बंगाल की सांस्कृतिक छटा से सराबोर कर दिया। लाल-सफेद साड़ियों और पारंपरिक श्रृंगार से सजी महिलाओं ने उत्सव की भव्यता में चार चाँद लगा दिए।

बंगाली संस्कृति में लाल और सफेद रंगों का विशेष महत्व है। इसी परंपरा को निभाते हुए महिलाओं ने एकरूपता के साथ पारंपरिक परिधान धारण किए। सुसज्जित पंडाल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखकर ऐसा लगा, मानो पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा का उत्सव मुरैना में ही साकार हो उठा हो।

धुनुची नृत्य और सिंदूर खेला बने मुख्य आकर्षण

महोत्सव का प्रमुख आकर्षण बंगाल की पारंपरिक शैली में प्रस्तुत धुनुची नृत्य और सिंदूर खेला रहा। महिलाओं ने उत्साह, उमंग और भक्तिभाव के साथ नृत्य किया। ढोल की थाप और भक्तिमय संगीत के बीच माँ दुर्गा की आराधना ने कार्यक्रम को विशेष आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंग दिया। सिंदूर खेला ने उत्सव में उल्लास और सौहार्द का वातावरण बनाया।

आयोजन का उद्देश्य

क्लब अध्यक्ष लायन अंजना शिवहरे के नेतृत्व में हुए इस महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखना, महिलाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ना तथा सामूहिक आयोजनों के माध्यम से आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम की कन्वीनर लायन प्रमिला मंगल और फाउंडर प्रेसिडेंट लायन पारुल गुप्ता रहीं।

पदाधिकारी और सदस्याओं की सहभागिता

इस अवसर पर फाउंडर प्रेसिडेंट लायन इंजीनियर नीता बांदिल, आईपीपी भारती मोदी, सचिव लायन अनुराधा गर्ग और कोषाध्यक्ष लायन अंशुल गोलश सहित क्लब की अनेक सदस्याओं ने सहभागिता की। सभी ने पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण भागीदारी से महोत्सव को यादगार बनाया।

कार्यक्रम में लायन कंचन चावला, लता गोयल, ज्योति मोदी, हेमलता मोदी, मीरा अग्रवाल, प्रभा अग्रवाल, डॉ. संध्या गोयल, शैली मंगल, मयूरी गुप्ता, अंजना गर्ग, अनीता तुलसानी, एकता गोयल, अनीता गर्ग, श्वेता गोयल, मीता गर्ग, मयूरी बांदिल, मिनी गर्ग, आनेही राठी, अंजना मंगल, शिखा गोयल, रानी मंगल, दीपिका गर्ग, ममता, सुरभि, नैंसी, नीता शिवहरे, श्वेता अग्रवाल, कविता सिंघल, सारिका सिंघल, राधा राजोरिया, पूजा शर्मा, अंजना कंसाना और अनीता बंसल सहित अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

नारी शक्ति का सुंदर उदाहरण

लाल-सफेद रंगों की छटा, बंगाली परंपराओं की गरिमा और माँ दुर्गा के प्रति अटूट श्रद्धा से सजा यह महोत्सव भारतीय संस्कृति की विविधता, महिला सहभागिता और नारी शक्ति का सुंदर उदाहरण बनकर यादगार रहा।

Silwani में सजे माँ जगदंबे के भव्य दरबार, झांकियाँ बनीं आकर्षण का केंद्र
नवरात्रि पर माँ के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब

नगर में जगह-जगह विराजीं माँ जगदंबे, आकर्षक झांकियाँ बनीं केंद्र

Silwani , संवाददाता वैभव जैन ‘मस्ताना’

इन दिनों पूरा विश्व माँ जगदंबे की आराधना में डूबा है। बड़े शहरों से लेकर छोटे गाँवों और कस्बों तक भक्ति का माहौल है, और भक्त अपने-अपने ढंग से माँ की उपासना कर रहे हैं। सिलवानी नगर भी इससे अछूता नहीं है, जहाँ कई स्थानों पर माँ के सुंदर और आकर्षक दरबार सजाए गए हैं।

समितियों ने सजाईं आकर्षक झांकियाँ

नगर की समितियों ने माता की भक्ति के साथ-साथ भव्य झांकियाँ तैयार की हैं, जो श्रद्धालुओं को खूब आकर्षित कर रही हैं।

हाई स्कूल: यहाँ बनी भूतिया गुफा लोगों के बीच चर्चा का विषय है।

बजरंग चौराहा और गांधी चौक: यहाँ की झांकियाँ भी दर्शकों का मन मोह रही हैं।

काली चौक: माँ काली का दरबार पूरे नगर में विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पप्पू दरबार में माँ काली की प्रतिमा स्थापित की गई है।

हर दिन उमड़ रहा भक्तों का सैलाब

पूरा क्षेत्र इस समय माँ की आराधना और भक्ति में लीन है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु झांकियों और दरबारों में पहुँचकर माँ के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित कर रहे हैं। दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब हर दिन उमड़ रहा है।