BJP District Working Committee – Swaraj Vani

BJP जिला कार्यसमिति बैठक में संगठन की मजबूती, जनसेवा और विकसित प्रदेश का लिया संकल्प
BJP जिला कार्यसमिति बैठक में संगठन की मजबूती, जनसेवा और विकसित प्रदेश का लिया संकल्प

पांच सत्रों में राजनीतिक प्रस्ताव, सिंहस्थ-2028, महिला सशक्तिकरण और कृषक कल्याण पर चर्चा

नागदा। BJP जिला उज्जैन ग्रामीण की जिला कार्यसमिति बैठक सोमवार को स्नेह कुंज परिसर में आयोजित हुई। संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस बैठक में जिले के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों और जिला कार्यसमिति सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना के साथ राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा संकल्प अभियान को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर

बैठक के प्रथम सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाकर ही जनसेवा के कार्यों को व्यापक रूप दिया जा सकता है।

धाकड़ ने बैठक में ‘आशीर्वाद का दिया’ अभियान की जानकारी भी कार्यकर्ताओं के साथ साझा की और संगठनात्मक गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया।

राजनीतिक प्रस्ताव पर हुआ मंथन

दूसरे सत्र में भाजपा जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री बबीता परमार ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने संगठन की आगामी गतिविधियों और राजनीतिक विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर चर्चा

तीसरे सत्र में सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने ‘विकसित मध्यप्रदेश एवं सिंहस्थ-2028 उज्जैन’ विषय पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को ध्यान में रखकर तैयारियों को गति देने की बात कही गई।

महिला, युवा और किसान कल्याण पर जोर

चौथे सत्र में मप्र गृह निर्माण अधोसंरचना मंडल अध्यक्ष ओम जैन ने महिला एवं युवा वर्ग के कल्याण, स्वास्थ्य सुविधाओं और सामाजिक-विधिक विषयों पर मार्गदर्शन दिया। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बंसल ने किसानों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी दी।

बैठक में सामाजिक समरसता, कृषक कल्याण और सेवा संकल्प अभियान को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और सेवा गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।

वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, जिला प्रभारी बबीता परमार, जगदीश अग्रवाल, ओम जैन, किशन भटौल, सुल्तानसिंह शेखावत, श्याम बंसल, बहादूरसिंह बोरमुंडला, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर, जिला महामंत्री राकेश यादव और श्याम शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री राकेश यादव ने किया। कार्यक्रम की जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी गजेंद्र परमार, उज्जैन और निलेश मेहता, नागदा ने दी।

राघवेंद्र उपाध्याय बने भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य, समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह
राघवेंद्र उपाध्याय बने भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य, समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह

लंबे संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय समाजसेवा को मिला सम्मान, वर्ष 1999 से पार्टी संगठन में निभा रहे जिम्मेदारी

संवाददाता – मनोज जैन नायक

दैनिक स्वराज वाणी

मुरैना। भारतीय जनता पार्टी जिला मुरैना की नवगठित जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ कार्यकर्ता राघवेंद्र उपाध्याय को जिला कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन की जानकारी सामने आने के बाद समर्थकों, शुभचिंतकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है। पार्टी से जुड़े लोगों ने उपाध्याय को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

राघवेंद्र उपाध्याय लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं। पार्टी में उनके अनुभव, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें जिला कार्यसमिति में स्थान दिया गया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके अनुभव का लाभ जिला संगठन को मिलेगा और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।

वर्ष 1999 में शुरू हुआ संगठनात्मक सफर

राघवेंद्र उपाध्याय ने वर्ष 1999 में भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम में कार्यसमिति सदस्य के रूप में अपने संगठनात्मक राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। युवा मोर्चा में कार्य करते हुए उन्होंने पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों को आम नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास किया।

इसके बाद वे लगातार पार्टी संगठन से जुड़े रहे और विभिन्न स्तरों पर संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। पार्टी के कार्यक्रमों, अभियानों, बैठकों और जनसंपर्क गतिविधियों में उनकी भागीदारी रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन को धरातल पर मजबूत करने के लिए कार्य किया।

समर्थकों के अनुसार, उपाध्याय ने पार्टी में किसी पद की अपेक्षा किए बिना लंबे समय तक एक कार्यकर्ता के रूप में जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके इसी संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जिला कार्यसमिति सदस्य का दायित्व सौंपा है।

समाजसेवा के क्षेत्र में भी बनाई पहचान

संगठनात्मक कार्यों के साथ राघवेंद्र उपाध्याय समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं। उनके समर्थकों के अनुसार, उन्होंने पीड़ित, शोषित और वंचित वर्ग के लोगों की समस्याओं को उठाने तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं।

क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों की सहायता, जनसमस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और सामाजिक मुद्दों को उचित मंच पर रखने में भी उनकी सक्रियता रही है। इसी कारण उन्होंने राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ एक समाजसेवी के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि समाज के विभिन्न वर्गों से उनका सीधा संपर्क संगठन के विस्तार में सहायक साबित होगा। वे आम नागरिकों की समस्याओं और अपेक्षाओं को समझते हैं, जिससे पार्टी एवं जनता के बीच संवाद को अधिक मजबूत किया जा सकेगा।

वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति व्यक्त किया आभार

जिला कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर राघवेंद्र उपाध्याय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, संभागीय संगठन प्रभारी अभय यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर विश्वास जताते हुए सौंपी गई यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान का विषय है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व और जिला संगठन को विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

उपाध्याय ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की वास्तविक शक्ति है। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाना और पार्टी के कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

पद नहीं, सेवा और कर्तव्य का अवसर

राघवेंद्र उपाध्याय ने कहा कि जिला कार्यसमिति सदस्य का दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और कर्तव्य निभाने का अवसर है। पार्टी नेतृत्व ने जिस भरोसे के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए वे पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें संगठन में कार्य करने और समाज की सेवा करने का अवसर दिया है। नई जिम्मेदारी के माध्यम से वे पार्टी संगठन की अपेक्षाओं को पूरा करने तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक भूमिका निभाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठनात्मक कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और जनसंपर्क को मजबूत करना उनके प्रमुख उद्देश्यों में शामिल रहेगा।

पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे लगातार काम करेंगे। संगठन की ओर से संचालित जनकल्याणकारी अभियानों और कार्यक्रमों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को पार्टी के कार्यक्रमों से जोड़ने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करके संगठन को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाया जाएगा।

उपाध्याय ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से मुरैना जिले में भाजपा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं का सम्मान उनकी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा।

कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

राघवेंद्र उपाध्याय के मनोनयन पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। समर्थकों ने कहा कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, समाजसेवा और संगठनात्मक सक्रियता को उचित सम्मान मिला है।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उपाध्याय की नियुक्ति से जिला भाजपा को मजबूती मिलेगी और संगठन की गतिविधियों का विस्तार होगा। उनके मनोनयन पर दिनभर बधाई संदेशों का सिलसिला जारी रहा। समर्थकों ने व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करने के साथ फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

संगठन की मजबूती, जनसेवा और विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प के साथ भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न
संगठन की मजबूती, जनसेवा और विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प के साथ भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

पांच सत्रों में राजनीतिक प्रस्ताव, सिंहस्थ-2028, महिला सशक्तीकरण, कृषक कल्याण, सामाजिक समरसता और सेवा संकल्प अभियान पर हुआ मंथन

नागदा। भारतीय जनता पार्टी उज्जैन ग्रामीण की जिला कार्यसमिति की बैठक 7 सितंबर को नागदा के स्नेह कुंज परिसर में आयोजित की गई। संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस बैठक में जिले के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों और जिला कार्यसमिति सदस्यों ने सहभागिता की।

बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा संकल्प अभियान को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं ‘वंदे मातरम्’ गान के साथ हुआ। इसके बाद भाजपा परिवार के दिवंगत सदस्यों और कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मौन रखा गया।

पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री बबीता परमार, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष ओम जैन, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक किशन भतौल, पूर्व असंगठित कामगार मंडल अध्यक्ष सुल्तान सिंह शेखावत, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बंसल और बहादुर सिंह बोरमुंडला उपस्थित रहे।

इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष कमलाकुंवर अंतरसिंह देवड़ा, जिला महामंत्री राकेश यादव एवं श्याम शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

बैठक के प्रथम सत्र में जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने कार्यसमिति को संबोधित किया। उन्होंने स्वागत भाषण के बाद संगठनात्मक कार्यक्रमों में समय प्रबंधन, अनुशासन और सक्रिय सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कार्यक्रमों को संचालित करने का आग्रह किया।

जिलाध्यक्ष ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से संगठन की आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाकर ही जनसेवा के कार्यों को व्यापक स्वरूप दिया जा सकता है।

उन्होंने मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक कार्यक्रमों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए टोलियां गठित कर प्रभारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। साथ ही 9 सितंबर को प्रत्येक मंडल में बैठक आयोजित कर आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना को गति देने पर जोर दिया।

‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान की दी जानकारी

राजेश धाकड़ ने बैठक में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की सेवा यात्रा, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग से संपर्क स्थापित किया जाए और पात्र नागरिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं।

राजनीतिक प्रस्ताव किया गया प्रस्तुत

बैठक के दूसरे सत्र में जिला प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश मंत्री बबीता परमार ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने संगठन की नीतियों, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

सत्र में पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर जनता के बीच संवाद बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

सिंहस्थ-2028 होगा भव्य और दिव्य: अग्रवाल

तीसरे सत्र में सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने ‘विकसित मध्यप्रदेश एवं सिंहस्थ-2028 उज्जैन’ विषय पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाला सिंहस्थ भव्य, दिव्य, अविस्मरणीय और अलौकिक होगा।

उन्होंने बताया कि करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सिंहस्थ से संबंधित विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

अग्रवाल ने मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है और शहर का धार्मिक एवं आर्थिक महत्व बढ़ा है।

महिला सशक्तीकरण और युवा कल्याण पर चर्चा

चौथे सत्र में मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष ओम जैन ने महिला सशक्तीकरण, युवा कल्याण, स्वास्थ्य और समान नागरिक संहिता विधेयक जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए।

उन्होंने महिला एवं युवा वर्ग के कल्याण, स्वास्थ्य सुविधाओं और सामाजिक एवं विधिक विषयों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाने में संगठन की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया गया।

कृषक कल्याण और सामाजिक समरसता पर मंथन

अगले विषयगत सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बंसल ने कृषक कल्याण-2026, जल संरक्षण, गौ-संवर्धन, दुग्ध उत्पादन, गरीब कल्याण और सामाजिक समरसता पर विचार रखे। बैठक में संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती से जुड़े कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।

कार्यसमिति ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और आगामी अभियानों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक के विभिन्न सत्रों में मंचासीन अतिथियों का जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश यादव ने किया। जिला महामंत्री श्याम शर्मा ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगीत के साथ बैठक का समापन हुआ, जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने सहभोज में सहभागिता की।

उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी गजेंद्र परमार, उज्जैन एवं नीलेश मेहता, नागदा ने दी।