जोगवाड़ा में आदिवासी डांडिया प्रतियोगिता सफल, धवली टीम को मिला प्रथम पुरस्कार
6 टीमों ने लिया हिस्सा; प्रथम पुरस्कार 5,100 रुपए, द्वितीय 3,100 और तृतीय 2,100 रुपए
निवाली, अर्जुन सोलंकी (रिपोर्टर)। निवाली क्षेत्र के गाँव जोगवाड़ा में आदिवासी डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के सदस्य राजेश, अर्जुन, चेतन, नितिन और किसन की मौजूदगी में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने भाग लिया।

विजेता टीमों को मिले पुरस्कार
मुख्य अतिथि सरपंच कैलाश रावत ने प्रथम पुरस्कार के रूप में धवली टीम को 5,100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया। द्वितीय पुरस्कार 3,100 रुपए गवड़ी टीम को चेतन की ओर से दिया गया। तृतीय पुरस्कार 2,100 रुपए आजनिया पानी टीम को राजेश की ओर से प्रदान किया गया। इस तरह कार्यक्रम सफल रहा।
