प्रियंका गुजराती – Swaraj Vani

रतलाम साइबर सेल के मनमोहन शर्मा को के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार
रतलाम साइबर सेल के मनमोहन शर्मा का के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार 2025 के लिए चयन हुआ। तकनीकी पुलिसिंग से हत्या, अपहरण, साइबर ठगी, बड़ी चोरी और MDMA नेटवर्क के मामलों में अहम भूमिका निभाई।

रतलाम साइबर सेल के मनमोहन शर्मा को के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार

तकनीकी पुलिसिंग से अंधे कत्ल, अपहरण, बड़ी चोरी, साइबर ठगी और एमडी ड्रग्स नेटवर्क के खुलासों में निभाई अहम भूमिका

रतलाम। प्रियंका गुजराती। रतलाम पुलिस साइबर सेल में पदस्थ मनमोहन शर्मा का चयन पुलिस सेवा में उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्यों के लिए के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार वर्ष 2025 के लिए किया गया है। पुरस्कार के तहत उन्हें 50 हजार रुपये की राशि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।

मनमोहन शर्मा ने अपने करीब 25 वर्ष के सेवाकाल में तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल साक्ष्यों और ओपन सोर्स तकनीक का उपयोग करते हुए कई गंभीर एवं जटिल अपराधों की जांच और खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनमें हत्या, बच्चों के अपहरण, बड़ी चोरी, ऑनलाइन ठगी और मादक पदार्थों से जुड़े मामले शामिल हैं।

कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में 10 माह की मासूम के अपहरण एवं हत्या के मामले में तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी दशरथ कटारिया को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था। वहीं रिंगनोद थाना क्षेत्र के ढोढर फोरलेन पर युवती की हत्या के मामले में तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पिंटू राजपूत और उसकी पत्नी शीतल की गिरफ्तारी हुई।

औद्योगिक क्षेत्र रतलाम में रचना उपाध्याय की हत्या के मामले में संतोष राव और सलमान को गिरफ्तार किया गया। रावटी क्षेत्र में माही नदी से मिले महिला के शव की पहचान पार्वती बाई के रूप में होने के बाद मामले में सुरेश और विदेश को गिरफ्तार कर दुष्कर्म एवं हत्या के प्रकरण का खुलासा किया गया।

65 लाख की चोरी का 24 घंटे में खुलासा

डीडी नगर थाना क्षेत्र में करीब 65 लाख रुपये की चोरी के मामले में तकनीकी विश्लेषण के जरिए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा करते हुए नौकर अनिल डामोर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आलोट क्षेत्र में ‘Meta Trades 5 Pro’ ऐप के जरिए हुई 7.11 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में भी कार्रवाई के दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

ड्रग्स नेटवर्क और ऑपरेशन मुस्कान में भी योगदान

मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में 26 प्रकरणों में 73 आरोपियों की गिरफ्तारी और करीब 4.10 करोड़ रुपये मूल्य की 4.262 किलोग्राम MDMA जब्त करने की कार्रवाई में भी शर्मा की भूमिका रही।

औद्योगिक क्षेत्र जावरा में अपहृत दो बच्चों को ओपन सोर्स तकनीक की सहायता से 24 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कराया गया और सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं ऑपरेशन मुस्कान के तहत 158 गुमशुदा नाबालिगों को दस्तयाब करने में भी उनका योगदान बताया गया है।

मनमोहन शर्मा को 25 वर्ष की सेवा के दौरान सराहनीय कार्यों के लिए 423 प्रशंसा एवं नकद पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। इनमें 284 नकद पुरस्कार शामिल हैं, जिनकी कुल राशि 1,71,440 रुपये बताई गई है। तकनीकी पुलिसिंग और गंभीर अपराधों के खुलासे में योगदान के आधार पर उनका चयन के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार के लिए किया गया है।

भैसोदामंडी मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: ₹16 लाख की MD व डोडाचूरा जब्त, 2 गिरफ्तार
भैसोदामंडी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजस्थान के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 160 ग्राम MD और 6 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया।

भैसोदामंडी में बड़ी कार्रवाई: 16 लाख की MD, अफीम व डोडाचूरा जब्त, राजस्थान के 2 आरोपी गिरफ्तार

दैनिक स्वराज वाणी | प्रियंका गुजराती

मंदसौर। भैसोदामंडी में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत मंदसौर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में भानपुरा थाना पुलिस की चौकी भैसोदामंडी टीम ने राजस्थान के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 160 ग्राम एमडी, अफीम तथा 6 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया है। पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ की कुल कीमत करीब 16 लाख 13 हजार रुपये बताई है।

भैसोदामंडी में मादक पदार्थ तस्करी पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार 15 सितंबर 2026 को चौकी भैसोदामंडी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने भैसोदामंडी स्थित सोनू चाय की दुकान, आम रोड तिराहे के पास कार्रवाई की।

यहां से सुरेन्द्र सिंह पिता महिपाल सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सरवर, थाना उन्हैल नागेश्वर, जिला झालावाड़, राजस्थान को पकड़ा गया।

पुलिस का कहना है कि एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 160 ग्राम एमडी कीमती करीब 16 लाख रुपये तथा 6 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा कीमती करीब 13 हजार रुपये बरामद किया गया। मामले में धारा 8/15, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक मामले की विवेचना के दौरान सुरेन्द्र सिंह के साथी बताए गए संजीव कुमार पिता बाबूलाल व्यास, उम्र 28 वर्ष, निवासी जेताखेड़ी, थाना गंगधार, राजस्थान को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस दोनों आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

बाइक और मोबाइल भी जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा दोनों आरोपियों के एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में भानपुरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक विनय बुन्देला, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेश यादव सहित पुलिस टीम की भूमिका रही। कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।

शिवगढ़ नयाखेड़ा अंधे कत्ल का बड़ा खुलासा: 2 आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी समेत अहम सामान जब्त
शिवगढ़ नयाखेड़ा अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए रतलाम पुलिस ने देवीबाई डामोर की हत्या के मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी, कपड़े और मोबाइल जब्त किए।

शिवगढ़ के नयाखेड़ा में अंधे कत्ल का बड़ा खुलासा: पिता-पुत्र गिरफ्तार, कुल्हाड़ी समेत अहम सामान जब्त

रिपोर्टर: प्रियंका गुजराती | दैनिक स्वराज वाणी

रतलाम। शिवगढ़ के नयाखेड़ा में अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए पुलिस ने देवीबाई डामोर की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतिका की हत्या उसके साथ लंबे समय से संबंध रखने वाले बसंतीलाल उर्फ गुड्डा डामोर और उसके पिता बद्दा डामोर ने मिलकर की थी। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार कुल्हाड़ी, घटना के समय पहने गए कपड़े और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

11 सितंबर को खून से लथपथ मिली थीं देवीबाई

पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे फरियादी अन्नुसिंह डामोर अपने खेत पर जा रहा था। इसी दौरान उसने देवीबाई को उसके घर के बरामदे में खाट के पास जमीन पर खून से लथपथ हालत में देखा। देवीबाई के सिर और दाहिने कान के पास गंभीर चोट के निशान थे।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मामले में थाना शिवगढ़ पर अपराध क्रमांक 285/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

संदिग्धों से पूछताछ के बाद खुला हत्या का राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश कुमार पान्द्रो एवं विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला और डीएसपी आजाक अजय सारवान के नेतृत्व में टीम ने अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर तंत्र और लगातार जांच के आधार पर बसंतीलाल उर्फ गुड्डा डामोर और उसके पिता बद्दा डामोर को संदेह के दायरे में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई।

जमीन के हिस्से को लेकर विवाद का दावा

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2017 से बसंतीलाल उर्फ गुड्डा डामोर और मृतिका देवीबाई डामोर के बीच संबंध थे। परिवार एवं समाज को इसकी जानकारी होने के बाद मृतिका के रहने, भरण-पोषण और संपत्ति में हिस्से को लेकर बातचीत हुई थी।

पुलिस पूछताछ में सामने आए तथ्यों के अनुसार, बसंतीलाल के पिता बद्दा डामोर द्वारा मृतिका को अपने पुत्र के साथ रखने तथा परिवार की जमीन में आधा हिस्सा देने की बात कही गई थी। मृतिका के रहने के लिए मकान बनाए जाने के बाद जमीन का आधा हिस्सा देने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया।

पुलिस के मुताबिक, इसी मुद्दे को लेकर मृतिका और आरोपी पक्ष के बीच लगातार कहासुनी होती थी। पुलिस का दावा है कि इसी विवाद के चलते आरोपियों ने हत्या की योजना बनाई।

तड़के 3 बजे घर पहुंचकर हत्या करने का आरोप

पुलिस के अनुसार, योजना के तहत 11 सितंबर को तड़के करीब 3 बजे बसंतीलाल उर्फ गुड्डा डामोर और उसका पिता बद्दा डामोर मृतिका के घर पहुंचे। यहां धारदार हथियार से हमला कर देवीबाई की हत्या कर दी गई। घटना के बाद दोनों आरोपी वहां से चले गए।

कुल्हाड़ी, कपड़े और मोबाइल फोन जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक धारदार कुल्हाड़ी, घटना के दौरान पहने गए दोनों आरोपियों के कपड़े और दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

पुलिस ने मामले में बसंतीलाल उर्फ गुड्डा पिता बद्दा डामोर, उम्र 32 वर्ष, निवासी नयाखेड़ा तथा बद्दा डामोर पिता दल्ला डामोर, उम्र 60 वर्ष, निवासी नयाखेड़ा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने और आरोपियों की गिरफ्तारी में शिवगढ़ थाना पुलिस, अधिकारियों एवं साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक रतलाम ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

दलौदा में नरेंद्र सिंह की मौत: बड़ा हंगामा, शव रखकर मऊ-नीमच हाईवे जाम
दलौदा में नरेंद्र सिंह की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने विनयदीप हॉस्पिटल के सामने शव रखकर मऊ-नीमच हाईवे जाम किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

दलौदा में नरेंद्र सिंह की मौत के बाद हंगामा, शव रखकर मऊ-नीमच हाईवे जाम

परिजनों ने विनयदीप हॉस्पिटल में इलाज के दौरान लापरवाही का लगाया आरोप, पुलिस बल मौके पर

रिपोर्ट: प्रियंका गुजराती | दैनिक स्वराज वाणी

मंदसौर। दलौदा में नरेंद्र सिंह की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्राम लखमा खेड़ी निवासी नरेंद्र सिंह की इलाज के बाद मौत हो जाने पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार नरेंद्र सिंह की मौत के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर दलौदा स्थित विनयदीप हॉस्पिटल पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा अस्पताल के सामने बैठकर विरोध जताने लगे।

दलौदा में नरेंद्र सिंह की मौत के बाद शव रखकर हाईवे जाम

आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के सामने नरेंद्र सिंह का शव रखकर मऊ-नीमच हाईवे को जाम कर दिया। परिजन सड़क पर बैठकर इलाज में कथित लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हाईवे जाम होने से यातायात भी प्रभावित हुआ।

पुलिस बल मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही दलौदा थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के साथ ही परिजनों से चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारी प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइश देने का प्रयास कर रहे हैं।

परिजनों ने विनयदीप हॉस्पिटल पर लगाया लापरवाही का आरोप

परिजनों का आरोप है कि नरेंद्र सिंह के इलाज में लापरवाही बरती गई, जिसके चलते उनकी मौत हुई। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित उपचार से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और जिम्मेदारी की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल दलौदा में अस्पताल के बाहर तनावपूर्ण स्थिति के बीच पुलिस बल तैनात है और प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

आगर मालवा जनविश्वास शिविर में ग्रामीण का गंभीर आरोप—समस्या बताने से रोका, माइक भी छीना
ACS, कलेक्टर, SP, विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में ग्रामीण ने गांव की समस्याएं उठाने की कोशिश की। आरोप है कि बात पूरी होने से पहले उसे रोक दिया गया और माइक ले लिया गया। प्रशासन का आधिकारिक पक्ष आना बाकी है।

आगर मालवा जनविश्वास शिविर में ग्रामीण का आरोप—समस्या बताने से रोका, माइक भी छीना

ACS, कलेक्टर, SP, विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में ग्रामीण ने उठाईं गांव की समस्याएं; घटनाक्रम को लेकर उठे सवाल

रिपोर्ट: प्रियंका गुजराती | दैनिक स्वराज वाणी

आगर-मालवा। आगर मालवा जनविश्वास शिविर के दौरान उस समय स्थिति चर्चा में आ गई, जब एक ग्रामीण ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने अपने गांव की समस्याएं रखने का प्रयास किया। ग्रामीण का आरोप है कि वह अपनी समस्याएं बता ही रहा था, इसी दौरान उसे रोक दिया गया और उसका माइक भी ले लिया गया।

बताया गया कि शिविर में ACS, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इसी दौरान ग्रामीण ने मंच के सामने अपनी बात रखते हुए गांव की विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष उठाना शुरू किया।

ग्रामीण के अनुसार, वह अपनी बात पूरी भी नहीं कर पाया था कि उसे बोलने से रोक दिया गया। ग्रामीण ने आरोप लगाया कि अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में उसका माइक भी ले लिया गया। घटनाक्रम के बाद शिविर में मौजूद लोगों के बीच भी इसकी चर्चा होने लगी।

आगर मालवा जनविश्वास शिविर के उद्देश्य पर उठे सवाल

घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि जब आगर मालवा जनविश्वास शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना है, तो ग्रामीण को अपनी बात पूरी रखने का अवसर क्यों नहीं मिला?

ग्रामीणों का कहना है कि गांव की वास्तविक समस्याएं सामने आने के बाद ही प्रशासन उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई कर सकता है। ऐसे में यदि कोई ग्रामीण अपनी समस्या रखने का प्रयास करता है और उसे अपनी बात पूरी रखने का अवसर नहीं मिलता, तो जनसुनवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

ग्रामीण के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि बाकी

हालांकि, ग्रामीण द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र एवं आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। ग्रामीण को किस कारण से रोका गया और माइक क्यों लिया गया, इस संबंध में प्रशासन या पुलिस की ओर से आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

यदि ग्रामीण की ओर से उठाई गई समस्याओं पर प्रशासन द्वारा आगे कार्रवाई की जाती है, तो यह जनविश्वास शिविर के उद्देश्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। फिलहाल घटनाक्रम को लेकर ग्रामीण के आरोप चर्चा का विषय बने हुए हैं।

देवास में जन विश्वास अभियान: ADG राकेश गुप्ता और DIG नवनीत भसीन ने टोंक खुर्द से बेराखेड़ी नाका तक लिया जायजा
जन विश्वास अभियान देवास के तहत ADG राकेश गुप्ता और DIG नवनीत भसीन ने टोंक खुर्द थाना, इकलेरा जन विश्वास शिविर और बेराखेड़ी नाका का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।

जन विश्वास अभियान के तहत ADG राकेश गुप्ता और DIG नवनीत भसीन ने किया देवास जिले का दौरा

टोंक खुर्द थाने का निरीक्षण, इकलेरा में जन विश्वास शिविर का अवलोकन; बेराखेड़ी नाका पर दुर्घटनाएं रोकने के दिए निर्देश

देवास। जन विश्वास अभियान देवास के तहत शुक्रवार को एडीजी उज्जैन जोन श्री राकेश गुप्ता एवं डीआईजी उज्जैन रेंज श्री नवनीत भसीन ने देवास जिले का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली, जन शिकायतों के निराकरण और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।

जन विश्वास अभियान देवास: टोंक खुर्द थाने का किया निरीक्षण

दौरे के दौरान एडीजी राकेश गुप्ता एवं डीआईजी नवनीत भसीन ने थाना टोंक खुर्द का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने थाने की व्यवस्थाओं, पुलिस कार्यप्रणाली तथा आमजन से जुड़े मामलों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली।

अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए।

इकलेरा में जन विश्वास शिविर का अवलोकन

अधिकारियों ने ग्राम इकलेरा में आयोजित जन विश्वास शिविर का भी अवलोकन किया। शिविर में प्राप्त जन शिकायतों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों ने यह देखा कि शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किस प्रकार किया जा रहा है।

अधिकारियों ने पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करने पर जोर दिया। जन विश्वास अभियान देवास के माध्यम से आमजन की समस्याओं और शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बेराखेड़ी नाका पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के निर्देश

दौरे के दौरान एडीजी एवं डीआईजी ने एक्सीडेंट प्रोन बेराखेड़ी नाका का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुर्घटना संभावित स्थान का जायजा लेते हुए यातायात दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए।

इस दौरान राहवीर योजना एवं पीएम राहत योजना के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा दुर्घटना की स्थिति में उपलब्ध सहायता और राहत योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

जन विश्वास अभियान देवास के तहत अधिकारियों के इस दौरे का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जमीनी स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।

दैनिक स्वराज वाणी

रिपोर्टर: प्रियंका गुजराती

इंदौर के साउथ टोड़ा में बड़ा बवाल, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की; पुलिस ने युवकों को हिरासत में लिया
साउथ टोड़ा रिमूवल कार्रवाई के दौरान इंदौर में बड़ा बवाल हो गया। एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने 4 से 6 युवकों को हिरासत में लिया। CCTV फुटेज से जांच की जा रही है।

साउथ टोड़ा रिमूवल कार्रवाई में बड़ा बवाल: एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की, 4 से 6 युवक हिरासत में

इंदौर। साउथ टोड़ा रिमूवल कार्रवाई के दौरान बुधवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब कार्रवाई का विरोध कर रही भीड़ और पुलिस के बीच विवाद की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और रिमूवल अमले के सामने बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस को स्थिति संभालने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा।

रिपोर्टर — प्रियंका गुजराती

दैनिक स्वराज वाणी

साउथ टोड़ा रिमूवल कार्रवाई के दौरान एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

साउथ टोड़ा रिमूवल कार्रवाई के दौरान भीड़ के बीच एडिशनल DCP के साथ धक्का-मुक्की की घटना सामने आई। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तत्काल हस्तक्षेप किया और व्यवस्था संभालने का प्रयास किया।

पुलिस ने कार्रवाई में बाधा डालने और विवाद की स्थिति पैदा करने वाले कुछ युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों के साथ हुई धक्का-मुक्की के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया है।

कार्रवाई शुरू होते ही जुट गई बड़ी संख्या में भीड़

बताया जा रहा है कि संबंधित पक्षों को कार्रवाई से पहले नोटिस दिए गए थे। इसके बाद नगर निगम का रिमूवल अमला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा था। कार्रवाई शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और विरोध शुरू हो गया।

लोगों के विरोध के कारण मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस और रिमूवल अमले को कार्रवाई के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा।

महिलाओं और स्थानीय लोगों की अधिकारियों से बहस

रिमूवल कार्रवाई के दौरान महिलाओं और स्थानीय लोगों की अधिकारियों से बहस भी हुई। मौके पर लगातार बढ़ती भीड़ और विरोध को देखते हुए पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया।

साउथ टोड़ा क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई और अधिकारियों ने लोगों को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और भीड़ के बीच विवाद की स्थिति बनी रही।

4 से 6 लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी

उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, मामले में चार से छह लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने कार्रवाई में बाधा डालने और विवाद की स्थिति पैदा करने वाले कुछ युवकों को हिरासत में लिया।

हालांकि, हिरासत में लिए गए लोगों की अंतिम संख्या को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।

CCTV फुटेज से की जा रही विवाद में शामिल लोगों की पड़ताल

पुलिस अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य उपलब्ध माध्यमों से विवाद में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

साउथ टोड़ा रिमूवल कार्रवाई के दौरान पैदा हुई तनावपूर्ण स्थिति के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। कार्रवाई का विरोध, बड़ी संख्या में लोगों का एकत्रित होना और एडिशनल DCP के साथ धक्का-मुक्की की घटना के कारण मामला गंभीर हो गया है।

उज्जैन में बुजुर्गों की सेवा के लिए आगे आए युवा, मंदिर परिसर में बांटी दवाइयां; सोनू गेहलोत भी हुए शामिल
उज्जैन युवा मंच सत्संग समिति ने श्री हृदय ईश्वर महादेव मंदिर परिसर में जरूरतमंद बुजुर्गों को आवश्यक दवाइयां वितरित कीं। पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत सहित समिति सदस्य मौजूद रहे।

बुजुर्गों की सेवा में आगे आया युवा मंच सत्संग समिति, जरूरतमंदों को बांटी आवश्यक दवाइयां

श्री हृदय ईश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ सेवा कार्य, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत ने भी की सहभागिता

प्रियंका गुजराती | दैनिक स्वराज वाणी

उज्जैन। उज्जैन युवा मंच सत्संग समिति ने सामाजिक सेवा की दिशा में पहल करते हुए जरूरतमंद बुजुर्गों को आवश्यक दवाइयों का वितरण किया। यह सेवा कार्य श्री हृदय ईश्वर महादेव मंदिर, हीरा मिल परिसर, जीरो पॉइंट ब्रिज के समीप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत भी शामिल हुए और बुजुर्गों की सेवा में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बुजुर्गों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

वरिष्ठजनों की सेवा को बताया सामाजिक दायित्व

युवा मंच सत्संग समिति के सदस्यों ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का सामाजिक और मानवीय दायित्व है। बुजुर्ग समाज के अनुभव और संस्कारों की अमूल्य धरोहर हैं और जरूरत के समय उनकी सहायता के लिए समाज को आगे आना चाहिए।

समिति ने बताया कि जरूरतमंद बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के सामाजिक एवं सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं।

सोनू गेहलोत ने सेवा कार्य में की सहभागिता

कार्यक्रम में मौजूद पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत ने भी सेवा कार्य में सहभागिता की। बुजुर्गों को दवाइयां उपलब्ध कराते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई।

आयोजन के माध्यम से समाज में बुजुर्गों की सेवा, सहयोग और उनके प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।

समिति के पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

इस अवसर पर मंच संरक्षक गोपाल बागरवाल, मंच अध्यक्ष मनोहर परमार, शिवनारायण जागीदार, लीलाधर आढ़तिया, ओमप्रकाश आढ़तिया, महेंद्र कटियार, गीता रामी, रितेश वर्मा और राजकुमार घावरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा श्री हृदय ईश्वर महादेव मंदिर के पुजारी एवं युवा मंच सत्संग समिति के अन्य सदस्यों ने भी सेवा कार्य में सहभागिता की।

समिति ने भविष्य में भी जरूरतमंदों और बुजुर्गों के लिए इस तरह की सामाजिक सेवा गतिविधियां जारी रखने की बात कही।

उज्जैन में सड़क पर उतरे सैकड़ों कांग्रेसी, टॉवर चौक से SP ऑफिस तक मार्च; जमकर नारेबाजी
उज्जैन कांग्रेस प्रदर्शन में महेश परमार और मुकेश भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टॉवर चौक से एसपी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और दलितों व संविधान से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध जताया।

एसपी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे आक्रोशित कांग्रेसी, टॉवर चौक से निकाला पैदल मार्च

महेश परमार और मुकेश भाटी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ‘संविधान बचाओ-देश बचाओ’ के लगाए नारे

प्रियंका गुजराती | दैनिक स्वराज वाणी

उज्जैन। दलितों से जुड़े मुद्दों और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में मंगलवार को उज्जैन कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक महेश परमार तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता टॉवर चौक पर एकत्रित हुए और यहां से एसपी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला।

प्रदर्शन की शुरुआत टॉवर चौक स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’, ‘मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद’, ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ और ‘दलित विरोधी सरकार नहीं चलेगी’ जैसे नारे लगाए।

टॉवर चौक से एसपी कार्यालय तक पैदल मार्च

प्रदर्शन में उज्जैन शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। टॉवर चौक से कार्यकर्ता विभिन्न मार्गों से होते हुए पैदल एसपी कार्यालय पहुंचे।

एसपी कार्यालय पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की गई।

महेश परमार ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

विधायक महेश परमार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उसे कथित रूप से दोहरे चरित्र वाली और दलित विरोधी सरकार बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद देश में दलितों के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं।

परमार ने कहा कि कांग्रेस दलितों के अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने कहा कि दलित समाज के किसी व्यक्ति के साथ होने वाला अपमान पूरे समाज से जुड़ा विषय है। उन्होंने भी केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

इन नेताओं ने भी किया संबोधित

विरोध प्रदर्शन को विधायक दिनेश जैन बॉस, नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि रॉय और अजीत सिंह सहित ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्षों एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी संबोधित किया।

कांग्रेस नेताओं ने संविधान की रक्षा, दलितों के अधिकार और केंद्र सरकार की नीतियों सहित विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।

‘जरूरत पड़ी तो प्रदेशभर में तेज करेंगे आंदोलन’

विधायक महेश परमार ने कहा कि यदि दलितों के खिलाफ अत्याचार रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन तेज करेगी। उन्होंने इसे दलितों के अधिकारों और संविधान की रक्षा की लड़ाई बताया।

बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

संगठन महामंत्री अजय राठौर ने बताया कि प्रदर्शन में राजेंद्र व्यास, शंकर पटेल, मधुसूदन, बब्लू खींची, मोहन सिंह, अनोखीलाल राठौर, पदम सिंह पचेड, लोकेश पंवार, चंद्रभान सिंह चंदेल, गफ्फार पटेल, सुनील कछवाय, कप्तान सिंह, रहीम लाला, निहाल सिंह, सुरेंद्र मरमट, मनीष शर्मा, आनंद मीणा, महेश रावल, कैलाश पांडे, भरत शर्मा, धीरज यादव, वासुदेव रावल, सगीर बैग, दुर्गेश धवन, कैलाश बगाना, अमजद खान, संचित शर्मा, जगदीश मिमरोट, राधा मालवीय, भेरूसिंह, गजेंद्र मारोठिया, गब्बर ठाकुर, गजराज सिंह, वीर सिंह राणा, विक्रम सिंह पटेल, हीरालाल आंजना, अनिल आंचलिया, महिपाल सिंह, बालू सिंह, ऋतुराज सिंह, जगदीश धाकड़, राजेश राणा, नारू शाह, चुन्नीलाल धेर्या, श्याम जटिया, राहुल लोट, अतुल सक्सेना, पवन यादव, इरशाद कुरेशी, अनवर बाबा, अनवर नागोरी, फिरोज पठान, सादिक कुरेशी, मुकेश सूर्यवंशी, दीनू बड़ोदिया, देवेंद्र पाटनी, चेन सिंह चौधरी, इमरान खान, अर्पित दुबे, रमेश सांखला, अर्पित यादव, हिमांशु शुक्ल, शाहिद सिद्दीकी, रफीक भाई टेंपो, कमल चौहान, वसीम बंटी, असलम भाई, तेजकरण मालवीय, राजेंद्र राठौर, वीरेंद्र गोसर, नाना तिलकर, उत्तम जायसवाल, राहुल भाटी, सतीश मालवीय, चेतन भाट, करण कुमारिया, चंदू यादव, अर्पण राठौर, दनैश राठी, कृष्णा यादव, हिमांशु जोशी, मनोज त्रिवेदी, लक्ष्मीनारायण उपाध्याय, दिपेश जैन, सावन तिलकर, समद खान, ललित मीणा, अतुल चौहान, पप्पू बोरासी, हेमंत कोली, मुकुल घुरैया, कमल कौशल, जितेंद्र डागरे, विकास मालवीय, मुकेश चित्तौड़िया, रेणुका मालवीय, सीमा पटेल, रश्मी त्रिवेदी और प्रेमलता रामी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टेलीग्राम पर आया मैसेज और गंवा दिए ₹6.43 लाख, रतलाम पुलिस ने हरिद्वार-कोटा से पकड़े 2 आरोपी
रतलाम साइबर ठगी मामले में ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 6.43 लाख रुपये ठगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने हरिद्वार और कोटा से गिरफ्तार किया है।

ऑनलाइन घड़ी बिक्री के नाम पर 6.43 लाख की साइबर ठगी, हरिद्वार-कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

टेलीग्राम पर रजिस्ट्रेशन फीस से शुरू हुआ खेल, ज्यादा मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग खातों में जमा कराए ₹6.43 लाख

प्रियंका गुजराती | दैनिक स्वराज वाणी

रतलाम। रतलाम साइबर ठगी के एक मामले में ऑनलाइन घड़ियां बेचकर ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 6 लाख 43 हजार 285 रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रतलाम साइबर सेल एवं थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों को हरिद्वार (उत्तराखंड) और कोटा (राजस्थान) से पकड़ा। पुलिस ने उनके कब्जे से 28 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

टेलीग्राम पर आया ऑनलाइन कमाई का मैसेज

पुलिस को दी शिकायत में फरियादी ने बताया कि वह मजदूरी करता है और टेलीग्राम का उपयोग करता है। 29 दिसंबर 2025 को एक अज्ञात टेलीग्राम आईडी से उसके पास मैसेज आया। इसमें ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मुनाफा कमाने का प्रस्ताव दिया गया।

आरोपियों ने ऑनलाइन काम करने के लिए कथित तौर पर एक वेबसाइट का लिंक, आईडी और पासवर्ड दिया। शुरुआत में रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर एक बैंक खाते में 10 हजार रुपये जमा कराए गए।

इसके बाद ऑनलाइन खाते में कुछ राशि मुनाफे के रूप में दिखाई गई। इससे फरियादी का भरोसा बढ़ गया और वह आगे भी पैसे जमा करता गया।

दोगुने मुनाफे का लालच, जमा करा लिए ₹6,43,285

पुलिस के अनुसार इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करने पर अधिक और दोगुना मुनाफा मिलने का झांसा दिया गया।

फरियादी ने विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 6,43,285 रुपये जमा कर दिए। बाद में न तो कथित मुनाफा मिला और न ही जमा की गई मूल राशि वापस हुई।

शिकायत के आधार पर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

हरिद्वार और कोटा तक पहुंची रतलाम पुलिस

जांच के दौरान साइबर सेल और पुलिस टीम ने बैंक खातों में हुए लेन-देन, तकनीकी साक्ष्यों और उपलब्ध डिजिटल जानकारी का विश्लेषण किया।

इसके बाद पुलिस ने अश्वनी अरोरा निवासी हरिद्वार को हरिद्वार से और अनिमेष जैन निवासी जिला बारां, राजस्थान को कोटा से गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 28 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, अन्य संभावित सहयोगियों और ठगी की रकम के लेन-देन की जानकारी जुटा रही है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच और ठगी की राशि की रिकवरी के प्रयास भी जारी हैं।

49 साइबर शिकायतों में ₹37 लाख से अधिक रिफंड

रतलाम पुलिस के अनुसार अगस्त 2026 तक साइबर सेल द्वारा साइबर अपराधों से संबंधित 89 कोर्ट ऑर्डर के तहत कुल 1,03,21,402.46 रुपये की राशि के संबंध में कार्रवाई की गई।

इनमें से 49 साइबर शिकायतों में 37,06,285.63 रुपये पीड़ितों को रिफंड करवाए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।

जिले के सभी थानों पर साइबर डेस्क संचालित की जा रही हैं। बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, लेन-देन और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर ठगी की रकम सुरक्षित कराने तथा पीड़ितों को राहत दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

‘ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0’ और ‘ऑपरेशन फास्ट 2.0’ के तहत कार्रवाई

पुलिस के अनुसार साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले संदिग्ध म्यूल बैंक खातों की पहचान के लिए ‘ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0’ और फर्जी सिम कार्ड नेटवर्क के खिलाफ ‘ऑपरेशन फास्ट 2.0’ के तहत कार्रवाई की जा रही है।

थाना स्तर पर साइबर अपराधों की जांच मजबूत करने के लिए प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों यानी ‘साइबर योद्धाओं’ की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया भी जारी है।

ऑनलाइन कमाई के लालच से रहें सावधान

रतलाम पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन कमाई, निवेश, पार्ट टाइम जॉब, ऑनलाइन सेलिंग या ज्यादा मुनाफे के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर पैसे जमा नहीं करने की अपील की है।

OTP, UPI PIN, ATM PIN, CVV, पासवर्ड और बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने की सलाह दी गई है। अनजान लिंक पर क्लिक करने और संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने से भी बचने को कहा गया है।

साइबर ठगी होने पर पीड़ित तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें और अपने संबंधित बैंक को भी इसकी सूचना दें।