—Advertisement—

श्री जयन्तसेन म्यूजियम परिसर में 13 से 15 दिसंबर तक तपस्या कार्यक्रम

Author Picture
Published On: 2 December 2025
Untitled design 2025 12 02T005109.961

—Advertisement—

मोहनखेड़ा (ब्रजेश बोहरा) – युगप्रभावक गुरूदेव पुण्यसम्राट श्रीमद्विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा की प्रेरणा से निर्मित श्री मोहनखेड़ा तीर्थ स्थित श्री जयन्तसेन म्यूजियम परिसर में पौष दशमी के पावन अवसर पर तथा श्री पार्श्वनाथ प्रभु के जन्म और दीक्षा कल्याणक के निमित्त भव्य सामूहिक अठम तप का आयोजन 13 से 15 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। तपस्या का धारणा दिवस 12 दिसंबर और पारण दिवस 16 दिसंबर निर्धारित किए गए हैं।

इस कार्यक्रम में गच्छाधिपति श्रीमद्विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. एवं आचार्य श्रीमद्विजय जयरत्न सूरीश्वरजी की आज्ञानुसार साध्वी श्री तत्वलता श्रीजी म.सा. सहित अन्य ठाणा–4 द्वारा निश्रा प्रदान की जाएगी।

ks

कार्यक्रम के प्रमुख लाभार्थियों में उदारदिल परिवार शामिल हैं – श्रीमती पुष्पा सुभाषजी भण्डारी (मनावर), श्रीमती लीलाबेन लालचंदजी खजांची (राजगढ़), संघवी दिलीप कुमार सागरमल जी मंडलेचा परिवार (दसई), अरविंद भाई भूरमलजी कावटिया (इंदौर) और स्व. पिस्ताभाई घेवरचंदजी दोशी (पुणे)।

कार्यक्रम का संचालन संगीतकार आयुष बोहरा और डॉ. विपिन बागरेचा (नागदा) करेंगे। अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया कि यह आयोजन श्री राजेन्द्र जैन श्वे. तीर्थ दर्शन प. दे. ट्रस्ट एवं श्री जयन्तसेन म्यूजियम, मोहनखेड़ा तीर्थ के तत्वावधान में संपन्न होगा।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp