—Advertisement—

शहडोल रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के नीचे बैठी महिला को RPF ने सुरक्षित निकाला

Author Picture
Published On: 10 July 2026
शहडोल

—Advertisement—

शहडोल रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के नीचे बैठी महिला को RPF ने सुरक्षित निकाला

रिपोर्ट – संभागीय ब्यूरो प्रमुख सुनील रैदास

शहडोल। गुरुवार दोपहर शहडोल रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अचानक खड़ी मालगाड़ी के एक वैगन के नीचे जाकर बैठ गई। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ एवं त्वरित कार्रवाई से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया। घटना के चलते लगभग 15 मिनट तक रेल यातायात प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे स्टेशन मास्टर को सूचना मिली कि डाउन होम सिग्नल के पास एक महिला रेलवे ट्रैक पर घूम रही है और हटने से इंकार कर रही है। इसी दौरान सिग्नल लाल होने के कारण एक मालगाड़ी वहां आकर रुक गई। ट्रेन रुकते ही महिला अचानक मालगाड़ी के एक वैगन के नीचे जाकर बैठ गई, जिससे रेलवे अधिकारियों की चिंता बढ़ गई।

सूचना मिलते ही RPF और रेलवे कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान महिला इधर-उधर भागती रही, बचाव दल के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा पत्थर भी फेंके। काफी समझाइश और धैर्य के बाद टीम ने महिला को सुरक्षित ट्रैक से बाहर निकाल लिया।

लोको पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मालगाड़ी को आगे नहीं बढ़ाया। रेलवे कर्मचारियों ने पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर बनाए रखी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

करीब 15 मिनट तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद मालगाड़ी को उसके गंतव्य के लिए रवाना किया गया और रेल यातायात सामान्य हो गया।

रेलवे अधिकारियों ने RPF और रेलवे कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई एवं सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp