Kshamavani Mahotsav – Swaraj Vani

विधानसभा परिसर में गूंजा क्षमा, अहिंसा और संयम का संदेश – आचार्य श्री समय सागर जी ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ
विधानसभा परिसर में गूंजा क्षमा, अहिंसा और संयम का संदेश – आचार्य श्री समय सागर जी ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ

*’अहिंसा ही विश्व धर्म है, दया के बिना धर्म की आराधना नहीं’ – आचार्य समय सागर जी*

राजेश जैन दद्दू

*भोपाल, 07 अक्टूबर 2026।* मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर का नजारा मंगलवार को बदला-बदला सा था। लोकतंत्र के इस मंदिर में जहाँ सामान्य दिनों में राजनीतिक चर्चाएं, सत्ता-पक्ष और विपक्ष के संवाद गूंजते हैं, वहीं कल वहां धर्म, अहिंसा, क्षमा और करुणा का पावन संदेश गूंज रहा था। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि

दिगंबर जैन समाज द्वारा विधानसभा परिसर में *सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव* का भव्य आयोजन *आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के पावन ससंघ सानिध्य* में किया गया। कार्यक्रम में अनेक श्रद्धालु श्वेत परिधानों एवं महिलाएं केसरिया वस्त्रों में उपस्थित थीं और सभी उपस्थित समाज जन एक-दूसरे से *”मिच्छामी दुक्कड़म्”* कहकर क्षमा याचना कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश भर से आए समाज श्रेष्ठी एवं मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य रहे मौजूद –

इस पावन अवसर पर *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मंत्री श्री चेतन कश्यप, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन श्री ओम जैन, सामाजिक संसद अध्यक्ष पंकज सुपारी महामंत्री श्री राहुल कोठारी रवीन्द्र जैन पत्रकार मनोहर लाल टोंग्या, नरेंद्र टोंग्या विनोद जैन इंजिनियर मनोज जैन एम के प्रमोद हिमांशु महेंद्र जैन डीएसपी सहित प्रदेशभर से आए सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण, भजन एवं आचार्य श्री की पुजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।

*नवाआचार्य श्री ने कहा – अहिंसा किसी एक का नहीं, विश्व धर्म है -*

धर्मसभा को संबोधित करते हुए *आचार्य श्री समय सागर जी महाराज* ने कहा कि जैन धर्म जातिवाद का नहीं, बल्कि वैराग्य, जीवदया और अहिंसा की भावना रखने वाला धर्म है। अहिंसा किसी धर्म या व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि विश्व धर्म है। प्रत्येक जीव सुख और शांति चाहता है और क्षमा धर्म की आराधना के बिना सच्ची सुख-शांति संभव नहीं है।

उन्होंने अपने गुरु, संत शिरोमणि *आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज* का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा भारत से मांस निर्यात का विरोध किया। बिना करुणा, दया और अनुकंपा के धर्म की आराधना नहीं हो सकती।

आचार्य श्री ने कहा कि रिश्तों में विचारों के अंतर से क्रोध की अग्नि जलती है, जिसे क्षमा रूपी जल से बुझाया जा सकता है। इसके लिए संयम और आत्मानुशासन जरूरी है। भगवान राम, श्रीकृष्ण, गौतम बुद्ध और गुरु नानक ने भी अहिंसा को आधार बनाकर विश्व कल्याण की भावना को आगे बढ़ाया।

*सहजता लाती है क्षमा – मुख्यमंत्री -*

इस अवसर पर *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव* ने कहा कि विधानसभा में आचार्यश्री का आगमन हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए कई बार लोगों के मन के विरुद्ध भी निर्णय लेना पड़ता है। क्षमा व्यक्ति के अंतर्मन को मजबूत करती है और अहंकार का नाश कर जीवन में सहजता और सरलता लाती है। उन्होंने शासन द्वारा जनकल्याण और लोकहित के लिए किए जा रहे कार्यों और आगामी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, जीवदया और अहिंसा के संकल्प के साथ एक-दूसरे से क्षमा याचना कर महोत्सव का समापन किया।

*- राजेश जैन दद्दू, प्रचार प्रमुख / मीडिया प्रभारी,

क्षमावाणी समारोह में बोले आशीष अग्रवाल— क्षमा ही सबसे बड़ा धर्म, समाज के वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
ग्वालियर में श्री दिगंबर जैन वरैया पंचायती बड़ा मंदिर, मामा का बाजार द्वारा क्षमावाणी समारोह आयोजित किया गया। समारोह में आशीष अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने क्षमा और अहिंसा का संदेश दिया।

दिगंबर जैन वरैया पंचायती बड़ा मंदिर मामा का बाजार के द्वारा क्षमावाणी समारोह आयोजित की गई।

*क्षमा ही सबसे बड़ा धर्म: आशीष अग्रवाल*

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा है कि मानव जीवन में रोजमर्रा के कार्यों में हमसे कुछ न कुछ ऐसे कार्य हो जाते है, जिससे दूसरे का मन दुखी हो जाता है। जैन धर्म एक ऐसा धर्म है जो कि हमसे हुईं ऐसी किसी भी गलती को स्वीकार कर उसके लिए क्षमा मांगना सिखाता है। उन्होंने कहा कि जैन धर्म ने हमें उत्तम क्षमा का मार्ग दिखाया है। क्षमा सबसे बड़ा धर्म है। यह विचार भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

श्री आशीष अग्रवाल ने रविवार को सकल जैन समाज श्री दिगंबर जैन वरैया पंचायती बड़ा मंदिर मामा का बाजार द्वारा कुशवाह मैरिज गार्डन सिकंदर कंपू रोड में आयोजित क्षमावाणी समारोह को विशिष्ट अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे।

समारोह के मुख्य अतिथि मप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि जैन समाज हमें प्राणी मात्र की रक्षा करने का संदेश देता है। जैन संतों ने हमें ‘क्षमा वीरस्य भूषणमÓ का संदेश दिया। इसके तहत हमसे वर्षभर में हमसे हुईं गलतियों या ऐसे कार्यों जिनसे किसी का मन दुखी हुआ हो, उसके लिए क्षमावाणी पर्व पर हम एक दूसरे से क्षमा मांगकर अपनी गलतियों का प्रायश्चित करते हैं। क्षमावाणी के पर्व पर मैं भी जैन समाज से क्षमा याचना करता हूं। समारोह के प्रारंभ में श्री कुशवाह व श्री अग्रवाल एवं भाजपा के जिला मंत्री अमित बसंल व मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने आचार्यश्री विद्यासागर के चित्र का अनावरण व दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। अतिथियों कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह , भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, भाजपा के जिला मंत्री अमित बसंल का आरसी जैन, बसंत जैन, डीके जैन, दिनेश जैन, धीरज जैन,प्रदीप जैन ने स्वागत किया और सम्मानित कर अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। अतिथियों ने समाज के बरिष्ठजन रामचरण लाल जैन, अनंत कुमार जैन, आरसी जैन, नंदकुमार जैन, जगदीश जैन तथा समाज के कार्यों में विशिष्ट योगदान के लिए प्रदीप जैन कैटर्स, संजीव जैन, प्राची जैन, सचिन जैन को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पार्श्वनाथ बहू मंडल मामा का बाजार द्वारा दशलक्षण पर्व में पांच से दस उपवास करने वाले श्रावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बसंत जैन, श्रीमती निकिता जैन ने एवं आभार डीके जैन ने व्यक्त किया।

क्रोध और अहंकार छोड़ मन से क्षमा करें, यही क्षमावाणी का सच्चा संदेश: आचार्य उदारसागर
क्षमावाणी केवल क्षमा मांगना नहीं, मन से द्वेष मिटाना भी है: आचार्य उदारसागर

मुरैना में क्षमावाणी महोत्सव का आयोजन, पिता ने पुत्र, सास ने बहू और पति ने पत्नी से मांगी क्षमा

मुरैना (मनोज जैन नायक)। दशलक्षण महापर्व के समापन के बाद मनाए जाने वाले क्षमावाणी पर्व के अवसर पर मुरैना में चातुर्मासरत आचार्यश्री उदारसागरजी महाराज एवं मुनिश्री उपशांत सागर महाराज ने क्षमा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। बड़े जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा में आचार्यश्री ने कहा कि क्षमावाणी केवल एक-दूसरे से औपचारिक रूप से क्षमा मांगने का अवसर नहीं, बल्कि अंतर्मन में झांककर आत्मावलोकन करने और राग-द्वेष, क्रोध तथा अहंकार जैसे विकारों को दूर करने का पर्व है।

आचार्यश्री उदारसागरजी महाराज ने कहा कि मनुष्य का जीवन संबंधों से बना है और संबंधों में मतभेद होना स्वाभाविक है। कई बार छोटी-सी बात अहंकार और क्रोध के कारण बड़ी बन जाती है। व्यक्ति अक्सर सामने वाले की गलती देखता है, लेकिन अपनी भूल स्वीकार करने में संकोच करता है। क्षमावाणी पर्व हमें इसी प्रवृत्ति को बदलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को विचार करना चाहिए कि उसके मन, वचन और काय से किसी जीव को दुख तो नहीं पहुंचा, किसी के प्रति कटु भाव तो उत्पन्न नहीं हुआ और उसके व्यवहार से किसी का मन तो आहत नहीं हुआ।

क्षमा आत्मबल और संयम को मजबूत करती है

आचार्यश्री ने कहा कि क्षमा वीरों का आभूषण है। क्रोध करना आसान है, लेकिन प्रतिकूल परिस्थिति में स्वयं को शांत रखना और क्षमा का भाव बनाए रखना कठिन साधना है। वास्तविक वीर वही है, जो बदला लेने के अवसर पर भी क्षमा का मार्ग चुनता है।

उन्होंने कहा कि क्षमा केवल सामने वाले के लिए नहीं, बल्कि स्वयं के लिए भी आवश्यक है। मन में क्रोध, शिकायत और द्वेष बनाए रखने से सबसे पहले व्यक्ति स्वयं अशांत होता है। ऐसे में दूसरे को क्षमा करना अपने मन को भी बोझ से मुक्त करना है। जिस प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वच्छता जरूरी है, उसी प्रकार आत्मशुद्धि के लिए मन में जमा क्रोध और द्वेष को दूर करना आवश्यक है।

आचार्यश्री ने कहा कि अपनी भूल स्वीकार करने में संकोच नहीं करना चाहिए। यदि हमारी किसी बात से माता-पिता, परिवारजन, मित्र, समाजजन अथवा किसी जीव को कष्ट पहुंचा हो तो मन से क्षमा मांगनी चाहिए। साथ ही जिसने हमारे साथ गलत व्यवहार किया है, उसे भी हृदय से क्षमा करने का प्रयास करना चाहिए।

मुनिश्री उपशांत सागर ने बताया ‘मिच्छामि दुक्कडम्’ का भाव

मुनिश्री उपशांत सागर महाराज ने कहा कि क्षमावाणी पर्व आत्मा के भीतर चल रहे संघर्ष को समाप्त करने का अवसर है। बाहर की शांति तभी संभव है, जब मन के भीतर शांति हो। क्रोध, ईर्ष्या, अहंकार और द्वेष के साथ वास्तविक सुख प्राप्त नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि क्षमावाणी के दिन केवल शब्दों में नहीं, बल्कि भावों में परिवर्तन का संकल्प लेना चाहिए। जैन दर्शन में ‘मिच्छामि दुक्कडम्’ की भावना व्यापक है। इसका आशय है कि मन, वचन और काय से जाने-अनजाने में किसी के प्रति कोई अनुचित व्यवहार हुआ हो तो उसके लिए क्षमा मांगी जाए। इसी प्रकार दूसरों की भूलों को भी मन में गांठ बनाकर नहीं रखना चाहिए। क्षमा तभी पूर्ण मानी जाएगी, जब मन से पुरानी कटुता समाप्त हो जाए।

उत्तम क्षमा दशलक्षण धर्म का प्रथम लक्षण

जैन दर्शन में उत्तम क्षमा को दशलक्षण धर्म में प्रथम स्थान प्राप्त है। इसका अर्थ केवल किसी से माफी मांगना नहीं, बल्कि क्रोध और द्वेष का त्याग कर सभी जीवों के प्रति मैत्रीपूर्ण दृष्टिकोण रखना है।

दशलक्षण महापर्व के दस दिनों में साधक आत्मचिंतन और आत्मसंयम की साधना करता है। इसके समापन पर क्षमावाणी पर्व व्यक्ति को पूरे वर्ष के व्यवहार का आत्मावलोकन करने और जिन लोगों के प्रति मन में कटुता या द्वेष उत्पन्न हुआ हो, उसे समाप्त करने का अवसर देता है।

जैन परंपरा में क्षमा मांगना और क्षमा करना दोनों को आत्मशुद्धि का साधन माना गया है। क्षमा मांगने से अहंकार कम होता है और क्षमा करने से द्वेष समाप्त होता है। ‘मिच्छामि दुक्कडम्’ की भावना इसी आत्मशुद्धि के साथ समस्त जीवों के प्रति मैत्री, करुणा और अहिंसा का संदेश देती है।

पिता ने पुत्र, सास ने बहू और पति ने पत्नी से मांगी क्षमा

बड़े जैन मंदिर में आयोजित क्षमावाणी महोत्सव में भावनात्मक दृश्य देखने को मिले। पिता ने पुत्र से, सास ने बहू से और पति ने पत्नी से जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी। समाजजनों ने एक-दूसरे से क्षमा याचना कर आपसी कटुता और मनमुटाव समाप्त करने का संकल्प लिया।

आचार्यश्री उदारसागर एवं मुनिश्री उपशांत सागर महाराज के सान्निध्य में हुए सामूहिक क्षमावाणी कार्यक्रम में अध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्य अनिल जैन, नेमीचंद जैन, दीपचंद जैन और दर्शनलाल जैन ने क्षमावाणी के महत्व पर विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट दिनेश जैन बरैया ने किया।

इस अवसर पर श्री जिनेन्द्र प्रभु का कलशाभिषेक भी किया गया। बड़ी संख्या में समाजजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे और क्षमा, संयम, मैत्री तथा सद्भाव के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

पल्लीवाल जैन समाज इंदौर की बोर्ड बैठक संपन्न, युवाओं और सक्रिय सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
पल्लीवाल जैन समाज इंदौर की बोर्ड बैठक संपन्न, युवाओं और सक्रिय सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

प्रतिवर्ष मनाया जाएगा स्वाभिमान स्थापना दिवस, 29 सितंबर को सामूहिक क्षमावाणी और 20 दिसंबर को होगा प्रतिभा सम्मान एवं राष्ट्रीय अवार्ड समारोह

संवाददाता: मनोज जैन नायक

इंदौर। पल्लीवाल जैन समाज इंदौर की बोर्ड बैठक तुकोगंज स्थित बीकानेरी रेस्टोरेंट में सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। संगठन के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित बैठक में समाज के चहुंमुखी विकास, संगठनात्मक विस्तार, युवाओं की भागीदारी और आगामी आयोजनों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में संगठन को अधिक सक्रिय, मजबूत और समाजोपयोगी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सदस्यों ने कहा कि सामाजिक संगठन की सफलता केवल कार्यक्रम आयोजित करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसके माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने, जरूरतमंद लोगों की सहायता करने और नई पीढ़ी को नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास भी किया जाना चाहिए।

समाज के सचिव इन्द्र कुमार जैन ने बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी समय में संगठन की गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा। सामाजिक, शैक्षणिक और सेवा कार्यों में अधिक से अधिक सदस्यों को सहभागी बनाने की योजना तैयार की गई है।

प्रतिवर्ष मनाया जाएगा स्वाभिमान स्थापना दिवस

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन की स्थापना और दो दशकों की उपलब्धियों को स्मरणीय बनाने के लिए प्रतिवर्ष ‘इंदौर पल्लीवाल समाज स्वाभिमान स्थापना दिवस’ मनाया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से संगठन की यात्रा, उपलब्धियों और समाजसेवा से जुड़े कार्यों को नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

स्थापना दिवस पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान करने, युवा पीढ़ी को संगठन के इतिहास से परिचित कराने और भविष्य की गतिविधियों का संकल्प लेने पर भी विचार किया गया। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि इस वार्षिक आयोजन से समाज में एकता, आत्मसम्मान और संगठन के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होगी।

बैठक में आगामी 29 सितंबर को सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में समाजजन एक-दूसरे से जाने-अनजाने हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगेंगे और आपसी सद्भाव एवं प्रेम का संदेश देंगे।

20 दिसंबर को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह

बोर्ड बैठक में आगामी 20 दिसंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह और पंडित प्रवर दौलतराम मेमोरियल राष्ट्रीय अवार्ड समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस वर्ष समारोह को व्यापक, आधुनिक और प्रभावशाली स्वरूप देने की योजना बनाई गई है।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, सामाजिक सेवा, व्यवसाय, कला, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में समारोह स्थल, अतिथियों, सम्मानित प्रतिभाओं के चयन, प्रचार-प्रसार और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रारंभिक विचार-विमर्श किया गया।

सदस्यों ने कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। समाज के जो युवा विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर रहे हैं, उनकी उपलब्धियों को सामने लाना संगठन की जिम्मेदारी है।

राष्ट्रीय अवार्ड के लिए बनाई गई पांच सदस्यीय समिति

पंडित प्रवर दौलतराम मेमोरियल राष्ट्रीय अवार्ड के लिए पात्र प्रतिभाओं के चयन और आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु पांच सदस्यीय राष्ट्रीय समिति गठित की गई है। इसमें इंदौर, भोपाल और नागपुर के सदस्यों को शामिल किया गया है।

समिति राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं के संबंध में जानकारी एकत्र करेगी और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नामों पर विचार करेगी। सदस्यों ने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और योग्यता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैठक में कहा गया कि राष्ट्रीय अवार्ड समारोह केवल समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का मंच नहीं होगा, बल्कि इसके माध्यम से पल्लीवाल जैन समाज की सकारात्मक और गौरवपूर्ण पहचान भी राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित की जाएगी।

नई इंदौर कार्यकारिणी के चयन की प्रक्रिया शुरू

संगठन की नवीन इंदौर कार्यकारिणी के चयन के लिए उपस्थित सदस्यों में से पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया। यह समिति सक्रिय, योग्य और सेवा की भावना रखने वाले सदस्यों से संपर्क कर उन्हें संगठन की जिम्मेदारियों से जोड़ने का काम करेगी।

समिति का लक्ष्य एक ऐसी कार्यकारिणी तैयार करना है, जो नियमित रूप से सामाजिक कार्यक्रमों का संचालन कर सके और संगठन को नई दिशा दे। बैठक में सदस्यों ने कहा कि पद केवल सम्मान का विषय नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम होना चाहिए।

नई टीम में अनुभवी सदस्यों के साथ युवाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने पर भी सहमति बनी। संगठन को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और इंदौर के साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी पहचान बनाने का संकल्प लिया गया।

युवाओं को संगठन से जोड़ने की बनाई योजना

बैठक में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। पिछले वर्ष संगठन से जुड़े 11 नए युवा सदस्यों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि आने वाले समय में अधिक से अधिक युवाओं को समाज की गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।

विशेष रूप से चार्टर्ड अकाउंटेंट, बैंकिंग, कॉरपोरेट और अन्य पेशेवर क्षेत्रों में कार्यरत युवाओं को संगठन से जोड़ने की योजना पर चर्चा हुई। इन युवाओं के अनुभव और कौशल का उपयोग वित्तीय प्रबंधन, आधुनिक संचार, सामाजिक परियोजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों में किया जा सकेगा।

परामर्शदाता डॉ. अनुपम जैन और परम संरक्षक सुमत प्रकाश जैन ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय एवं योग्य सदस्यों को आगे लाना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को नेतृत्व के अवसर देने और समाजसेवा के कार्यों में उनकी जिम्मेदारी तय करने पर विशेष जोर दिया।

पूर्व महामंत्री राजीव रत्न जैन ने राष्ट्रीय महासभा स्तर पर इंदौर की आगामी भूमिका और प्रतिनिधित्व को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने आगामी महासभा चुनाव में सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।

वित्तीय स्थिति सरप्लस में रहने पर जताई प्रसन्नता

बैठक में संगठन का वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया गया। शाखा की आर्थिक स्थिति सरप्लस में रहने पर सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विवरण का अनुमोदन किया। सदस्यों ने वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।

समाज कल्याण के कार्यों के लिए आवश्यकता पड़ने पर आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने की भावना भी सदस्यों ने व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक समाजबंधुओं को पुण्यार्जन और सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाना चाहिए।

बैठक में सामाजिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। जरूरतमंद परिवारों, विद्यार्थियों और समाज के कमजोर वर्गों की सहायता के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने के सुझाव दिए गए।

दिवंगत समाजजनों को दी श्रद्धांजलि

बैठक के दौरान इंदौर पल्लीवाल समाज और राष्ट्रीय महासभा के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनकी आत्मशांति के लिए उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा।

सभा का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके बाद विभिन्न प्रस्तावों और संगठनात्मक विषयों पर सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में सदस्यों के लिए नाश्ते और समापन पर सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई थी।

अंत में आभार प्रदर्शन और शांतिपाठ के साथ बैठक का समापन हुआ। उपस्थित सदस्यों ने समाज के चहुंमुखी विकास, संगठनात्मक एकता और सेवा गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।