Acharya Vidyasagar Maharaj – Swaraj Vani

गुना में ब्रह्मचारी विनोद भैया की भव्य भजन संध्या, भक्तिमय हुआ विद्यासागर पार
गुना के विद्यासागर पार्क में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मेन द्वारा ब्रह्मचारी विनोद भैया की भजन संध्या आयोजित हुई। आध्यात्मिक भजनों ने श्रोताओं को भावविभोर किया।

गुना में ब्रह्मचारी विनोद भैया के भजनों से सजी भक्ति संध्या, भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

दैनिक स्वराज वाणी

रिपोर्ट : राजेश जैन दद्दू | गुना

गुना। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मेन (गुना) के तत्वावधान में विद्यासागर पार्क में भजन सम्राट ब्रह्मचारी विनोद भैया की भव्य भजन संध्या आयोजित की गई। आध्यात्मिक भजनों और भावपूर्ण गीतों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण से हुआ। इसके बाद ब्रह्मचारी विनोद भैया ने वैराग्य, जीवन की नश्वरता और आध्यात्मिक चिंतन से जुड़े भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं की खूब सराहना प्राप्त की।

भजन संध्या में श्रोताओं की फरमाइश पर गीतकार प्रदीप, रवींद्र जैन, मन्ना डे, पंकज उधास और जगजीत सिंह की प्रसिद्ध रचनाएं भी प्रस्तुत की गईं। फिल्म ‘नास्तिक’ के प्रसिद्ध गीत सहित अनेक भावपूर्ण प्रस्तुतियों पर श्रोता तालियां बजाते और साथ गुनगुनाते नजर आए।

भगवान बाहुबली के महामस्तकाभिषेक पर आधारित भजन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की स्मृति में प्रस्तुत श्रद्धांजलि गीत सुनकर कई श्रोताओं की आंखें नम हो गईं।

कार्यक्रम के प्रारंभ में ब्रह्मचारी विनोद भैया का स्वागत अमित जैन एडवोकेट एवं सपन जैन (शरद एजेंसी) ने किया। आभार ग्रुप अध्यक्ष राकेश जैन (रत्नश्री) ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. जैनेंद्र जैन इंदौर, सुनील जैन (लीची), अनिल बजाज (बट्टू), पूर्व पार्षद श्रेयांश जैन, राजू पंसारी, राकेश जैन सारथी, प्रमोद महाना, जय वीर राजा, श्रीमती शशि बजाज (पिंकी), सरिता महाना और ज्योति जैन सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Silwani में मुनि श्री श्रेयांश सागर जी महाराज के आहार का सौभाग्य वेदराज परिवार को मिला
Silwani में मुनि श्री श्रेयांश सागर जी महाराज के आहार का सौभाग्य वेदराज परिवार को मिला

चातुर्मास के दौरान रोज हो रहे मंगल प्रवचन, समाज प्रतिदिन लगा रहा चौके

Silwani (वैभव जैन मस्ताना)। विश्व वंदनीय आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज के परम शिष्य मुनि श्री श्रेयांश सागर जी महाराज का चातुर्मास सिलवानी के अखंड दिगंबर जैन मंदिर में चल रहा है। चातुर्मास के दौरान नगर में धर्म और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

प्रतिदिन होते हैं मंगल प्रवचन

मुनि श्री के सान्निध्य में प्रतिदिन मंगल प्रवचन का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ लेते हैं। समाज की ओर से हर दिन चौके भी लगाए जाते हैं। विधि मिलने के बाद मुनि श्री आहार के लिए संबंधित परिवार के यहां पहुंचते हैं।

वेदराज परिवार को मिला सौभाग्य

इस बार मुनि श्री को आहार देने का परम सौभाग्य नगर के प्रतिष्ठित परिवार और समाजसेवी श्री सुनील वेदराज के परिवार को प्राप्त हुआ। परिवार ने श्रद्धा और भक्तिभाव से मुनि श्री को आहार दिया।

“तीर्थ यात्रा से कम नहीं”

इस अवसर पर सुनील वेदराज ने कहा कि मुनि श्री को आहार देने का जो सौभाग्य उन्हें मिला है, वह किसी तीर्थ यात्रा से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि मुनि श्री के दर्शन भी किसी तीर्थ दर्शन के समान पुण्यदायी होते हैं।

इस मौके पर समाजजन भी उपस्थित रहे और उन्होंने परिवार को शुभकामनाएं दीं।