Champabagh Jain Temple – Swaraj Vani

चंपाबाग जैन मंदिर में उत्तम तप धर्म की पूजा, मंत्रोच्चार के साथ चढ़ाए अर्घ्य
चंपाबाग जैन मंदिर में उत्तम तप धर्म की पूजा, मंत्रोच्चार के साथ चढ़ाए अर्घ्य

आचार्य श्री चैत्य सागर महाराज ने कहा—भोजन छोड़ने के साथ मन की आकुलता सहना भी तप; श्रीजी का पंचामृत अभिषेक और बृहद शांतिधारा हुई

ग्वालियर। दाना ओली स्थित दिगंबर बीस पंथी चंपाबाग जैन मंदिर में पर्युषण पर्व के सातवें दिन मंगलवार को उत्तम तप धर्म मनाया गया। आचार्य श्री चैत्य सागर महाराज और मुनिश्री अनुमान सागर महाराज के सानिध्य में श्रीजी का पंचामृत अभिषेक, बृहद शांतिधारा और दसलक्षण पूजन हुआ। महिलाओं, पुरुषों और बालिकाओं ने पूजन में भाग लिया तथा भगवान जिनेंद्र के समक्ष अष्ट द्रव्य से महाअर्घ्य समर्पित किए।

आकुलता सहने में भी तप का भाव: आचार्य श्री

धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री चैत्य सागर महाराज ने कहा कि तप को केवल शरीर या मन तक सीमित करके नहीं देखना चाहिए। आत्मा में शरीर की शक्ति से भी ऊपर शक्ति है और उसे प्रकट करने का नाम तप है। उन्होंने कहा कि कई बार उपवास के दिन दोपहर बाद भोजन की इच्छा से मन में आकुलता होने लगती है। केवल भोजन छोड़ देना ही तप नहीं है; उस आकुलता को सहना भी तप का महत्वपूर्ण पक्ष है।

आचार्य श्री ने तप को आत्मशुद्धि का माध्यम बताते हुए कहा कि तपस्या जीवन में सकारात्मकता और श्रेष्ठ गुणों का संचार करती है। उनके अनुसार, तप और ध्यान जीवन के आवश्यक कर्तव्य हैं। साधना के माध्यम से व्यक्ति आत्मशुद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ता है। उन्होंने ज्ञान और तप से आत्मा के निखरने की बात कही।

आचार्य श्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अध्यात्म और साधना को महत्वपूर्ण स्थान मिला है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को तप के बाहरी स्वरूप के साथ उसके आंतरिक भाव पर भी ध्यान देने का संदेश दिया। धर्मसभा में आए समाजजनों ने उत्तम तप धर्म पर उनके विचार सुने।

संयम और शांति के साथ किया गया तप सार्थक: मुनिश्री

मुनिश्री अनुमान सागर महाराज ने कहा कि तप विशुद्ध भाव और वाणी के संयम के साथ किया जाना चाहिए। मोक्ष मार्ग की ओर बढ़ने के लिए अंतःकरण को स्वच्छ रखना और नियम-संयम अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसा तप कर्मों की निर्जरा का साधन बनता है।

मुनिश्री ने बाहरी तपस्या के साथ मन की शांति पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति के भीतर शांति का भाव नहीं है, तो केवल बाहरी तपस्या से अपेक्षित आत्मिक परिणाम नहीं मिलता। नियम और संयम से जीवन को दिशा मिलती है तथा व्यक्ति तप के मार्ग पर आगे बढ़ पाता है। उन्होंने आत्मा में निहित शक्ति को पहचानने और साधना से उसे निखारने की बात कही।

108 मंत्रों के साथ श्रीजी का पंचामृत अभिषेक

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि उत्तम तप धर्म के अवसर पर प्रतिष्ठाचार्य पंडित डॉ. आनंद प्रकाश शास्त्री के मार्गदर्शन में धार्मिक क्रियाएं संपन्न हुईं। समाजजनों ने मुकुट-माला धारण कर रत्नजड़ित कलशों से 108 मंत्रों के उच्चारण के साथ श्रीजी का पंचामृत अभिषेक किया। इसके बाद रिद्धि मंत्रों के साथ बृहद शांतिधारा हुई।

अभिषेक और शांतिधारा के बाद दसलक्षण पूजन कराया गया। श्रद्धालुओं ने उत्तम तप धर्म के साथ सोलह कारण पूजा, नवदेवता पूजा और पंचमेरु पूजन में भाग लिया। संगीतमय भक्ति के बीच अष्ट द्रव्य से भगवान जिनेंद्र के समक्ष महाअर्घ्य चढ़ाए गए। पूजन के दौरान मंदिर में मंत्रोच्चार गूंजता रहा।

बुधवार को होगी उत्तम त्याग धर्म की पूजा

धर्मसभा से पहले श्रीफल अर्पित करने वालों में समिति अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र गंगवाल, महामंत्री निर्मल पाटनी, विकास गंगवाल, विनय कासलीवाल और पंकज छाबड़ा शामिल रहे। जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि बुधवार, 23 सितंबर को पर्युषण पर्व के तहत उत्तम त्याग धर्म की पूजा होगी। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Uttam Arjav Dharma: कपट छोड़कर सरलता का भाव लाने का नाम है आर्जव धर्म—आचार्य चैत्य सागरजी
Uttam Arjav Dharma: कपट छोड़कर सरलता का भाव लाने का नाम है आर्जव धर्म—आचार्य चैत्य सागरजी

ग्वालियर के चंपाबाग जैन मंदिर में पर्युषण पर्व के तीसरे दिन हुई उत्तम आर्जव धर्म की पूजा, अभिषेक और वृहद शांतिधारा में उमड़े श्रद्धालु

ग्वालियर। आत्म साधना पावन वर्षायोग एवं सकल जैन समाज की ओर से पर्युषण महापर्व के तीसरे दिन दाना ओली स्थित चंपाबाग जैन मंदिर में उत्तम आर्जव धर्म की श्रद्धा एवं भक्तिपूर्वक आराधना की गई। आचार्य श्री चैत्य सागर महाराज एवं मुनिश्री अनुमान सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस दौरान भगवान के अभिषेक, पंचामृत अभिषेक, वृहद शांतिधारा और दशलक्षण पूजन के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

छल-कपट से नष्ट होता है धर्म

धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री चैत्य सागर महाराज ने कहा कि मनुष्य के जीवन में आने वाला छल, कपट और मायाचारी का भाव उसके धर्म को नष्ट कर देता है। जहां सहजता, सरलता और मृदुता के भाव दिखाई देते हैं, वहीं सच्चे अर्थों में आर्जव धर्म होता है। मायाचारी के सहारे कोई भी व्यक्ति वास्तविक ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच सकता।

आचार्य श्री ने कहा कि यदि व्यक्ति के अंदर ऋजुता, सरलता और सहजता का अभाव है तो उसके आगे बढ़ने के रास्ते स्वतः बंद होने लगते हैं। आज छल-कपट मनुष्य की आत्मा को छलनी कर रहा है। उत्तम आर्जव धर्म कपट को छोड़कर जीवन में सरलता का भाव लाने की प्रेरणा देता है। इसे धारण करने से व्यक्ति छल-कपट और मायाचारी के बंधनों से मुक्त हो सकता है।

दूसरों को नीचा दिखाने से शुरू होता है पतन

आचार्य श्री ने कहा कि आगे बढ़ने की होड़ में मनुष्य एक-दूसरे को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहा है। यहीं से उसके पतन की शुरुआत होती है। मनुष्य जीवन तभी सार्थक हो सकता है, जब व्यक्ति अपने विचारों, वाणी और व्यवहार में सरलता लाए। मन में कुछ और, वचन में कुछ और तथा आचरण में कुछ और होना कुटिलता का प्रतीक है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि दशलक्षण महापर्व के दौरान उत्तम आर्जव धर्म के सिद्धांत को केवल सुनें नहीं, बल्कि उसे अपने जीवन और व्यवहार में भी उतारें। धर्मसभा के दौरान समिति अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र गंगवाल, महामंत्री निर्मल पाटनी, प्रशांत गंगवाल, विनय कासलीवाल, पंकज छाबड़ा, संजय गोधा और विकास जैन सहित समाजजनों ने आचार्य श्री के चरणों में श्रीफल समर्पित कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

दगा किसी का सगा नहीं होता—मुनिश्री अनुमान सागर

मुनिश्री अनुमान सागर महाराज ने उत्तम आर्जव धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि व्यक्ति को कुटिलता छोड़कर निर्मल भावों के साथ प्रत्येक कार्य करना चाहिए। आर्जव धर्म का अर्थ ही सरलता और निष्कपटता है। संसार में जो व्यक्ति किसी दूसरे के साथ धोखा करता है, उसे स्वयं भी कभी न कभी धोखे का सामना करना पड़ता है। इसलिए कहा गया है कि दगा किसी का सगा नहीं होता।

मुनिश्री ने कहा कि उत्तम आर्जव धर्म हमें सिखाता है कि किसी भी व्यक्ति के साथ छल-कपट नहीं करना चाहिए। मन में जो भाव हो, वही वचन में व्यक्त होना चाहिए और उसी के अनुरूप हमारा आचरण होना चाहिए। छल-कपट करने वाला व्यक्ति न केवल अपने वर्तमान जीवन को बिगाड़ता है, बल्कि कर्मों का बंध कर अपने अगले भव को भी प्रभावित करता है।

कलशों से किया श्रीजी का अभिषेक

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि पर्युषण पर्व के तीसरे दिन आचार्य श्री चैत्य सागर महाराज एवं प्रतिष्ठाचार्य पंडित डॉ. आनंद प्रकाश शास्त्री के मार्गदर्शन में समाजजनों ने श्रीजी का कलशों से जलाभिषेक और पंचामृत अभिषेक किया। भगवान के जयकारों के बीच संपन्न हुए अभिषेक में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इसके बाद आचार्य श्री ने रिद्धि मंत्रों का उच्चारण करते हुए वृहद शांतिधारा कराई। शांतिधारा करने का सौभाग्य कमलेश बिलाला परिवार को प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान के समक्ष विश्व शांति, परिवार की सुख-समृद्धि और समस्त जीवों के कल्याण की मंगल भावना व्यक्त की। धार्मिक अनुष्ठान के बाद दीपकों से श्रीजी की आरती उतारी गई।

अष्ट द्रव्य से हुई दशलक्षण धर्म की पूजा

आचार्य श्री चैत्य सागर महाराज एवं मुनिश्री अनुमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में प्रतिष्ठाचार्य पंडित डॉ. आनंद प्रकाश शास्त्री के निर्देशन में सोलहकारण पूजा, पंचमेरु पूजन और उत्तम आर्जव धर्म की विशेष पूजा की गई। महिला, पुरुष और युवाओं ने अष्ट द्रव्य से भगवान की पूजा-अर्चना करते हुए महाअर्घ्य समर्पित किया।

प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि शनिवार, 19 सितंबर को पर्युषण पर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की पूजा की जाएगी। इसके साथ ही नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा निर्वाण लड्डू समर्पित किया जाएगा।