Rotary Club Shahdol का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, सेवा कार्यों को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प
नितिन जैन की रिपोर्ट।
शहडोल,Rotary Club Shahdol का भव्य शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे आलम सिंह रूपरा एवं डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला रोटे हरपाल रूपरा उपस्थिति में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वर्ष 2025–26 के अध्यक्ष रोटे कृष्ण कुमार गुप्ता एवं सचिव रोटे विनोद प्रधान ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख किया। इसके पश्चात वर्ष 2026–27 के लिए रोटे अमित कुमार गुप्ता ने अध्यक्ष तथा रोटे डॉ. निकिता सैनी ने सचिव पद की शपथ ग्रहण की। कोषाध्यक्ष रोटे गोपाल शर्मा सहित नई कार्यकारिणी ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटे अमित कुमार गुप्ता ने आगामी वर्ष में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला एवं बाल कल्याण तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी परियोजनाएँ संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।

समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम दास जायसवाल, पूर्व प्रांतपाल सुनील फाटक, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी जनरल रोटे अजय अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी मप्र रोटे नितिन जैन एवं असिटेंट गवर्नर रोटे नरेश सिंघल सहित सभी रोटेरियन पदाधिकारी व् सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्लब के नए सदस्यों ने भी रोटरी सदस्यता की शपथ ग्रहण की।

कार्यक्रम का समापन “स्वार्थ से ऊपर सेवा (Service Above Self)” के रोटरी सिद्धांत को आत्मसात करते हुए समाज के प्रति समर्पित भाव से सेवा कार्यों को और अधिक व्यापक बनाने के संकल्प के साथ हुआ ।
