Nagda Jain News – Swaraj Vani

नागदा सोना तपकर कुंदन बनता है, इंसान संघर्ष से मजबूत होता है: महासती सरोज श्री जी
नागदा में पर्युषण पर्व के छठे दिन महासती सरोज श्री जी ने कहा कि इंसान को संघर्ष से नहीं डरना चाहिए। कठिन परिस्थितियां इंसान को मजबूत बनाती हैं और संघर्ष के बाद ही सफलता व आत्मविकास का आनंद मिलता है।

संघर्ष से नहीं डरना चाहिए, संघर्ष के बाद ही सफलता का आनंद मिलता है: महासती सरोज श्री जी

पर्युषण पर्व के छठे दिन महावीर भवन में धर्मसभा, महासती सरोज श्री जी और जलज श्री जी ने बताए जीवन, अहिंसा और आत्मविकास के सूत्र

रिपोर्ट: जीवनलाल जैन, नागदा

नागदा जं.। पर्युषण पर्व के छठे दिन महावीर भवन में आयोजित धर्मसभा में महासती सरोज श्री जी ने कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव का बड़ा महत्व है। इंसान को संघर्ष से नहीं डरना चाहिए, क्योंकि संघर्ष के बाद ही सफलता और आत्मविकास का वास्तविक आनंद मिलता है।

श्री स्थानकवासी जैन श्री संघ के मीडिया प्रभारी नितिन बुडावनवाला के अनुसार महासती सरोज श्री जी ने कहा कि जीवन में चढ़ाव पाने के लिए श्रम, परिश्रम और पसीना बहाना पड़ता है। जो परिश्रम से सफल होता है, वही कुशल व्यापारी होता है। जीवन में संघर्ष होगा, तभी इंसान जीवन का महत्व समझेगा।

कठिन परिस्थितियां इंसान को बनाती हैं मजबूत

महासती सरोज श्री जी ने कहा कि इंसान को अपने आप पर विश्वास होना चाहिए। विश्वास इतना मजबूत हो कि आप जो करेंगे, वह सही होगा। जिस प्रकार सोना तपकर कुंदन बनता है, उसी प्रकार इंसान भी कठिन परिस्थितियों से गुजरकर मजबूत बनता है।

उन्होंने कहा कि हमारी शक्ति हमारे भीतर होती है। परेशानी आए तो घबराना नहीं चाहिए, बल्कि यह सोचना चाहिए कि यह संघर्ष हमें तोड़ने नहीं, बल्कि मजबूत बनाने आया है। संघर्ष के बाद ही सफलता और आत्मविकास का आनंद मिलता है।

अहिंसा के आश्वासन, विश्वास और अभय का बताया महत्व

जलज श्री जी ने कहा कि वैसे तो अहिंसा के 60 नाम हैं, लेकिन इनमें तीन नाम—आश्वासन, विश्वास और अभय—विशेष महत्वपूर्ण हैं। अहिंसा का अर्थ केवल किसी जीव को चोट नहीं पहुंचाना नहीं है।

उन्होंने समझाया कि आश्वासन का अर्थ सामने वाले को यह भरोसा देना है कि मेरी ओर से तुम्हें कोई नुकसान नहीं होगा। विश्वास का अर्थ है कि तुम्हें जो चाहिए, मैं तुम्हारा काम कर देता हूं और काम पूरा होने तक तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा। वहीं अभय का अर्थ किसी के मन से भय को दूर करना है।

उन्होंने कहा कि हमारे विचार, वचन और व्यवहार से भी किसी को भय और पीड़ा नहीं होनी चाहिए। जो अपना है, वह जाता नहीं और जो चला गया, वह अपना नहीं था। जिसका मन व्यवहार देने का है, वह परिवार जोड़ता है और जिसका मन लेने का है, वह परिवार तोड़ता है।

तप, जप और आराधना में जुटे श्रावक-श्राविकाएं

जाप की प्रभावना का लाभ संध्या, अतिमा और श्रद्धा संघवी ने लिया। धार्मिक प्रवचन प्रभावना का लाभ चंदनमल, रविकुमार, हेमंतकुमार और भूपेंद्रकुमार संघवी परिवार ने लिया।

पर्युषण पर्व के दौरान अमृत कांठेड के 8 उपवास, जबकि भव्य कांठेड, हितेश कांठेड, संजय गोखरू, प्रभा भंडारी और सोनाली बुडावनवाला के 6 उपवास चल रहे हैं। लगभग 20 श्रावक-श्राविकाओं द्वारा एकासना तप किया जा रहा है। वहीं मधुबाला निर्मल चपलोत के 2 उपवास चल रहे हैं।

महावीर भवन में आयोजित धर्मसभा में उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं एवं बच्चों ने पूरी आत्मीयता से पर्युषण पर्व के दौरान तप, जप और आराधना के माध्यम से आत्मकल्याण का ज्ञानार्जन किया।

अतिथि सत्कार एवं कार्यक्रम का संचालन दिलीप पार्थ कांठेड़ ने किया। आभार चन्दनमल संघवी ने माना।

उक्त जानकारी श्री स्थानकवासी जैन चातुर्मास समिति, नागदा वर्ष-2026 के अध्यक्ष दिलीप कांठेड़ एवं मीडिया प्रभारी नितिन बुडावनवाला द्वारा दी गई।

नागदा में भव्य महावीर जन्मोत्सव, ‘वीर जन्मे’ के जयघोष से गूंजा शांतिनाथ जिनालय
पर्युषण पर्व पर नागदा के श्री शांतिनाथ जिनालय में भगवान महावीर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। साध्वीश्री अहर्मव्रता श्रीजी म.सा. की निश्रा में जन्मवाचन हुआ और चतुर्विध संघ पालना लेकर लाभार्थी परिवार के घर पहुंचा।

पालने में झूले महावीर, ‘वीर जन्मे’ के जयघोष से गूंजा शांतिनाथ जिनालय

अक्षत वर्षा कर मनाया भगवान महावीर का जन्मोत्सव, वाजते-गाजते पालना लेकर लाभार्थी परिवार के घर पहुंचा चतुर्विध संघ

रिपोर्ट: जीवनलाल जैन, नागदा

नागदा। भगवान महावीर जन्मोत्सव नागदा में पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर रविवार को जैन कॉलोनी स्थित श्री शांतिनाथ जिनालय में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। चातुर्मास के लिए विराजित पूज्य साध्वीश्री अहर्मव्रता श्रीजी म.सा. एवं साध्वीश्री की पावन निश्रा में आयोजित वीर जन्मवाचन समारोह में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने सहभागिता की।

भगवान महावीर के जन्मवाचन के साथ ही श्रद्धालुओं ने अक्षत वर्षा कर प्रभु को वधाया। इस दौरान ‘कुंडलपुर में बधाई, नगरी में वीर जन्मे’ जैसे मधुर मंगल गीतों और जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा।

भगवान महावीर जन्मोत्सव नागदा में वार्षिक चढ़ावे

ट्रस्ट कोषाध्यक्ष निलेश पगारिया ने बताया कि प्रतिवर्ष पर्युषण पर्व के छठे दिवस बीज के दिन युगप्रभावक गुरुदेव पुण्यसम्राट श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा की प्रेरणा से निर्मित श्री शांतिनाथ जिनालय में भगवान महावीर का जन्मोत्सव मनाया जाता है। पर्युषण पर्व के अवसर पर मंदिरजी में आकर्षक साज-सज्जा की गई।

जन्मवाचन समारोह के दौरान शांतिनाथ जिनालय में अष्टप्रकारी पूजन की वार्षिक बोलियां एवं अन्य चढ़ावे भी बोले गए। विधिकारक हेमंत कांकरिया ने विधि-विधानपूर्वक जाजम कराई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके पश्चात श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जैन श्री संघ नागदा अध्यक्ष मनीष सालेचा ओरा, सचिव हर्षित नागदा, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष बृजेश बोहरा, सचिव दिनेश चौरड़िया, चातुर्मास समिति अध्यक्ष शरद आंचलिया एवं सकल श्री संघ अध्यक्ष व भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेश धाकड़ ने भगवान महावीर के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके बाद वार्षिक चढ़ावे हुए। सर्वाधिक चढ़ावे केसर पूजन का लाभ भंवरलाल-अमिष कुमार गांग परिवार ने लिया। भगवान के मुनीमजी बनने, पालना जी के लाभ, आज की आंगी तथा धूप पूजन व नवीन चढ़ावे अखंड दीपक का लाभ कांतीलाल-सौभाग्यमल गेलड़ा परिवार ने लिया।

पूज्य साध्वीश्री अहर्मव्रता श्रीजी म.सा. ने श्रीसंघ को भगवान महावीर के जन्म का वाचन श्रवण करवाया। साध्वीश्री ने जिनालय में तन-मन-धन से सेवा दे रहे समस्त संघ सदस्यों एवं ट्रस्टियों की अनुमोदना की।

मधुर भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण

भगवान महावीर जन्मोत्सव नागदा के कार्यक्रम में सुरेश नाहटा, सुनील वागरेचा, अभिषेक कोलन, आशीष चौधरी, आयुष बोहरा, सोनव वागरेचा एवं मुकेश बोहरा ने संगीतमय चढ़ावे करवाए। महावीर संगीत मंडल द्वारा पर्युषण पर्व के दौरान प्रतिदिन रात्रि भव्य प्रभु भक्ति की जा रही है। भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु भगवान महावीर की आराधना में लीन नजर आए।

आरती के पश्चात समस्त चतुर्विध संघ वाजते-गाजते पालना जी के लाभार्थी गेलड़ा परिवार के गृह निवास जैन कॉलोनी पर पहुंचा, जहां परिवार की ओर से संघ पूजा की गई।

सेवा देने वाले भक्तों की अनुमोदना

श्री राजेन्द्र सूरि जैन ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिरजी में साज-सज्जा का लाभ लेने वाले लाभार्थी अभय बोहरा (जैन टेंट हाउस), डेकोरेशन के लिए शरद जैन (गबुल) सहित पर्युषण पर्व के दौरान प्रतिदिन समाज के कलाकारों द्वारा की गई भव्य अंगरचना के कलाकारों एवं पुजारीजी की भावपूर्ण अनुमोदना की गई।

मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष बृजेश बोहरा ने जिनालय में वर्षभर नि:शुल्क प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सेवा देने वाले सभी भक्तों की खूब-खूब अनुमोदना की। उन्होंने समाजजनों द्वारा धार्मिक आयोजनों में दिए जा रहे सहयोग की सराहना की।

जन्मोत्सव कार्यक्रम के पश्चात जिनालय ट्रस्टियों एवं सुमतिलालजी-सुरेंद्र कुमारजी मेहता परिवार द्वारा प्रभावना का लाभ लिया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज वागरेचा ने किया।

कार्यक्रम में जिनालय ट्रस्टियों सुभाष गेलड़ा, दिलीप ओरा, राजकुमार भारतीय, कमलेश नागदा, करुणेश बोहरा, सुशील सकलेचा, विजय मेहता, मनोज ओरा, सुरेश जैन, दिलीप गांधी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

सिद्धाचल तप की पूर्णाहुति पर निकला भव्य वरघोड़ा, आठ तपस्वियों का किया बहुमान
सिद्धाचल तप की पूर्णाहुति पर निकला भव्य वरघोड़ा, आठ तपस्वियों का किया बहुमान

साध्वी अर्हम्व्रता श्रीजी की शुभ निश्रा में धर्मसभा, पारणा और स्वामीवात्सल्य का आयोजन

संवाददाता: जीवनलाल जैन

नागदा। श्री श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जैन श्रीसंघ एवं आत्मलक्षी चातुर्मास समिति के तत्वावधान में सिद्धाचल तप की पूर्णाहुति के अवसर पर गुरुवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। परम पूज्य साध्वी अर्हम्व्रता श्रीजी महाराज साहब आदि ठाणा-4 की शुभ निश्रा में आयोजित कार्यक्रम में समाजजनों ने तपस्वियों की तपस्या की अनुमोदना करते हुए उनका बहुमान किया।

नगर के प्रमुख मार्गों से निकला वरघोड़ा

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह तपस्वियों के भव्य वरघोड़े के साथ हुई। वरघोड़ा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पार्श्वप्रधान पाठशाला भवन पहुंचा, जहां यह धर्मसभा में परिवर्तित हो गया। समाज के लोगों ने जगह-जगह तपस्वियों का स्वागत किया और उनकी कठिन तप आराधना की अनुमोदना की।

धर्मसभा का शुभारंभ साध्वीश्री को गुरु वंदन के साथ किया गया। इसके बाद श्रीसंघ और आत्मलक्षी चातुर्मास समिति की ओर से तपस्वियों का बहुमान किया गया। कार्यक्रम में तपस्वियों के वधामणा का आयोजन भी हुआ, जिसका लाभ सरदारमल, विमलचंद और रितेश नागदा परिवार ने लिया।

आठ तपस्वियों का किया गया सम्मान

सिद्धाचल तप की आराधना पूर्ण करने वाली श्रीमती शशिबाला कांठेड़, श्रीमती मधु ओस्तवाल, श्रीमती शिल्पा गुगलिया, श्रीमती निर्मला पितलिया, श्रीमती प्रतिमा बुरड़, श्रीमती मोनिका चौधरी, श्रीमती वर्षा कटारिया और श्रीमती हेमलता कटलेचा का श्रीसंघ, विभिन्न संस्थाओं तथा परिवारजनों ने बहुमान किया।

समाजजनों ने तपस्वियों के तप की अनुमोदना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उन्नति की मंगलकामना की। तपस्वियों के परिवारों ने भी आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

तप आत्मशुद्धि का श्रेष्ठ माध्यम: साध्वीश्री

धर्मसभा को संबोधित करते हुए साध्वी अर्हम्व्रता श्रीजी ने सिद्धाचल तीर्थ की महिमा और तप आराधना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तप आत्मशुद्धि और कर्म निर्जरा का श्रेष्ठ साधन है। तपस्वियों द्वारा की गई कठिन आराधना पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है।

साध्वीश्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, संयम और साधना के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि तपस्या मनुष्य को आत्मचिंतन का अवसर प्रदान करती है और जीवन में त्याग, अनुशासन तथा सहनशीलता की भावना विकसित करती है।

धार्मिक वातावरण में हुआ पारणा

प्रवचन के बाद धार्मिक वातावरण में तपस्वियों का पारणा संपन्न हुआ। पारणा कराने का लाभ प्रकाशचंद, गुणवंत कुमार और नीलेश कुमार चौधरी परिवार ने प्राप्त किया। इसके बाद स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। स्वामीवात्सल्य का लाभ सभी तपस्वी परिवारों ने संयुक्त रूप से लिया।

कार्यक्रम में नगर के प्रसिद्ध संगीतकारों के साथ आशीष चौधरी और अभिषेक कोलन ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को परमात्मा की भक्ति से जोड़ा। भजनों और धार्मिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज वाग्रेचा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में श्री श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जैन श्रीसंघ, आत्मलक्षी चातुर्मास समिति, तपस्वी परिवारों और समाजजनों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम से संबंधित संपूर्ण जानकारी नीलेश चौधरी द्वारा प्रदान की गई।

Nagda में ऐतिहासिक अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव, भक्ति में डूबा जिनालय परिसर
सिद्धाचलपुरम् जिनालय में अंजनशलाका प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन

प्रभु विराजे, श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमे

Nagda जं. | 06 फरवरी 2026

श्री श्वेताम्बर मूर्तिपूजक Jain श्रीसंघ, Nagda जं. द्वारा मनोहर वाटिका स्थित नव-निर्मित सिद्धाचलपुरम् जिनालय में आयोजित नौ दिवसीय अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव अपने चरम पर पहुंच गया। शुक्रवार को प्रतिष्ठा के मुख्य दिन जिनालय परिसर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर दिखाई दिया। जैसे ही प्रभु की प्रतिष्ठा संपन्न हुई, श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।

यह भव्य आयोजन आचार्यश्री नयचन्द्रसागरसूरीश्वरजी म.सा. के पावन सान्निध्य में मुनिमंडल एवं साध्वीमंडल की निश्रा में संपन्न हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन सहभागिता कर रहे हैं।

मंत्रोच्चार के साथ हुई प्रतिष्ठा, गूंज उठे थाली-डंके

प्रातःकाल जिनालय परिसर “ॐ पुण्याहम्, ऊँ पुण्याहम्” और “प्रिहंताम प्रिहंताम” जैसे पवित्र मंत्रों की गूंज से वातावरण आध्यात्मिक हो उठा। सुबह ठीक 9:42 बजे, जैसे ही आचार्यश्री ने प्रतिष्ठा का मूल मंत्र उच्चारित किया, थाली-डंके की गूंज के साथ लाभार्थी परिवार ने ऋषभदेव प्रभु सहित अन्य जिन प्रतिमाओं, गुरु प्रतिमा तथा देव-देवी प्रतिमाओं की विधिपूर्वक प्रतिष्ठा संपन्न की।

इस पावन क्षण के साथ ही जिनालय शिखर पर ध्वजा फहराई गई। यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत भावुक और अविस्मरणीय रहा। प्रतिष्ठा के उपरांत देर रात्रि तक जिनालय में दर्शनार्थ श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

प्रतिष्ठा विधान की विधिवत शुरुआत

प्रतिष्ठा विधान की शुरुआत प्रातः 8:45 बजे माणक स्तंभ एवं तोरण क्रिया से हुई। इससे पूर्व लाभार्थी परिवार द्वारा मूर्तिपूजक जैन श्रीसंघ के लिए नवकारशी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने सहभागिता की।

प्रातः 9 बजे आचार्यश्री लाभार्थी परिवार के साथ जिनालय में प्रवेश कर प्रतिष्ठा विधान प्रारंभ किया। मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में कंकु के छापे लगाए गए तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर प्रभु भक्ति में झूमते हुए प्रतिष्ठा की खुशियां मनाईं।

चेन्नई से पधारे विधिकारकों ने कराया विधान

प्रतिष्ठा विधि का संपूर्ण विधान चेन्नई से पधारे विधिकारक सत्यविजय एवं प्रसन्नविजय द्वारा विधिपूर्वक संपन्न कराया गया। विधि के प्रत्येक चरण को शास्त्रीय नियमों के अनुरूप पूर्ण किया गया। प्रतिष्ठा के अंत में आचार्यश्री द्वारा सामूहिक चैत्यवंदन एवं बृहद शांति पाठ कराया गया, जिससे वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक शांति से परिपूर्ण हो गया।

धर्मसभा में हुआ आध्यात्मिक मार्गदर्शन

प्रतिष्ठा उपरांत प्रातः 10:30 बजे भव्य धर्मसभा का आयोजन किया गया। धर्मसभा का शुभारंभ आचार्यश्री के मंगलाचरण से हुआ। सामूहिक गुरु वंदन की प्रस्तुति श्रीसंघ के पूर्व अध्यक्ष सुनील वागरेचा द्वारा करवाई गई।

लाभार्थी परिवार ने चांदी की गिन्नी एवं केशर से गुरु पूजन कर आचार्यश्री को ग्रंथ वैहराए। स्वागत उद्बोधन श्रीसंघ अध्यक्ष मनीष सालेचा व्होरा ने प्रस्तुत किया।

Siddhachalpuram Jinlay Comes Alive with Devotion During Anjanshalaka Mahotsav

आचार्यश्री एवं मुनिमंडल का प्रेरक उद्बोधन

धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्यश्री नयचन्द्रसागरसूरीश्वरजी म.सा. ने प्रतिष्ठा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिनालय केवल ईंट-पत्थर का निर्माण नहीं होता, बल्कि वह आत्मशुद्धि और साधना का केंद्र होता है। मुनिमंडल ने भी धर्म, संयम और आचरण पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।

मानद उपाधियों से हुआ सम्मान

इस अवसर पर श्रीसंघ पदाधिकारियों द्वारा आचार्यश्री को “शिल्प विधान विशारद” की मानद उपाधि प्रदान की गई। वहीं लाभार्थी परिवार के संघवी यशवंत वागरेचा को समाज के प्रति विशिष्ट योगदान हेतु “संघ गौरव” की उपाधि से सम्मानित किया गया।

महामहिम राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति

धर्मसभा को महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत ने भी संबोधित किया। उन्होंने जैन धर्म की अहिंसा, संयम और शांति की परंपरा की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। साथ ही कैप्टन आयुष वागरेचा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

संगीतकार आयुष बोहरा ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर धर्मसभा को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीसंघ मीडिया प्रभारी डॉ. विपिन वागरेचा ने किया एवं आभार हर्षित नागदा ने माना।

रतलाम में साध्वीश्री का चातुर्मास

धर्मसभा के दौरान रतलाम श्रीसंघ अध्यक्ष द्वारा आगामी चातुर्मास हेतु हेमप्रज्ञाश्रीजी म.सा. एवं साध्वीवृंद की विनती प्रस्तुत की गई। आचार्यश्री ने इसे स्वीकार करते हुए आगामी चातुर्मास के लिए साध्वीश्री की आज्ञा प्रदान की, जिससे रतलाम श्रीसंघ में हर्ष की लहर दौड़ गई।

महापूजन, कृतज्ञता उत्सव और महाआरती

दोपहर 2 बजे बृहद शांति स्नात्र महापूजन का आयोजन किया गया। रात्रि 8 बजे कृतज्ञता उत्सव आयोजित हुआ, जिसमें लाभार्थी परिवार द्वारा श्रीसंघ प्रमुखों एवं शासन सेवकों का बहुमान किया गया।

रात्रि 9 बजे कुमारपाल महाराजा द्वारा महाआरती उतारी गई। दीपकों के प्रकाश से पूरा जिनालय आलोकित हो उठा और वातावरण भक्ति से सराबोर हो गया।

आज होगा जिनालय द्वार उद्घाटन

नौ दिवसीय अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आज जिनालय का द्वार उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना हुआ है।