नागदा में श्री गोविंद माधव ट्रस्ट की बैठक में दीपावली पर 56 भोग, महाआरती, धर्मशाला रखरखाव, बच्चों के सेमिनार, कैरियर मार्गदर्शन और धार्मिक पर्यटन यात्रा पर चर्चा हुई।
गोविंद माधव ट्रस्ट की बैठक में दीपावली आयोजन पर चर्चा, 56 भोग और महाआरती की तैयारी
धर्मशाला के रखरखाव, बच्चों के सेमिनार, कैरियर मार्गदर्शन और धार्मिक पर्यटन यात्रा पर भी हुआ विचार-विमर्श
दैनिक स्वराज वाणी
नागदा। प्रकाश नगर स्थित औदीच्य ब्राह्मण समाज धर्मशाला में सोमवार शाम श्री गोविंद माधव ट्रस्ट की कार्यकारिणी बैठक अध्यक्ष डॉ. प्रदीप रावल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी दीपावली पर्व के आयोजन सहित समाज की विभिन्न धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में धर्मशाला की साफ-सफाई, रंग-रोगन, एसीपी कार्य, विद्युत सज्जा और धर्मशाला के बेहतर संचालन से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। आगामी दीपावली पर्व पर 56 भोग एवं महाआरती आयोजित करने को लेकर भी सदस्यों ने विचार रखे। इसके साथ ही समाज के बच्चों के लिए सेमिनार एवं वर्कशॉप तथा युवाओं के लिए कैरियर मार्गदर्शन और विभिन्न विषयों पर उपयोगी व्याख्यान आयोजित करने पर चर्चा हुई। समाजजनों के लिए धार्मिक पर्यटन यात्रा आयोजित करने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के समापन पर कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा दवे परिवार का सम्मान किया गया। श्री बद्रीनाथ धाम में धार्मिक पर्यटन यात्रा एवं सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सफल आयोजन के लिए संयोजक चंद्रशेखर दवे, घनश्याम दवे एवं हेमंत दवे का समाज की ओर से स्वागत किया गया। श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर पितृ श्रद्धांजलि स्वरूप हेमंत दवे ने धर्मशाला के लिए ₹1,100 की राशि समर्पित की।
बैठक में चंद्रशेखर दवे, रामचंद्र त्रिवेदी, घनश्याम दवे, ईश्वरलाल शर्मा, हेमंत दवे, सिद्धनाथ पाठक, चंदनसिंह व्यास, प्रहलादसिंह पंड्या, सुभाष व्यास, डॉ. कैलाशचंद्र जोशी, चंद्रशेखर त्रिवेदी और अखिलेश मेहता सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। जानकारी मीडिया प्रभारी निलेश मेहता ने दी।


