SBI Life Launches ‘वेवर ऑफ प्रीमियम’ राइडर, लंबी अवधि की वित्तीय योजनाओं को जारी रखने में मिलेगी मदद
मुंबई, अक्टूबर 2026
नया राइडर हुआ लॉन्च
भारत की सबसे भरोसेमंद निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक SBI Life Launches इंश्योरेंस ने ‘वेवर ऑफ प्रीमियम’ राइडर लॉन्च किया है। इसे इस तरह तैयार किया गया है कि गंभीर बीमारी या दिव्यांगता जैसी अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण पॉलिसीधारकों की लंबी अवधि की वित्तीय योजनाएं प्रभावित न हों। नया राइडर तय परिस्थितियों में भविष्य के सभी प्रीमियम भुगतान माफ करेगा, जिससे ग्राहक अपनी जीवन बीमा योजनाओं को जारी रख सकेंगे।
लंबी अवधि की प्रक्रिया है वित्तीय नियोजन
वित्तीय नियोजन लंबी अवधि की प्रक्रिया है, जिसमें कई वर्षों तक आर्थिक प्रतिबद्धताएं निभानी होती हैं। बच्चों की शिक्षा की योजना बनाना, रिटायरमेंट की तैयारी, परिवार को आर्थिक सुरक्षा देना या अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय जरूरतों को पूरा करना, इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा के साथ लंबे समय तक वित्तीय योगदान जारी रखना भी जरूरी है। किसी अप्रत्याशित घटना के कारण प्रीमियम का भुगतान करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। एसबीआई लाइफ का राइडर इसी जरूरत को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।
कैसे काम करेगा राइडर
राइडर के तहत इसमें शामिल निर्धारित परिस्थितियों के उत्पन्न होने पर भविष्य के सभी प्रीमियम, अतिरिक्त प्रीमियम सहित, माफ कर दिए जाएंगे। इससे मूल पॉलिसी और उससे जुड़े अन्य राइडर अपनी तय शर्तों के अनुसार जारी रह सकेंगे। इस तरह पॉलिसीधारक प्रीमियम का भुगतान जारी रखने में असमर्थ होने पर भी परिवार की सुरक्षा और बच्चों की शिक्षा, रिटायरमेंट जैसे लंबी अवधि के वित्तीय लक्ष्य प्रभावित होने से बच सकते हैं।
यह राइडर कंपनी के चुनिंदा व्यक्तिगत नॉन-लिंक्ड और लिंक्ड जीवन बीमा उत्पादों के साथ उपलब्ध होगा। इसके जरिये जीवन बीमा योजना से जुड़ी वित्तीय प्रतिबद्धताओं को और मजबूती मिलेगी।
अधिकारी का बयान
राइडर लॉन्च के अवसर पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के प्रेसिडेंट एवं चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर एम. आनंद ने कहा, “वित्तीय सुरक्षा का मतलब सिर्फ भविष्य की जरूरतों के लिए तैयारी करना नहीं है, बल्कि भविष्य की वित्तीय प्रतिबद्धताओं को मुश्किल परिस्थितियों में भी जारी रखने की क्षमता विकसित करना भी है। जब ग्राहक लंबी अवधि के लिए वित्तीय योजनाएं बनाते हैं, तो सुरक्षा से जुड़े समाधानों में न केवल उन जोखिमों का ध्यान रखा जाना चाहिए, जिनका उन्हें अंदेशा है, बल्कि उन अप्रत्याशित परिस्थितियों का भी, जो इन योजनाओं को जारी रखने की उनकी क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “एसबीआई लाइफ में हमारा प्रयास है कि सुरक्षा से जुड़े समाधान ग्राहकों की मौजूदा वित्तीय नियोजन संबंधी जरूरतों के अनुरूप हों। परिस्थितियां बदलने पर भी योजनाओं को जारी रखने में मदद के जरिये यह ग्राहकों को अपने वित्तीय भविष्य के प्रति अधिक भरोसे और तैयारी के साथ आगे बढ़ने में सक्षम बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।”
‘वेवर ऑफ प्रीमियम’ राइडर की प्रमुख विशेषताएं
प्रीमियम भुगतान से राहत: निर्धारित परिस्थितियों के उत्पन्न होने पर भविष्य के सभी प्रीमियम, अतिरिक्त प्रीमियम सहित, माफ कर दिए जाएंगे।
निर्धारित जोखिमों से सुरक्षा: जब प्रपोजर (पॉलिसी लेने वाला) और लाइफ एश्योर्ड (जिस व्यक्ति के जीवन पर बीमा है) एक ही व्यक्ति हों, तो यह राइडर दुर्घटना के कारण पूर्ण एवं स्थायी दिव्यांगता (एटीपीडी) और 21 निर्धारित गंभीर बीमारियों को कवर करता है।
प्रपोजर को सुरक्षा: जब प्रपोजर और लाइफ एश्योर्ड अलग-अलग व्यक्ति हों, तो यह राइडर प्रपोजर की मृत्यु, एटीपीडी और 21 निर्धारित गंभीर बीमारियों को कवर करता है।
लेने की सुविधा: पात्रता की शर्तों और कम से कम पांच वर्ष की शेष प्रीमियम भुगतान अवधि की आवश्यकता के अधीन, इस राइडर को पॉलिसी शुरू करते समय या बाद की किसी पॉलिसी वर्षगांठ पर भी लिया जा सकता है।
कंपनी का उद्देश्य
‘वेवर ऑफ प्रीमियम’ राइडर के लॉन्च के साथ एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस अपने ग्राहक-केंद्रित सुरक्षा समाधानों के पोर्टफोलियो को और मजबूत कर रहा है। कंपनी का उद्देश्य लोगों को अनुशासित वित्तीय नियोजन के लिए प्रोत्साहित करना और जीवन की अनिश्चितताओं के बावजूद उन्हें अपने सपनों के लिए प्रयास जारी रखने में मदद करना है।
