माँ बिजासन एवं महाकाली का दरबार बना श्रद्धा और आस्था का केंद्र
नवरात्रि पर हर दिन हजारों भक्त पहुँच रहे; आरती के समय सड़कों पर लगती है दर्शन की कतार
Silwani (रायसेन), संवाददाता वैभव जैन ‘मस्ताना’। नवरात्रि के अवसर पर पूरा विश्व माँ जगदंबे आदिशक्ति की आराधना में लीन है। रायसेन जिले की सिलवानी तहसील में होली चौक स्थित प्राचीन माँ बिजासन माता मंदिर और काली चौक स्थित प्राचीन माँ काली का दरबार केवल स्थानीय लोगों ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है।
हजारों भक्त रोज पहुँच रहे
दोनों मंदिरों में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुँच रहे हैं। दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दूर से भक्त माता के लिए श्रद्धा की भेंट लेकर आते हैं और दरबार में माथा टेकते हैं।

आरती के समय जाम जैसे हालात
शाम की आरती के समय चारों ओर के रास्ते जाम हो जाते हैं। मंदिर परिसर के बाहर सड़क पर भी भक्त माता के दर्शन के लिए कतार में लगे नजर आते हैं।
समितियाँ दिन-रात सेवा में जुटीं
दोनों मंदिरों की समितियों के सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा और व्यवस्थाओं में दिन-रात लगे हुए हैं, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है।
