—Advertisement—

क्षमावाणी समारोह में बोले आशीष अग्रवाल— क्षमा ही सबसे बड़ा धर्म, समाज के वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान

Author Picture
Published On: 4 October 2026
59cf4e16 af27 4349 a384 92d61a727e11

—Advertisement—

ग्वालियर में श्री दिगंबर जैन वरैया पंचायती बड़ा मंदिर, मामा का बाजार द्वारा क्षमावाणी समारोह आयोजित किया गया। समारोह में आशीष अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने क्षमा और अहिंसा का संदेश दिया।

दिगंबर जैन वरैया पंचायती बड़ा मंदिर मामा का बाजार के द्वारा क्षमावाणी समारोह आयोजित की गई।

*क्षमा ही सबसे बड़ा धर्म: आशीष अग्रवाल*

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा है कि मानव जीवन में रोजमर्रा के कार्यों में हमसे कुछ न कुछ ऐसे कार्य हो जाते है, जिससे दूसरे का मन दुखी हो जाता है। जैन धर्म एक ऐसा धर्म है जो कि हमसे हुईं ऐसी किसी भी गलती को स्वीकार कर उसके लिए क्षमा मांगना सिखाता है। उन्होंने कहा कि जैन धर्म ने हमें उत्तम क्षमा का मार्ग दिखाया है। क्षमा सबसे बड़ा धर्म है। यह विचार भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
श्री आशीष अग्रवाल ने रविवार को सकल जैन समाज श्री दिगंबर जैन वरैया पंचायती बड़ा मंदिर मामा का बाजार द्वारा कुशवाह मैरिज गार्डन सिकंदर कंपू रोड में आयोजित क्षमावाणी समारोह को विशिष्ट अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे।

25e837db 17d3 43fd 91f2 999ca9268694 b4baed7a 7b5d 4708 b327 766907bffb49 scaled

समारोह के मुख्य अतिथि मप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि जैन समाज हमें प्राणी मात्र की रक्षा करने का संदेश देता है। जैन संतों ने हमें ‘क्षमा वीरस्य भूषणमÓ का संदेश दिया। इसके तहत हमसे वर्षभर में हमसे हुईं गलतियों या ऐसे कार्यों जिनसे किसी का मन दुखी हुआ हो, उसके लिए क्षमावाणी पर्व पर हम एक दूसरे से क्षमा मांगकर अपनी गलतियों का प्रायश्चित करते हैं। क्षमावाणी के पर्व पर मैं भी जैन समाज से क्षमा याचना करता हूं। समारोह के प्रारंभ में श्री कुशवाह व श्री अग्रवाल एवं भाजपा के जिला मंत्री अमित बसंल व मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने आचार्यश्री विद्यासागर के चित्र का अनावरण व दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। अतिथियों कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह , भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, भाजपा के जिला मंत्री अमित बसंल का आरसी जैन, बसंत जैन, डीके जैन, दिनेश जैन, धीरज जैन,प्रदीप जैन ने स्वागत किया और सम्मानित कर अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। अतिथियों ने समाज के बरिष्ठजन रामचरण लाल जैन, अनंत कुमार जैन, आरसी जैन, नंदकुमार जैन, जगदीश जैन तथा समाज के कार्यों में विशिष्ट योगदान के लिए प्रदीप जैन कैटर्स, संजीव जैन, प्राची जैन, सचिन जैन को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पार्श्वनाथ बहू मंडल मामा का बाजार द्वारा दशलक्षण पर्व में पांच से दस उपवास करने वाले श्रावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बसंत जैन, श्रीमती निकिता जैन ने एवं आभार डीके जैन ने व्यक्त किया।

f98deb7d 353d 4560 b7a6 8f51e25b6a0e scaled

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp